Vedaant Madhavan Biography in Hindi. वेदांत माधवन भारत के उभरते हुए एक युवा तैराक है और मशहूर अभिनेता आर. माधवन के बेटे है | वेदांत माधवन इन दिनों काफी चर्चाओं में है खासकर जबसे उन्होंने डेनिश ओपन स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है | इस आर्टिकल में हम आपको वेदांत के बारे में जानकारी देने जा रहे है इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े |
Vedaant Madhavan Bio/Wiki | |
---|---|
Name | Vedaant Madhavan |
Profession | Swimmer |
Date of Birth | 21 August 2005 |
Birth Place | Mumbai |
Hometown | Jamsedhpur, Jharkhand |
Age | 16 |
Height | 5' 8'' |
School | Universal American School. Dubai |
Parents | Father - R. Madhavan Mother - Sarita Birje |
Zodiac Sign | Leo |
Religion | Hindu |
Caste | Tamil Brahmin |
Religion | Hindu |
Vedaant Madhavan Biography in Hindi | वेदांत माधवन का जीवन परिचय

वेदांत माधवन भारत के एक अन्तराष्ट्रीय स्तर के एक युवा तैराक है जो देश और विदेश की तैराकी प्रतियोगिताएं में भारत का प्रतिनिधित्व करते है | इनके पिता मशहूर अभिनेता आर. माधवन है |
वेदांत माधवन का जन्म 21 अगस्त 2005 को मुंबई में हुआ था | वेदांत इस समय अपने स्कूल की पढाई दुबई में स्थित यूनिवर्सल अमेरिकन स्कूल से कर रहे है |
वेदांत ने अपने स्कूल के शुरूआती दिनों से ही तैराकी की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था, धीरे धीरे वेदांत को तैराकी पसंद आने लगी इसलिए उन्होंने पेशेवर तैराकी सीखनी शुरू कर दी |
वेदांत माधवन ने पेशेवर तैराकी सिखने के लिए गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को ज्वाइन कर लिया | वेदांत से बाद में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने शुरू कर दिया और अपनी छाप छोड़ने लगे |
वेदांत को पेशेवर तैराकी की प्रैक्टिस के लिए उनके माता पिता ने काफी त्याग किये है | अपनी फिमी ब्यस्तता के बावजूद आर. माधवन वेदांत की स्विमिंग प्रैक्टिस के लिए मुंबई से दुबई तक शिफ्ट हो गए |
वेदांत माधवन चाहते है की वो अपने पिता के नाम से ना पहचाने जाए बल्कि वो अपनी खुद की पेहचान बनाना चाहते है और काफी हद वो अपनी खुद की पहचान बना भी चुके है, आज लोग उनखर पहचानने लगे है |
Vedaant Madhavan Family | वेदांत माधवन का परिवार
वेदांत माधवन के परिवार में उनके पिता मशहूर अभिनेता आर. माधवन और उनकी माँ सरिता बिर्जे है | वेदांत के कोई और भाई बहन नहीं है | वेदांत के परिवार में उनके दादा रंगनाथन शेषाद्री और दादी सरोजा भी है |
Vedaant Madhavan Achievements | वेदांत माधवन की उपलब्धियां
वेदांत माधवन कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताएं में भाग ले रहे है | वेदांत ने कई तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है जैसे आल इंडिया नेशनल क्लब चैंपियनशिप, नेशनल स्कूल गेम्स , जूनियर नेशनल एक्वेटिक चम्पिओन्शिप्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स आदि |
इस दौरान वेदांत माधवन ने कई प्रतियोगिताएँ जीती और कई मेडल्स भी प्राप्त किये | वेदांत की सबसे बड़ी सफलता 2021 में आई जब उन्होंने बंगलुरु में आयोजित 47 वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में आलग अलग प्रतियोगिताएं में 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते |
वेदांत ने 15 अप्रैल 2022 को डेनिश ओपन स्विमिंग मीट में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता | वही उसके दुसरे ही दिन 16 अप्रैल को वेदांत ने 800 मीटर के इवेंट में स्वर्ण पदक जीता |
Interesting Facts About Vedaant Madhavan | वेदांत माधवन के जुड़े दिलचस्प तथ्य
- वेदांत को 2014 में जानवरों को बचाने के लिए पेटा द्वारा Compassionate Kids Award दिया गया |
- वेदांत प्रसिद्ध भारतीय तैराक वीरधवल खड़े, सजन प्रकाश, श्रीहरी नतारा को अपना आदर्श मानते है |
- वेदांत का पूरा परिवार शाकाहारी है लेकिन वेदांत प्रोटीन के लिए रोज काफी अंडे खाते है |
FAQs
वेदांत माधवन की उम्र कितनी है ? Vedaant Madhavan Age
16
वेदांत माधवन की हाइट क्या है ? Vedaant Madhavan Height
5′ 8”
वेदांत माधवन के पिता का नाम क्या है ? Vedaant Madhavan Father Name
आर. माधवन
वेदांत माधवन की माँ का क्या नाम है ? Vedaant Madhavan Mother Name
सरिता बिर्जे
Related Articles