Sumeet Raghavan Biography, Age, Family, TV Shows, Movies

Sumeet Raghavan Biography

Sumeet Raghavan Biography in Hindi | सुमीत राघवन का जीवन परिचय

अभिनेता सुमीत राघवन टीवी के एक मंझे हुए कलाकार है, आजके इस आर्टिकल में हम टीवी अभिनेता सुमीत राघवन के बारे में जानेंगे| इस आर्टिकल में आपको सुमीत राघवन के परिवार, करियर, टीवी शोज के बारे में बहुत सारी जानकारियां मिलेगी इसलिए इसे अंत तक जरुर पढ़े|

Sumeet Raghavan Biography
NameSumeet Raghavan
ProfessionActor, Singer, TV Presenter, Voice Actor
Date of Birth22 April 1971
Birth PlaceMumbai, Maharashtra, India
HometownMumbai, Maharashtra, India
Age51
Height5'9'' (175 cm)
SchoolChembur Karnatak High School, Mumbai, Maharashtra
CollegeD. G. Ruparel College of Arts, Science and Commerce College, Mumbai
Education QualificationGraduate
ParentsFather - Senthamara Kannan

Mother - Radha Kannan
SiblingsSister - Puja Kannan
WifeChinmayee Surve
ChildrenSon - Neerad Sumeet

Daughter - Deeya Sumeet
Zodiac SignTaurus
ReligionHindu
NationalityIndian
DebutTV - Faster Fene (1983)

Bollywood - Ghoom (2006)

Marathi - Sandook (2015)
HobbiesSinging, Travelling, Reading

Sumeet Raghavan Biography in Hindi | सुमीत राघवन का जीवन परिचय

Sumeet Raghavan Biography

सुमीत राघवन एक जाने माने टीवी कलाकार है जो सब टीवी के धारावाहिक वाघ्ले की दुनिया – नयी पीढ़ी नए किस्से, बड़ी दूर से आये है या फिर साराभाई वर्सेज साराभाई जैसे धारावाहिकों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते है|

सुमीत राघवन का जन्म 22 अप्रैल 1971 को मुंबई में हुआ था| इनके पिता तमिल है जबकि इनकी माँ कन्नड़ है| सुमीत ने अपनी स्कूल की पढाई चेम्बूर कर्नाटक हाई स्कूल मुंबई से की है और ग्रेजुएशन डी. जी रुपारेल आर्ट्स कॉलेज से किया है|

सुमीत राघवन ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकार है बल्कि एक अच्छे गायक भी है| सुमीत को बचपन से ही संगीत का काफी शौक रहा है उन्होंने पंडित वसंतराव कुलकर्णी और सुरेश वाडकर से पारंपरिक और क्लासिकल संगीत की ट्रेनिंग ले राखी है|

सुमीत बचपन से ही स्टेज शोज करने लगे थे, 1986 में सुमीत ने मुंबई में एक थिएटर को ज्वाइन किया जिसमे उन्होंने अपने पहले नाटक ” माला भेट हावी हो ‘‘ में अभिनय किया और इस नाटक के लिए उन्हें सबसे सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का अवार्ड मिला था|

सुमीत मुख्यतः हिंदी और मराठी भाषा में काम करते है| आज सुमीत टीवी इंडस्ट्री के एक स्थापित कलाकार है| लोग इनकी अदाकारी को बहुत पसंद करते है|

Sumeet Raghavan Family | सुमीत राघवन का परिवार

Sumeet Raghavan Family

सुमीत राघवन एक तमिल परिवार से आते है, इनके पिता तमिल है और इनकी माँ कन्नड़ है| साल 1996 में सुमीत की शादी चिन्मयी सुर्वी से हुयी|

चिन्मयी सुर्वी भी एक टीवी अदाकारा है, सुमीत और चिन्मयी के दो बच्चे है, इनका एक बेटा है जिसका नाम नीरद सुमीत है और एक बेटी है जिसका नाम दिया सुमीत है|

Sumeet Raghavan Career | सुमीत राघवन का करियर

सुमीत राघवन पिछले तीन दशकों से अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे है| सुमीत ने केवल 12 साल की उम्र में फास्टर फैनी से टीवी पर अपना डेब्यू किया|

सुमीत टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम महाभारत में युवा सुदामा का किरदार निभा चुके है| करियर के शुरूआती दिनों में सुमीत ने तू तू मैं मैं, हद कर दी जैसे शोज में काम किया|

लेकिन सुमीत को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साराभाई वर्सेज साराभाई में डॉक्टर साराभाई के किरदार में मिली, इस शो में सुमीत और रुपाली गांगुली की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया|

