Sunil Grover Biography, Age, Films, Shows, Family & More

Sunil Grover Biography in Hindi | सुनील ग्रोवर का जीवन परिचय

सुनील ग्रोवर एक मशहूर कॉमेडियन है जिन्होंने टीवी पर गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे लोकप्रिय किरदार निभाए है | अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जितने वाले सुनील ग्रोवर आज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है|

Sunil Grover Biography
NameSunil Grover
ProfessionActor, Comedian
Date of Birth 3 August 1977
Birth PlaceSirsa, Haryana, India
HometownSirsa, Haryana, India
Age45
Height5' 9''
SchoolArya Vidya Mandir, Mandi Dabwali, Sirsa
College/UniversityGuru Nanak College, Haryana

Punjab University, Chandigarh
Educational QualificationsB.Com, Masters in Theater
ParentsFather - J.N Grover

Mother - Not Known
SiblingsBrother - Anil Grover

Sister - Not Known
Marital StatusMarried
Spouse Aarti Grover
ChildrenSon - Mohan
Zodiac Sign Leo
ReligionHindu
NationalityIndian
DebutTV - Full Tension (1995)

Movies - Pyaar To Hona Hi Tha (1998)

Sunil Grover Biography in Hindi | सुनील ग्रोवर का जीवन परिचय

Sunil Grover

अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को लोट पोट करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरयाणा के सिरसा में एक पारंपरिक पंजाबी परिवार में हुआ था | परिवार में इनके माता पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है |

सुनिल ग्रोवर ने अपनी स्कूल की पढाई सिरसा के ही आर्य विद्या मंदिर से की, इसके बाद उन्होंने हरयाणा में स्थित गुरु नानक कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया | सुनील ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है |

सुनील ग्रोवर में कम उम्र से ही टीवी में काम करना शुरू कर दिया था और टीवी पर ही उन्होंने अपने कई यादगार किरदार निभाए है जैसे कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल में गुत्थी और द कपिल शर्मा शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार को कौन भूल सकता है |

Sunil Grover Wife and Children | सुनील ग्रोवर की पत्नी और बच्चे

सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है, इन दोनों का एक प्यारा से बेटा भी है जिसका नाम मोहन ग्रोवर है |

Sunil Grover Career | सुनील ग्रोवर का करियर

शायद आपमें से कई लोग ना जानते हो की सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जाकी के तौर पर की थी, सुनील रेडियो मिर्ची की लोकप्रिय सीरीज ” हंसी के फुव्वारे ” में रेडियो जाकी आर . जे सूद बने थे |

सुनील ग्रोवर ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी जहाँ पर उन्होंने अपने सटायर के लिए मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के साथ फुल टेंशन नाम के एक कॉमेडी शो में काम किया था |

सुनील ग्रोवर ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत अजय देवगन और काजोल की फिल्म प्यार तो होना ही था (1998) से की जहाँ पर उन्होंने नाई तोताराम का एक छोटा सा रोल किया था |

सुनील ने 2002 में अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह में भी काम किया जहाँ से उन्हें नोटिस किया जाने लगा, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में छोटे मोटे रोल किए |

सुनील ग्रोवर ने सब टीवी पर प्रसारित भारत के पहले साइलेंट कॉमेडी शो गुटुर गु के 26 एपिसोड्स में भी काम किया है | सुनील के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल से जुड़े |

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में उन्होंने गुत्थी का किरदार निभाया जिसने उन्हें हर जगह मशहूर कर दिया, इस शो में उनकी कॉमेडी को सबके द्वारा बहुत पसंद किया गया और सराहा भी गया |

इसके बाद सुनील ने सोनी टीवी पर प्रसारित द कपिल शर्मा शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदार निभाये जिसके बाद से तो सुनील लोकप्रियता के आसमान पर पहुँच गए थे |

लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने दर्शकों का दिल तोड़ दिया, दरअसल सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच किन्ही कारणों से विवाद हो गया जिस वजह से सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया |

सुनील ने इसके बाद दोबारा टीवी पर वापसी की और स्टार प्लस पर अपना खुद का शो कानपुर वाले खुरानाज लेकर आये लेकिन ये शो कुछ ख़ास कमाल ना कर सका और उन्हें ये शो जल्द ही बंद करना पड़ा |

सुनील ग्रोवर ने 2020 में स्टार भारत पर गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान से टीवी पर दोबारा वापसी की लेकिन ये शो भी ज्यादा ना चल सका लेकिन इस बीच सुनील हमें कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखे |

सुनील ग्रोवर ने 2016 की फिल्म वैशाखी लिस्ट से पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू किया, इसके अलावा वो कॉफ़ी विथ डी (2017) में प्रमुख रोल में दिखे और 2019 में सलमान खान के साथ भारत फिल्म में भी काम किया | सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय (2022) नाम की फिल्म में भी दिख चुके है |

सुनील ग्रोवर ने हॉलीवुड की फिल्म चिकेन लिटिल की हिंदी डबिंग में अपनी आवाज दी है, इसके अलावा सुनील ने दो गाने दारु पिके गिरना और मेरे हजबैंड मुझको प्यार नहीं करते गाये है |

Sunil Grover Web Series | सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज

सुनील ग्रोवर ने अमेज़न प्राइम विडियो की पोलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज तांडव से वेब सीरीज में अपना डेब्यू किया, उन्होंने जी5 (ZEE5) की वेब सीरीज सनफ्लावर में भी प्रमुख किरदार निभाया है |

Sunil Grover Heart Operation | सुनील ग्रोवर का हार्ट ऑपरेशन

सुनील ग्रोवर के फैन्स को एक दिन अचानक से तब धक्का लगा जब उन्हें पता चला की सुनील अस्पताल में भर्ती है और उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है | ये खबर उनके फैन्स के लिए चौकाने वाली थी |

दरअसल सुनील कुछ समय से बीमार चल रहे थे लेकिन इस हालत में भी वो अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे जिसके ख़त्म होने के बाद उन्होंने ऑपरेशन कराया जो सफल रहा |

FAQs

सुनील ग्रोवर की जन्म तारीख कब है? Sunil Grover Date of Birth

3 अगस्त 1977

सुनील ग्रोवर की उम्र क्या है? Sunil Grover Age

45

सुनील ग्रोवर की हाइट क्या है? Sunil Grover Height

5′ 9”

सुनील ग्रोवर की पत्नी का क्या नाम है? Sunil Grover Wife Name

आरती ग्रोवर (Aarti Grover)

सुनील ग्रोवर के बेटे के क्या नाम है? Sunil Grover Son Name

मोहन ग्रोवर (Mohan Grover)

सुनील ग्रोवर के भाई का क्या नाम है? Sunil Grover Brother

अनिल ग्रोवर (Anil Grover)

सुनील ग्रोवर की नेट वर्थ कितनी है? Sunil Grover Net Worth

18 cr

Related Article

Leave a Comment