Suryakumar Yadav Biography in Hindi. सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज है जो अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए मशहूर है | सूर्यकुमार यादव मध्यम गति की गेंदबाजी के साथ ऑफब्रेक स्पिन गेंदबाजी भी करते है | सूर्यकुमार यादव को उनके फैन्स स्काई के नाम से भी जानते है |
Name | Suryakumar Yadav |
---|---|
Nickname | SKY |
Profession | Cricketer |
Role | Batsman |
Batting Style | Right Hand Bat |
Bowling Style | Right arm Medium, Right arm Offbreak |
Date of Birth | 14 September 1990 |
Birth Place | Mumbai, Maharashtra, India |
Hometown | Mumbai, Maharashtra, India |
Age | 32 |
Height | 5' 11' |
School | Atomic Energy Central School, Mumbai |
College | Pillai College of Arts, Commerce and Science, Mumbai |
Educational Qualifications | Bachelor of Commerce (B.Com) |
Parents | Father - Ashok Kumar Yadav Mother - Swapna Yadav |
Marital Status | Married |
Wife/Spouse | Devisha Shetty |
Zodiac Sign | Virgo |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Teams | India, Mumbai, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders |
Jersey Number | 63 |
Suryakumar Yadav Biography in Hindi | सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था | सूर्यकुमार के पिता अशोक कुमार यादव बार्क (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) में एक इंजिनियर है जबकि माँ स्वपना यादव एक गृहणी है |
सूर्यकुमार यादव के बचपन के कुछ साल वाराणसी में बीते लेकिन उनके पिता मुंबई के कार्यरत थे जिस वजह से वो दस साल की उम्र में परिवार के साथ मुंबई आ गए और पढाई के साथ क्रिकेट खेलने लगे |
सूर्यकुमार अनुशक्ति नगर की बार्क कॉलोनी में रहा करते थे | सूर्यकुमार यादव को बचपन में क्रिकेट और बैडमिन्टन दोनों ही खेलों में काफी रुची थी लेकिन पिता के एक खेल पर ध्यान देने को कहने बाद उन्होंने क्रिकेट को चुना |
सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट सफ़र की शुरुआत अपनी ही बार्क कॉलोनी के एक क्रिकेट कैंप से शुरू हुयी | बचपन में सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट की कोचिंग उनके चाचा विनोद यादव दिया करते थे |
सूर्यकुमार यादव ने जब क्रिकेट की प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेनी शुरू की तो उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाडी दिलीप वेंगसरकर की क्रिकेट एकेडमी को ज्वाइन किया जहाँ से उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे |
Suryakumar Yadav Education | सूर्यकुमार यादव की शिक्षा
सूर्यकुमार यादव ने अपने स्कूल की शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, मुंबई से की है | उन्होंने मुंबई के ही पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस से बीकॉम में अपना ग्रेजुएशन किया है |
Suryakumar Yadav Wife | सूर्यकुमार यादव की पत्नी

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविषा शेट्टी है जिनके साथ वो 7 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे | देविषा एक डांस कोच है | सूर्यकुमार यादव और देविषा की पहली मुलाक़ात में आर. ए. पोदार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकनोमिक में हुयी थी |
सूर्यकुमार यादव वहां क्रिकेट खेल रहे थे और देविषा उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुयी थी वही सूर्यकुमार यादव देविषा के डांस के दीवाने हो गए थे | यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुयी जो आगे चलकर शादी के बंधन में बंधी |
Suryakumar Yadv Cricket Career | सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर
Domestic Career
- सूर्यकुमार यादव ने अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत 11 फरवरी 2010 को विजय हजारे ट्राफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ की | उन्होंने अपने पहले ही मैच में 41 रन की पारी खेली |
- सूर्यकुमार यादव ने घरेलु टी20 मैचो में अपना डेब्यू 13 मार्च 2010 मुंबई की ओर से खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हैदराबाद के खिलाफ किया | उन्होंने अपने पहले मैच में केवल 5 रन बनाये |
- सूर्यकुमार यादव ने रणजी में अपना डेब्यू 15 दिसम्बर 2010 को दिल्ली के खिलाफ किया | उस मैच में सूर्य ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 73 रन बनाये |
International Career
- घरेलु क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव का चयन भारत की टी20 टीम में हुआ | सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला टी20 मैच अहमदाबाद में खेला लेकिन उस मैच में उनकी बत्टिंग नहीं आई |
- 18 मार्च 2021 को सूर्यकुमार यादव ने अपना दूसरा टी20 मैच खेला और अपने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का मारा | टी20 मैचो में ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय खिलाडी बने |
- सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला एक दिवसीय मैच 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलोंबो में खेला |
IPL Career
- सूर्यकुमार यादव को पहली बार मुंबई इंडियनस ने 2012 में ख़रीदा लेकिन उस टीम में सचिन, रोहित, पोलार्ड जैसे बड़े नामों के होते हुए सूर्यकुमार को कुछ ख़ास खेलने का मौका नहीं मिला | उन्होंने उस सीजन केवल एक ही मैच खेला और उसमे भी बिना कोई रन बनाये आउट हो गए |
- सूर्यकुमार यादव की किस्मत 2014 के आईपीएल ऑक्शन में बदली जब उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स ने ख़रीदा और उस टीम के लिए उन्होंने अपने पहले ही मैच में 20 गेंदों में 46 रन की मैच जितने वाली पारी खेली |
- कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए सूर्यकुमार रेगुलर खेलने लगे और अगले कुछ सीजन इसी टीम से जुड़े रहे |
- 2018 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया और यही से उनके करियर में एक नया मोड़ आया | मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अगले कुछ सीजन सूर्यकुमार में शानदार खेल दिखाया जिसकी बदौलत उनका चयन भारत की टीम में हुआ |
Suryakumar Yadav Facts | सूर्यकुमार यादव से जुड़े फैक्ट्स
- सूर्यकुमार यादव एक पशु और पंछी प्रेमी है |
- सूर्यकुमार यादव के पसंदीदा बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ है |
- सूर्यकुमार यादव के पसंदीदा गेंदबाज वासिम अकरम और ज़हीर खान है |
- सूर्यकुमार यादव के पसंदीदा अदाकार शाहरुख़ खान और पसंदीदा अदाकारा दीपिका पादुकोण है |
- सूर्यकुमार यादव की पसंदीदा फिल्म हेरा फेरी है और उन्होंने ये फिल्म 500 से भी ज्यादा बार देखी है |
- सूर्यकुमार यादव को गाड़ियों का काफी शौक है और उनके पास कई महँगी गाडिया है |
- सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविषा शेट्टी का प्रेम विवाह हुआ है |
- सूर्यकुमार यादव मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले है |
FAQs
सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन कब है ? Suryakumar Yadav Date of Birth
14 सितम्बर 1990
सूर्यकुमार यादव की उम्र क्या है ? What is Suryakumar Yadav Age ?
32
सूर्यकुमार यादव की हाइट क्या है ? What is Suryakumar Yadav Height ?
5′ 11”
सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम क्या है ? Suryakumar Yadav Wife Name ?
देविषा शेट्टी
सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ क्या है ? What is Suryakumar Yadav Net Worth ?
31 करोड़
Realted Articles