क्या सेल्फी बचा पायी अक्षय कुमार के डूबते करियर को

अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे है, उनकी एक के बाद एक फ़िल्में फ्लॉप हो रही है|

अक्षय की सारी उमीदें अब उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म सेल्फी से है|

अक्षय कुमार और इमरान खान स्टारर सेल्फी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी|

लेकिन पहले दिन इस फिल्म का हाल भी अक्षय की पिछली फिल्मों जैसा ही रहा|

ये फिल्म अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मौजूदगी के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खिंच पायी|

पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 3 करोड़ की ही कमाई की|

बॉक्स ऑफिस पर इससे बेहतर कलेक्शन अक्षय की फिल्म रामसेतु और रक्षाबंधन का रहा था|

सेल्फी के लिए मुसीबतें इसलिए भी और बढ़ गयी है की ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है|

इस फिल्म की आगे की कमाई अब वर्ड ऑफ़ माउथ पर ही निर्भर दिखाई दे रही है|