सुमीत ने कई और लोकप्रिय शोज में काम किया है जैसे सजन रे झूठ मत बोलो, बड़ी दूर से आये है| इन दिनों सुमीत वाघ्ले की दुनिया नामक शो कर रहे है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है|

सुमीत बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुके है| 2006 की फिल्म घूम से सुमीत ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया| सुमीत 2014 की फिल्म हॉलिडे में अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुके है|

सुमीत हिंदी इंडस्ट्री के अलावा मराठी इंडस्ट्री में भी काम करते है और कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके है| सुमीत राघवन एक वाइस आर्टिस्ट भी है और कई फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके है|

सुमीत ब्लू स्ट्रीक (1999), शंघाई नून (2000), रश ऑवर 2 (2001), हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स (2002), शंघाई नाइट्स (2003) जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में डबिंग कर चुके है|

Sumeet Raghavan TV Shows | सुमीत राघवन के टीवी शोज

1983Faster Fene
1988-1990Mahabharat
1994-2000 Tu Tu Main Main
1999Hudd Kar Di
2002-2004Shubh Mangal Savadhan
2002-2005Sanjivani - A Medical Boon
2004Bhagwan Bachaye Inko
2004-2006Sarabhai vs Sarabhai
2006Resham Dankh
2008Pani Puri
2009Ghar Ki Baat Hai
2009-2012Sajan Re Jhoot Mat Bolo
2009-2013Jay Hind
2010Jhalak Dikhhla Ja Season 4
2012The Late Night Show - Jitna Rangeen Utna Sangeen
2012Golmaal Hai Bhai Sab Golmaal Hai
2013Nautanki : The Comedy Theatre
2014-2016Badi Door Se Aaye Hain
2016Raina Beeti Jaye - Jashn
2017Sarabhai vs Sarabhai Take 2
2018India Ke Mast Kalandar
2021Wagle Ki Duniya - Nayi Peedhi Naye Kissey

Sumeet Raghavan Movies | सुमीत राघवन की फ़िल्में

2006Ghoom
2008U Me Aur Hum
2009Firaaq
2010My Name is Khan
2011 Kucch Luv Jaisaa
2014Holiday
2015Sandook
2018Aapla Manus
2018Bucket List
2018Ani....Dr. Kashinath Ghanekar

Interesting Facts About Sumeet Raghavan | सुमीत राघवन से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स

  • सुमीत राघवन हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम करते है लेकिन वो एक तमिल परिवार से आते है, इनके पिता तमिल और माँ कन्नड़ है|
  • सुमीत हिंदी और मराठी दोनों ही भाषाओँ में निरंतर काम करते रहते है|
  • सुमीत एक बेहतरीन अदाकार है लेकिन इसके साथ वो एक गायक, टीवी प्रेसेंटर और डबिंग आर्टिस्ट भी है|
  • सुमीत राघवन ने क्लासिकल संगीत की शिक्षा भी ली है|
  • सुमीत ने टीवी पर पहली बार Faster Fene (1983) से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वो केवल 12 साल के थे|
  • सुमीत कई रियलिटी शोज में भाग ले चुके है जिनमे प्रमुख है जी मराठी का शो सा रे गा मा पा, एनडीटीवी इमेजिन का से शावा शावा और जी टीवी का शो स्टार या रॉक स्टार|
  • सुमीत राघवन ने कई हॉलीवुड फिल्मों की हिंदी डबिंग में अपनी आवाज दी है|
  • सुमीत 90 के दशक के लोकप्रिय कार्टून शो अलादीन में भी डबिंग कर चुके है|

Related Article

FAQs on Sumeet Raghawan Biography

सुमीत राघवन की पत्नी कौन है? सुमीत Raghavan Biography

चिन्मयी सुर्वी

सुमीत राघवन की उम्र क्या है? Sumeet Raghavan Age

50 साल

सुमीत राघवन की सैलरी क्या है? Sumeet Raghavan Salary

60,000 रूपये प्रति एपिसोड

सुमीत राघवन हिंदी टीवी इंडस्ट्री के एक मंझे हुए कलाकार है जो पिछले कई दशकों से अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के मनोरंजन करते आ रहे है| उम्मीद है आजके इस आर्टिकल Sumeet Raghavan Biography in Hindi में आपको सुमीत राघवन के बारे में काफी जानकारी मिली होगी,अगर जानकारी पसंद आये तो इसे आगे जरुर शेयर करे|

Leave a Comment