Tejasvi Surya Biography in Hindi | तेजस्वी सूर्या की जीवनी

Tejasvi Surya Biography in Hindi | तेजस्वी सूर्या का जीवन परिचय 

लक्य सूर्यनारायण तेजस्वी सूर्या भारतीय राजनीती के एक उभरते हुए चेहरे है, ये भारतीय जनता पार्टी के एक तेज तर्रार नेता है| तेजस्वी बीजेपी के एक लोक सभा सांसद है,इसके अलावा वो पेशे से एक वकील भी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के एक स्वयंसेवक भी है| आइये तेजस्वी सूर्या के जीवन के बारे में विस्तार से जानते है|

Tejasvi Surya Bio
Name Tejasvi Surya
Full NameLakya Suryanarayan Tejasvi Surya
ProfessionPolitician and Lawyer
Political PartyBhartiya Janta Party
Date of Birth16 November 1990
Birth PlaceChikkamagaluru, Karnataka, India
Home TownBangalore, Karnataka, India
Age31
Height5'9''
SchoolShri Kumaran Children Home,Bangalore, India
CollegeNational College Jayanagar, Bangalore, India

Bangalore Institute of Legal Studies,Bangalore, India
Education QualificationLLB
ParentsFather - L.A Suryanarayan

Mother - Rama Suryanarayan
Zodiac SignScorpio
CasteBrahmin
NationalityIndian
HobbiesReading, Writing
Marital StatusUnmarried
AwardsNational Bal Shree (2002)

Tejasvi Surya Biography in Hindi | तेजस्वी सूर्या की जीवनी

Tejasvi Surya Biography in Hindi

तेजस्वी सूर्या भारतीय राजनीति में उभरता हुआ एक युवा चेहरा है,ये अपने बेबाक अंदाज और तेज तर्रार भाषण के लिए जाने जाते है| बहुत ही कम समय में तेजस्वी ने राजनीति में अपनी एक पहचान बना ली है,ये युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है|

पेशे से वकील तेजस्वी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है, ये राष्ट्रिय स्वयंसेवक संगठन के स्वयंसेवक भी रहे है| तेजस्वी सूर्या ने 2019 में पहली बार बीजेपी की तरफ से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी गए| वो 2019 में 17वीं लोकसभा में केवल 28 साल की उम्र में चुने गए|

तेजस्वी सूर्या का जन्म 16 नवम्बर 1990 को हुआ था| इनके पिता का नाम एल. ए सूर्यनारायण है जोकि भारतीय राजस्व विभाग में जॉइंट कमिश्नर भी रह चुके है और इनकी माता का नाम रमा सूर्यनारायण है|

जब तेजस्वी केवल 9 साल के थे तो उन्होंने उनके द्वारा बनाई गयी एक पेंटिंग को बेचकर जो भी पैसे जमा हुए थे उन्हें भारतीय सेना के कारगिल फण्ड में दान में दे दिया था| तेजस्वी सूर्या को बाद में इन्हें उसके इस कार्य के लिए 2001 में राष्ट्रीय बालश्री अवार्ड दिया गया था|

तेजस्वी एक लोकप्रिय राजनेता और वकील होने के साथ कर्नाटक संगीत में भी प्रशिक्षित है,इसके अलावा इनका ”अराइज इंडिया” नाम से एक एनजीओ भी है जो बच्चों के स्कूली शिक्षा के छेत्र में काम करता है|

तेजस्वी सूर्या को लिखने का काफी शौक है,वो इंडिया फैक्ट्स के लिए भी लिख चुके है इसके अलावा वो कई अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट के लिए भी लिखते है| भीमराव आंबेडकर और वीर सावरकर तेजस्वी सूर्या के बचपन से ही आदर्श रहे है|

तेजस्वी सूर्या की शिक्षा | Tejasvi Surya Education

तेजस्वी सूर्या ने अपनी स्कूल की पढाई बंगलुरु में स्थित श्री कुमारन चिल्ड्रेन होम से प्राप्त की है, इन्होने बंगलुरु में स्थित बैंगलोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज से एल. एल. बी (LLB) में स्नातक की डिग्री ली है|

आज के समय में तेजस्वी सूर्या कर्नाटक हाई कोर्ट में एक पेशेवर वकील है, ये महेश हेगड़े,पताप सिम्हा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येद्दयुरप्पा जैसे कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के केस लड़ चुके है|

तेजस्वी सूर्या का राजनैतिक करियर | Tejasvi Surya Political Career

Tejasvi Surya Political Career

तेजस्वी सूर्या ने अपना राजनैतिक सफ़र काफी पहले शुरू कर दिया था,वो कॉलेज के दिनों से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सक्रिय सदस्य थे, वो भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महासचिव भी रह चुके है|

