Sunil Shetty ke Khandala Bungalow me Shaadi karenge KL Rahul aur Athiya Shetty

Sunil Shetty ke Khandala Bungalow me Shaadi karenge KL Rahul aur Athiya Shetty

Sunil Shetty ke Khandala Bungalow me Shaadi karenge KL Rahul aur Athiya Shetty| केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की ख़बरें इन दिनों चर्चाओं में बनी हुयी है| भारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है| अब इन दोनों की शादी के वेन्यू से जुडी कुछ ख़बरें निकलकर आई है|

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्टार कपल्स की शादियों का दौर चल रहा है| इस फेहरिस्त में अब एक और कपल जुड़ने वाला है और वो है भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी| केएल और अथिया पिछले काफी से से एक दुसरे को डेट कर रहे है|

दोनों को अक्सर एक दुसरे के साथ देखा जाता रहा है| इन दोनों की शादी की ख़बरें पिछले काफी समय से चल रही थी| लेकिन अब कन्फर्म हो गया है की ये दोनों इस महीने यानी जनवरी 2023 में शादी करने वाले है| अभी कुछ ही दिनों पहले केएल राहुल ने अपनी शादी के लिए भारतीय टीम से न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ होने वाली सीरीज से छुट्टी ली थी|

अब केएल और अथिया शेट्टी की शादी से जुडी जो खबर आ रही है उसके अनुसार ये दोनों रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की राह पर चल रहे है| बताया जा रहा है की ये दोनों बहुत ही साधारण तरीके से अपनी शादी के कार्यक्रम को करना चाहते है|

Sunil Shetty ke Khandala Bungalow me Shaadi karenge KL Rahul aur Athiya Shetty| सुनील शेट्टी के खंडाला बंगलो में शादी करेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी

कुछ ऐसा ही रणबीर कपूर और अलिया भट्ट ने किया था| रणबीर और अलिया ने पिछले साल अप्रैल 2022 में बहुत साधारण कार्यक्रम में अपने निवास स्थान वास्तु में एक दुसरे के साथ सात फेरे लिए| ख़बरों के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी कुछ ऐसा ही करने वाले है|

बताया जा रहा है की ये दोनों सुनील शेट्टी के खंडाला वाले आलीशान बंगलो में शादी करेंगे| सुनील शेट्टी के ये बंगलो बहुत ही खुबसूरत लोकेशन पर है और यही पर उनकी बेटी और हिने वाले दामाद सात फेरे लेंगे|

हाल के दिनों में भारतीय सेलिब्रिटीज के बीच आलीशान शादियों का ट्रेंड चल रहा है| अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका पादुकोण-रनवीर सिंह, कटरीना कैफ-विक्की कौशल सभी ने या तो भारत या फिर किसी फॉरेन लोकेशन पर बड़ी धूमधाम से शादी की|

पर इस ट्रेंड से अलग केएल राहुल और अथिया शेट्टी बेहद साधारण फंक्शन में शादी करेंगे| ये शादी काफी प्राइवेट होने वाले है और बताया जा रहा है की इसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे| इसमें कुछ क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हो सकते है|

इसे भी पढ़ें: कमल हसन से तलाक के बाद रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे सारिका के पास

Leave a Comment