Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

Yogi Adityanath Biography in Hindi, Age, Real Name, Family & More

योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री है| इसके साथ वो गोरखनाथ मठ के महंत भी है, योगी आदित्यनाथ कट्टर दक्षिणपंथी नेता के तौर पर भी जाने जाते है और इनका एक ऐसा ही संगठन युवा वाहिनी है जिसके ये संस्थापक है| अपने विवादित बयानों के लिए ये अकसर सुर्ख़ियों में रहते है|

Yogi Adityanath Bio
NameYogi Adityanath
Real NameAjay Singh Bisht
NicknameYogi, Maharaj
ProfessionPolitician, Religious Missionary
PositionChief Minister, Uttarpradesh
Political PartyBhartiya Janta Party
Date of Birth5 June 1972
Birth PlacePanchur, Pauri Garhwal, Uttarakhand, India
Age50
Height5'4''
SchoolGovernment School Pauri, Uttarakhand
CollegeGarhwal University, Srinagar, Uttarakhand
Education QualificationBachelor's in Mathematics
ParentsFather - Anand Singh Bisht

Mother - Savitri Devi
SiblingsBrothers - Manvendra Mohan, Shailendra Mohan Bisht, Mahendra Singh Bisht

Sisters - Shashi Devi and two more
Spiritual GuruMahant Avaidyanath Maharaj
CasteThakur
Religion Hinduism
Zodiac SignGemini
Marital StatusUnmarried
NationalityIndian

Contents

Yogi Adityanath Biography In Hindi | योगी आदित्यनाथ की जीवनी

Yogi Adityanath Biography in Hindi

महंत योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचुर गाँव में 5 जून 1972 को हुआ था, उस समय उत्तराखंड उत्तरप्रदेश का एक हिस्सा हुआ करता था|

इनके पिता का नाम स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट है जो उत्तराखंड वन विभाग में एक फारेस्ट रेंजर थे और इनकी माता का नाम सावित्री देवी है जोकि एक गृहणी है|

योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था जिसे इन्होने अपने गुरु से दीक्षा प्राप्त करने के बाद बदल लिया था|

योगी आदित्यनाथ के तीन भाई और तीन बहिनें है| इनके बड़े भाई का नाम मानवेन्द्र मोहन है जोकि एक किसान है और गाँव में ही खेती करते है, इनके दो छोटे भाई भी है एक का नाम शैलेन्द्र मोहन बिष्ट जो भारतीय आर्मी में है और दुसरे छोटे भाई का नाम महेंद्र सिंह बिष्ट जोकि एक जर्नालिस्ट है|

इनकी एक बड़ी बहन है जिनका नाम शशि देवी है जो एक चाय की दूकान चलती है, इनकी दो छोटी बहनें भी है जिनके नाम ज्ञात नहीं है|

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा | Yogi Adityanath Education

योगी आदित्यनाथ ने अपनी स्कूल की शिक्षा पौड़ी और ऋषिकेश के सरकारी स्कूल से प्राप्त की, कॉलेज के शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन्होने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में दाखिला लिया|

यहाँ से साल 1992 में इन्होने गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की| कॉलेज के ही दिनों में योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक सफ़र शुरू हो गया था, इन्होने अपने कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था हालाकि ये उसमे हार गए थे|

उन दिनों देशभर में राम मंदिर का आन्दोलन बहुत जोरों शोरों से चल रहा था, योगी आदित्यनाथ भी इस आन्दोलन में भाग लेने पहुंचे और इसी के दौरान उनकी मुलाकात महंत अवैद्यनाथ से हुयी और यही से इनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया|

अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने का सफ़र

Ajay Singh Bisht

जब राम मंदिर आन्दोलन अपने चरम पर था तो उस दौरान योगी आदित्यनाथ की मुलाक़ात गोरखनाथ मठ के महंत अवैद्यनाथ से हुयी थी जिनसे ये बहुत प्रभावित हुए थे, इनका योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है|

घर वापस आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने घर त्यागकर संन्यास लेने का फैसला कर लिया था| महंत अवैद्यनाथ भी इन्हें अपना शिष्य बनाना चाहते थे इसलिए वो योगी आदित्यनाथ के पिता से भी मिले और उनसे योगी आदित्यनाथ को उनका शिष्य बनने की अनुमति मांगी|

योगी आदित्यनाथ जब केवल 22 साल के थे तो उन्होंने आपना घर छोड़ दिया और महंत वैद्यनाथ से दीक्षा लेने के लिए गोरखनाथ मठ में आ गए, यहाँ वो महंत वैद्यनाथ के पसंदीदा शिष्य थे|

साल 1994 में योगी आदित्यनाथ ने जब अपनी दीक्षा पपूरी की तो इसके बाद महंत वैद्यनाथ ने इन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया और साथ में गोरखनाथ मठ का मुख्य पुजारी भी बना दिया|