2014 के लोकसभा चुनाओं के दौरान तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान में सक्रियता के साथ भाग लिया| इसके बाद इन्होने 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाओं में बीजेपी की डिजिटल कम्युनिकेशन टीम का नेतृत्व किया|

2019 में तेजस्वी को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका तब मिला जब बीजेपी के बड़े नेता अनंत कुमार का 2018 में निधन हो गया| उनकी बंगलुरु साउथ की सीट से तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और अपने विरोधी प्रत्याशी कांग्रेस के बी. के. हरिप्रसाद को 3,31,192 वोटों से हराया|

17 जून 2019 को तेजस्वी सूर्या ने कन्नड़ में लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ ले, तेजस्वी सूर्या संसद में काफी सक्रिय रहते है और वो कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते है|

तेजस्वी सूर्या के विवाद | Tejasvi Surya Controversies

  • 2017 में दक्षिण कन्नड़ जिले में आरएसएस के एक सदस्य की हत्या के बाद तेजस्वी सूर्या और अन्य लोगों द्वारा मंगलौर चलो नामक एक विवादास्पद रैली का आयोजन किया गया|
  • 2019 में लोकसभा चुनाओं के दौरान उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा जो लोग नरेन्द्र मोदी को वोट देंगे वो राष्ट्रवादी होंगे और जो लोग वोट नहीं देंगे वो देश विरोधियों को मजबूत करेंगे|
  • तेजस्वी सूर्या CPI(M) और CPI जैसी वामपंथी पार्टियों की विचारधारा को देश विरोधी बता चुके है|
  • तेजस्वी अपने कई भाषणों और त्वीटों में कांग्रेस पार्टी को मुसलमानों की पार्टी और जिहादी पार्टी बता चुके है|

तेजस्वी सूर्या से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स | Interesting Facts About Tejasvi Surya

  • तेजस्वी सूर्या एक लोकसभा सांसद है और साथ में कर्नाटक हाई कोर्ट में सक्रिय वकील भी है|
  • तेजस्वी सूर्या ”अराइज इंडिया” नाम का एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते है जो शिक्षा के छेत्र में काम करता है|
  • तेजस्वी सूर्या इंडिया फैक्ट्स में 2013-14 के दौरान कॉलमनिस्ट के तौर पर काम कर चुके है|
  • तेजस्वी ”Central for Entrepreneurial Excellence” नाम के संगठन के भी को फाउंडर है जो शिक्षा और उद्यमिता के प्रोजेक्ट्स पर काम करती है|
  • 2017 में ब्रिटिश हाई कमीशन ने तेजस्वी सूर्या को इंग्लैंड में आयोजित एक युवा लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए चुना था|
  • तेजस्वी सूर्या खाने के भी शौक़ीन है, उन्हें इडली सांभर,पानी पूरी और वडा पाँव काफी पसंद है|
  • तेजस्वी सूर्या के पसंदीदा अभिनेता कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दुनिया विजय है और उनकी पसंदीदा अभिनेत्री अलिया भट्ट है|
  • तेजस्वी सूर्या को Mr Bean, How I Met Your Mother, Prison Break जैसे टीवी शो काफी पसंद है|

Related Articles

FAQs on Tejasvi Surya Biography in Hindi

तेजस्वी सूर्या कौन है? Who is Tejasvi Surya

तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद है जो अपने तेज तर्रार भाषणों और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर है| तेजस्वी भारतीय राज्निन्ति में उभरता हुआ एक युवा चेहरा है जिसने बहुत ही कम समय में राजनीति में अपने आप को स्थापित कर लिया है|

तेजस्वी सूर्या की कास्ट क्या है? Tejasvi Surya Caste

ब्राह्मण

तेजस्वी सूर्या किस पार्टी से है? Tejasvi Surya Party

भारतीय जनता पार्टी

तेजस्वी सूर्या की नेट वर्थ कितनी है? Tejasvi Surya Net Worth

अपने घोषणा पत्र में तेजस्वी सूर्या ने अपनी सम्पति 13,46,593 दर्शाई है|

तेजस्वी सूर्या की पत्नी कौन है? Tejasvi Surya Wife

तेजस्वी सूर्य की अभी शादी नहीं हुयी है|

तेजस्वी सूर्या की उम्र कितनी है? Tejasvi Surya Age

31 (2021 तक )

तेजस्वी सूर्या का चुनाव चेत्र कौनसा है? Tejasvi Surya Constituency

​बैंगलोर साउथ

तेजस्वी सूर्या के पिता का क्या नाम है? Tejasvi Surya Father

एल ए सूर्यनारायण (A. L. Suryanarayan)

उम्मीद है आपको आजके इस आर्टिकल Tejasvi Surya Biography in Hindi से तेजस्वी सूर्या के जीवन के बारे में काफी जानकारी मिली होगी| अगर जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे आगे जरुर शेयर करे|

Leave a Comment