Dr Vivek Bindra Biography in Hindi | डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय
जब भी डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नाम आता है तो केवल एक ही ख्याल आता है, एक जाना माना विश्वविख्यात मोटिवेशनल स्पीकर, लीडरशिप ट्रेनर, बिज़नस कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर और एक यूट्यूबर |
बिज़नस के जगत में डॉक्टर विवेक बिंद्रा एक विख्यात नाम है जो नए उद्यमियों को अपने बिज़नस को कैसे बढ़ाना उसके ऐसे गुर देते है जिससे वो अपने बिज़नस को सफलता की ऊँचाइयों पर ले जाए |
आपने डॉक्टर विवेक बिंद्रा के ना जाने कितने वीडियोस यूट्यूब पर देखे होंगे, शायद आप उनके किसी सेमिनार में भी गए होंगे लेकिन आपको उनके जीवन के बारे में शायद ज्यादा ज्ञात ना हो |
आजके इस आर्टिकल में हम डॉक्टर विवेक बिंद्रा के बारे में विस्तार से जानेंगे की कैसे उनका सफ़र शुरू हुआ, उनका बचपन कैसा रहा और कैसे वो आज एक जाने माने बिज़नस गुरु बन गए |
Dr Vivek Bindra Wiki | |
---|---|
Name | Vivek Bindra |
Profession | Motivational Speaker, Youtuber, Leadership Consultant & Corporate Trainer |
Date of Birth | 5 April 1982 |
Birth Place | Delhi, India |
Hometown | Delhi, India |
Age | 40 |
Height | 5' 9'' |
School | St. Xavier's School, Delhi |
College | Amity Business School, Noida |
Parents | Father - Not Known Mother - Not Known |
Marital Status | Married |
Wife | Geeta Sabarwal |
Children | Son - Mahav Bindra |
Zodiac Sign | Aries |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Hobbies | Travelling, Reading |
Dr Vivek Bindra Biography in Hindi | डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय

विवेक बिंद्रा एक क्रांतिकारी और सफल अद्यमी है जो बड़े बड़े कॉर्पोरेट घरानों को और नए उद्यमियों को मोटिवेशन और बिज़नस ट्रेनिंग देते है | उनके बिज़नस गाइडेंस से आज कई उद्यमियों ने अपने खुद के बिज़नस खड़े किए है |
डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपने फील्ड के एक लीजेंड है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की आज उनके 25 देशों में 1500 से भी ज्यादा क्लाइंट्स है जो उनसे बिज़नस टिप्स और लेते है |
डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को दिल्ली में हुआ था, जब यी केवल ढाई साल के थे तो इनके पिता की मौत हो गयी थी जिसके बाद इनकी माँ ने दूसरी शादी की, उनका बचपन काफी परेशानियों में बिता| उन्हें अपनी माँ और नए पिता से वो प्यार नहीं मिला इसलिए उनका बचपन ज्यादातर उनके चाचा और दादा के साथ बिता |
इन्होने दिल्ली के सेंट ज़ेवियर स्कूल से अपनी पढाई की है, इसके बाद इन्होने नॉएडा के एमिटी बिज़नस स्कूल से एमबीए किया| जब विवेक बिंद्रा एमबीए कर रहे थे तब इनके आध्यात्मिक गुरु और मेंटर ने इन्हें श्रीमद भगवत गीता से रूबरू कराया |
डॉक्टर बिंद्रा के अनुसार यही से उनके जीवन में एक निर्णायक मोड़ आया, उन्होंने भगवत गीता के ज्ञान को बिज़नस के साथ जोड़ा और इसे ट्रेनिंग प्रोग्राम में उपयोग करने लगे, आपने अकसर उन्हें अपनी वीडियोस में भागवत गीता के उदहारण देते देखा होगा |
डॉक्टर विवेक बिंद्रा का मोटिवेशन देना का अपना एक ख़ास अंदाज है जिसे वो अपने सेमिनार्स और यूट्यूब वीडियोस में इस्तेमाल करते है, ये ही कारण है की सुनने वाला बड़ी आसानी से उनकी बातों का समझ पाता है |
अगर आप इनके वीडियोस देखते है तो आपने देखा होगा डॉक्टर बिंद्रा बहुत ही खूबसूरती से कहानियों के माध्यम से दर्शकों को बिज़नस आइडियाज और टिप्स देते है, वो बिज़नस को इतना सरल कर देते है की कोई भी नया उद्यमी बिज़नस की मुलभुत बातों को समझ जाए |
Dr Vivek Bindra Family | डॉक्टर विवेक बिंद्रा का परिवार
डॉक्टर बिंद्रा निजी जिंदगी में बहुत ही प्राइवेट इंसान है, इनके परिवार की फोटोज आपको मुश्किल से ही कही मिलेगी | इनकी पत्नी का नाम गीता सबरवाल है और इनका एक बेटा भी है जिसका नाम माधव बिंद्रा है |
Dr Vivek Bindra Career | डॉक्टर विवेक बिंद्रा का करियर
डॉक्टर बिंद्रा आज एक विश्वविख्यात बिज़नस गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर है लेकिन आपको जान के हैरानी होगी की उन्होंने कुछ सालों तक सन्यासी का जीवन भी जिया है | विवेक बिंद्रा 3 से 4 सालों तक सन्यासी बनकर भी रहे है |