दीक्षा प्राप्त करने के बाद महंत वैद्यनाथ ने अजय बिष्ट को योगी आदित्यनाथ का नाम दिया| गोरखनाथ मठ ट्रस्ट के कई स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल है उनका संचालन का काम योगी आदित्यनाथ देखा करते थे|

योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक सफ़र | Yogi Adityanath Political Journey

योगी आदित्यनाथ ने पहली बार राजनीति में हिस्सा साल 1996 के लोकसभा चुनाओं में लिया जब उन्होंने उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ के चुनावी प्रचार की जिम्मेदारी संभाली|

धीरे धीरे योगी आदित्यनाथ राजनीति में सक्रिय होने लगे और उसके साथ उनकी गोरखपुर छेत्र में लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ने लगी, यहाँ उनकी एक साहसी और कट्टर नेता की छवी बन गयी थी|

लोग इनमे दिग्विजय नाथ की छवी देखने लगे जो हिन्दू महासभा के एक समय अध्यक्ष थे और 1949 में बाबरी मस्जिद में मूर्ति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|

महंत अवैद्यनाथ की काफी उम्र हो गयी थी इसलिए उन्होंने 1998 का लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया और अपनी उस सीट से योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया, योगी आदित्यनाथ ने उस साल चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत गए|

1998 में वो बारहवीं लोक सभा के सबसे युवा सांसद थे, तब उनकी उम्र केवल 26 साल थी| अपनी जीत के बाद महंत योगी आदित्यनाथ ने अपना युवा संगठन हिन्दू युवा वाहिनी बनाया|

साल 1999 के लोकसभा चुनाओं में योगी आदित्यनाथ दोबारा गोरखनाथ सीट से चुने गए और ठीक इसी तरह से वो 2004, 2009 और 2014 में भी इस सीट से जीतते रहे है| गोरखनाथ चुनाव छेत्र को योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहा जाता है|

योगी आदित्यनाथ जब लोकसभा सांसद थे तो वो कई कमिटियों का हिस्सा थे जिसमे नागरिक आपूर्ति, गन्ना और खाद्य तेल विभाग, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और संस्कृति की कई कमिटियाँ शामिल है|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Chief Minister Yogi Adityanath

Chief Minister Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ अपने बेबाक भाषणों के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, वो अपने विपक्षियों पर बहुत तीखा प्रहार करते है| ये ही कारण है की जब कभी चुनाव होते है तो वो भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक होते है|

2017 में  उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाओं में भी योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारक थे, इस चुनाव में बीजेपी को भीषण बहुमत मिला था जिसकी उम्मीद शायद उन्हें भी नहीं थी|

चुनाव जितने के बाद पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए काफी मंथन किया गया और सबको हैरान करते हुए बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को 18 मार्च 2017 को उत्तरप्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त किया| वे विधान परिषद् से चुनकर राज्य की विधानसभा में आये|

मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने अपनी छवी के अनुरूप कई फैसले लिए जैसे उन्होंने पुरे प्रदेश में गैरकानूनी बूचडखानों पर प्रतिबन्ध लगा दिया, धर्मान्तरण रोकने के लिए लव जिहाद कानून बनाया|

उन्होंने महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ एक एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया, स्वछता को बढ़ावा देने के लिए सरकारी ऑफिस में पान मसाला,गुटका आदि पर प्रतिबन्ध लगा दिया|

उत्तरप्रदेश हमेशा से अपनी अब्यवस्था, गुंडाराज, सही आधारभूत संरचना ना होने के लिए बदनाम था जिससे यहाँ पर इंडस्ट्री के लिए कभी माहौल नहीं बन पाया था, इसे सुधारने के लिए योगी आदित्यनाथ ने काफी प्रयास किए|

पुरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कारवाई की गयी और प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया जिससे इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा माहौल बन सके और ब्यवसायी  उत्तरप्रदेश में निवेश करे|

योगी आदित्यनाथ के राजनैतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि तब आई जब 2022 में वो दोबारा से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए | योगी आदित्यनाथ ने पिछले कई दशकों में पहली बार लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया |

योगी आदित्यनाथ लगातार कई सर्वे में भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर आते रहते है | यहाँ तक कहा जाता है की भविष्य में नरेन्द्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के प्रबल उमीदवार हो सकते है|

