Sunil Grover Heart Operation. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लाखों दर्शकों का दिल जितने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का हाल ही मुंबई में दिल का ऑपरेशन हुआ है जिसके बाद से उनके सभी फैन्स उनके स्वास्थ के बारे में चिंतित है, आइये इस खबर पर रोशनी डालते है|
Sunil Grover Heart Surgery in Mumbai | मुंबई में हुआ है सुनील ग्रोवर का दिल का ऑपरेशन

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए हैरान और परेशान करने वाली खबर तब आई जब मीडिया से पता चला की 2 फ़रवरी को उनका मुंबई के एक अस्पताल में दिल का ऑपरेशन हुआ है|
सुनील ग्रोवर के दिल का ऑपरेशन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुआ, सुनील अभी भी हॉस्पिटल में ही भारती है| हॉस्पिटल के अधिकारीयों ने सुनील के बारे में ज्यादा कोई बाते नहीं बताई है|
टीवी पर गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे लोकप्रिय रोल निभाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की बीमारी की खबर जैसे ही बहार आई उनके सभी फैन्स उनके बारे में चिंतित हो गए, हर कोई उनके लिए दुआ करने लगा|
सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर के स्वस्थ होने के मैसेज की बाढ़ सी आ गयी, सेलिब्रिटीयों ने भी सुनील के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, सिम्मी ग्रेवाल ने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर के लिए एक मार्मिक सन्देश लिखा|

ख़बरों के अनुसार सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज था लेकिन वो फिर भी काम कर रहे थे| हाल ही में सुनील ग्रोवर ने इस खराब हालत में भी अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग पूरी की जिसके बाद उन्होंने ऑपरेशन कराया|
अभी कुछ ही समय पहले रणवीर शौरी के साथ सुनील की वेब सीरीज सनफ्लावर आई थी जिसमे उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया था, इससे पहले सुनील सैफ अली खान के साथ तांडव नाम की वेब सीरीज में दिखे थे|
Sunil Grover to be Discharged From Hospital | हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे सुनील ग्रोवर
नयी ख़बरों के अनुसार सुनील ग्रोवर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले है, एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट के डॉक्टरों के अनुसार सुनील ग्रोवर का ऑपरेशन सफल रहा और वो स्वास्थ लाभ कर रहे है|
समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने बताया की सुनील ग्रोवर आज यानि 3 फ़रवरी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे, ये सुनील ग्रोवर के लाखों फैन्स के लिए अच्छी खबर है जो उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे |
Related Article