संन्यास के इन कुछ सालों में डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने गीता का गहन अध्यन किया और साथ में शाश्त्रों का भी अध्यन किया | डॉक्टर बिंद्रा ने गीता के ज्ञान को अपने जीवन में सम्पूर्ण रूप से उतार लिया |
गीता में जो भी ज्ञान है डॉक्टर बिंद्रा ने इसके बाद उसे बिज़नस में उतारना शुरू कर दिया, यूट्यूब पर उनकी एक विडियो है जिसमे उन्होंने गीता को द बेस्ट मोटिवेशनल बुक कहा है|
उनके अनुसार गीता सिर्फ एक धार्मिक किताब नहीं है बल्कि ज्ञान का भडार है और अगर आप इसमें बताई बातों को बारीकी से समझे और उसे अपने जीवन और बिज़नस में उपयोग करें तो आप बहुत सफल हो सकते है |
डॉक्टर विवेक बिंद्रा को बिज़नस में काफी रूचि थी, वो हमेशा सोचा करते थे की हर कोई बिज़नस करना चाहता है लेकिन फिर क्यूँ कुछ ही लोग इसमें सफल हो पाते है और बहुत सारे निराश होकर इसे छोड़ देते है |
यहीं पर डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने निश्चय किया की वो लोगों को बिज़नस को सफल बनाने का तरीका बताएँगे और इसी को उन्होंने अपना करियर चुन लिया और अपना खुदका ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया |
शुरुआत में डॉक्टर विवेक बिंद्रा के ज्यादातर क्लाइंट विदेशी होते थे, वो कई कंपनियों के सीईओज को बिज़नस आइडियाज दिया करते थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना रुझान भारत की ओर किया |
2012 में विवेक बिंद्रा ने अपनी खुद की एक कंपनी बनायी जिसका नाम था Global Act (Academy of Consulting and Training) जिसका नाम 2019 में बदलकर Bada Business Pvt. Limited कर दिया गया |
अपनी कंपनी के अंडर विवेक बिंद्रा ने कई बड़ी भारतीय कंपनियों में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाये और यही से धीरे धीरे उनकी ख्याति बढ़ने लगी | आज देश में जितने भी बड़े ब्रांड है तक़रीबन सभी विवेक बिंद्रा के क्लाइंट्स है और उनसे ही बिज़नस टिप्स लेते है |
Vivek Bindra Youtube Channel | विवेक बिंद्रा का यूट्यूब चैनल
विवेक बिंद्रा ने 6 दिसम्बर 2013 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया जिसके माध्यम से वो बिज़नस टिप्स देने लगे | विवेक अपने वीडियोस में हिंदी भाषा का उपयोग करने लगे जिससे उनकी पहुँच कोने कोने तक पहुँच गयी |
आज उनके मोटिवेशनल वीडियोस और बिज़नस टिप्स जानकार कई नए उद्यमी प्रेरणा पाते है | उनके चैनल की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की उनके आज 1.86 सब्सक्राइबर्स है और उनके लाखों में व्यूज आते है |
Vivek Bindra Bada Business
डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपनी ट्रेनिंग कंपनी बड़ा बिज़नस के तहत कई तरह के प्रोग्राम चलाते है जिसमे नए उद्यमी जो अपना बिज़नस खड़ा करना चाहते है या फिर कोई बड़ा उद्यमी जो अपने बिज़नस का विस्तार करना चाहता है उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है |
विवेक बिंद्रा लीडरशिप फनल नाम का एक सफल प्रोग्राम चलते है जिसकी 6 महीने की फीस 1 लाख तक है, इसके अलावा वो बाउंस बेक नाम से कई लाइव सेमिनार करते है जिसकी फीस 3000 से 7500 हजार है |
Vivek Bindra in The Horses Stable
हिंदी समाचार चैनल गुड न्यूज़ टुडे ने एक नया शो द हॉर्सेज स्टेबल शुरू किया जिसमे उद्यमी अपने बिज़नस आइडियाज को लेकर आते है और इन्वेस्टर के सामने अपनी पिच रखते है |
उद्यमियों का काम होता है की वो इन्वेस्टर्स को अपने बिज़नस आईडिया से प्रभावित करें ताकि इन्वेस्टर्स उनके बिज़नस में पैसा लगाये, ये शो का फॉर्मेट बिलकुल शार्क टैंक इंडिया जैसा ही है |
इस शो को डॉक्टर बिंद्रा के बड़ा बिज़नस डॉट कॉम ने स्पांसर किया, इसके अलावा इसमें उनके साथ प्रशांत अगरवाल और सुनील शेट्टी भी जुड़े थे, इस शो में विवेक बिंद्रा बिज़नस गुरु भी थे जो अपनी पिच देने आये उद्यमियों के बिज़नस का मूल्यांकन करते थे |
FAQs
विवेक बिंद्रा की डेट ऑफ़ बिर्थ क्या है ? What is Vivek Bindra Date of Birth ?
5 अप्रैल 1982
विवेक बिंद्रा की उम्र कितनी गई ? What is Vivek Bindra Age ?
40
विवेक बिंद्रा की पत्नी का क्या नाम है ? What is Vivek Bindra Wife Name ?
गीता सबरवाल (Geeta Sabarwal)
विवेक बिंद्रा के बेटे का क्या नाम है ? What is Vivek Bindra Son Name ?
माधव बिंद्रा (Madhav Bindra)
विवेक बिंद्रा की कंपनी का क्या नाम है ? What is Vivek Bindra Company ? Name
बड़ा बिज़नस (Bada Business)
विवेक बिंद्रा की नेट वर्थ कितनी है ? What is Vivek Bindra Net Worth ?
50 करोड़
Read Also