योगी आदित्यनाथ के विवाद | Yogi Adityanath Controversies

  • 2005 में योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के इटावा में एक शुद्धिकरण का अभियान चलाया जहाँ पर कई ईसाईयों को हिन्दू धर्म में वापस लाया गया| सूत्रों बताते है की इस कार्यक्रम में तक़रीबन 1800 ईसाईयों की वापस हिन्दू धर्म में घर वापसी की गयी|
  • जनवरी 2007 में मुहर्रम के दौरान हिन्दू और मुस्लिम गुटों के बीच झड़प हो गयी थी और इस झड़प में एक हिन्दू युवक की मौत हो गयी थी जिससे वहां पर स्थिति काफी खराब हो गयी थी| मजिस्ट्रेट के आर्डर को ना मानते हुए योगी आदित्यनाथ ने वहां पर एक भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद वहां पर हिंसा और आगजनी हुयी थी|
  • योगी आदित्यनाथ पर ये भी आरोप लगाया गया था की उत्तरप्रदेश में विराट हिंदुस्तान रैली के दौरान वो उस मंच पर उपस्थित थे जहाँ से कई हिन्दू नेताओं में सांप्रदायिक तनाव बढाने वाला भाषण दिया|2011 में इसके ऊपर Saffron War Radicalization of Hinduism नाम से एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी आई थी|
  • 2015 में योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहा था की जो लोग सूर्य नमस्कार का विरोध करते है उन लोगों को भारत छोड़कर चले जाना चाहिए|ऐसे लोगों को अपने आप को समुद्र में डूबा देना चाहिए या फिर पूरी जिंदगी अँधेरे कमरे में रहना चाहिए|
  • 2015 में योगी आदित्यनाथ का एक पुराना विडियो काफी वायरल हुआ जिसमे उन्हें ये कहते सुना गया की अगर मुस्लिम एक हिन्दू लड़की को उठाता है तो हिन्दू 100 मुस्लिम लड़कियों को उठाएंगे और अगर मुस्लिम एक हिन्दू को मारता है तो हिन्दू 100 मुसलमानों को मारेंगे|
  • 2015 में भारत में जब असहिष्णुता की डिबेट चल रही थी जिस दौरान शाहरुख़ खान ने कुछ बयान दिया था जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख़ खान की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफ़िज़ सईद से की थी|
  • 2016 में उन्होंने एक बयान देते हुए कहा की मदर टेरेसा और उनकी संस्था भारत में ईसाइयत के प्रचार के षड़यंत्र में शामिल थी|
  • योगी आदित्यनाथ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रशंसा करते हुए एक बयान देते हुए कहा था की  जिस तरह से ट्रम्प ने मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबन्ध लगाया है ठीक उसी प्रकार आतंकवाद रोकने के लिए भारत को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए|

योगी आदित्यनाथ से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स | Interesting Facts About Yogi Adityanath

  • योगी आदित्यनाथ को पहाड़ी छेत्रों में उगाई जाने वाली गहड़ की दाल काफी पसंद है|
  • योगी आदित्यनाथ की अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ से पहली बार मुलाक़ात ऋषिकेश में हुयी थी|
  • 1998 में योगि अदित्यनाथ जब पहली बार बारहवी लोक सभा में चुने गए थे तब वो उस समय सबसे युवा सांसद थे|
  • योगी आदित्यनाथ बचपन से ही पढाई में काफी अच्छे थे, इन्होने उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविध्यालय से गणित में ग्रेजुएशन किया हुआ है|
  • योगी आदित्यनाथ को पशुओं से बहुत प्रेम है,गोरखनाथ मठ में इन्होने काफी गायें पाली थी और उन सबका नाम इन्हें याद है|
  • योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहनी की स्थापना 2002 में की थी|
  • योगी आदित्यनाथ विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ मठ के मुख्य पुजारी है|
  • योगी आदित्यनाथ के एक समय पर बीजेपी के साथ अच्छे सम्बन्ध नहीं थे लेकिन आज वो बीजेपी के एक कद्दावर नेता है|
  • योगी आदित्यनाथ का हुलिया हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल से काफी मिलता जुलता है, कई बार सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होती है|
  • योगी आदित्यनाथ के पिता का 20 अप्रैल 2020 को देहांत हो गया था लेकिन उस समय देशभर में कोरोना का  लॉकडाउन लगा था जिसकी वजह से वो उनकी अंतिम यात्रा में नहीं जा सके थे|

Read Also : Baba Ramdev Biography in Hindi

FAQs on Yogi Adityanath Biography in Hindi

योगी आदित्यनाथ का असली नाम क्या है? Real Name of Yogi Adityanath

अजय सिंह बिष्ट

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा कितनी है? Yogi Adityanath Education Qualification

योगी आदित्यनाथ ने गणित में स्नातक किया है|

योगी आदित्यनाथ की उम्र कितनी है? Yogi Adityanath Age

49 साल ( 2021 तक )

योगी आदित्यनाथ की कास्ट क्या है? Yogi Adityanath Age

ठाकुर

योगी आदित्यनाथ के गुरु का क्या नाम है? Yogi Adityanath Guru Name

महंत अवैद्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का गाँव कहाँ है? Yogi Adityanath Village

योगी आदित्यनाथ के गाँव का नाम पंचुर है जो उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में है|

आजके इस आर्टिकल Yogi Adityanath Biography in Hindi में हमने आपको योगी आदित्यनाथ के जीवन से सम्बंधित जो भी महत्वपूर्ण जानकारी संभव है वो देने की कोशिश की है| अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे जरुर आगे शेयर कीजिये|

Leave a Comment