Sumbul Tauqeer Khan Biography in Hindi

Sumbul Tauqeer Khan Biography in Hindi. सुम्बुल तौकीर खान एक युवा अभिनेत्री है जो मुख्यतः टीवी सिरियल्स और फिल्मों में काम करती है | सुम्बुल तौकीर खान का असली नाम इज़ा तौकीर खान है और निकनेम गुनगुन है | सुम्बुल स्टार प्लस के शो इमली में निभाए गए अपने किरदार के लिए मशहूर है | सुम्बुल इन दिनों बिग बॉस सीजन 16 में प्रतितोगी के तौर पर भाग ले रही है |

NameSumbul Touqeer Khan
NicknameGungun
ProfessionActress
Date of Birth15 November 2003
Birth PlaceKatni, Madhya Pradesh
HometownKatni, Madhya Pradesh
Age18
Height5' 4''
ParentsFather - Touqeer Hasan Khan

Mother - Not Known
SiblingsSister - Saniya Touqeer
Zodiac SignScorpio
ReligionIslam
NationalityIndian
HobbiesDancing, Singing
DebutTV - Chandragupta Maurya (2011)

Film - Article 15 (2019)

Sumbul Tauqeer Khan Biography in Hindi | सुम्बुल तौकीर खान का जीवन परिचय

Sumbul Tauqeer

सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Tauqeer Khan) का जन्म 15 नवम्बर 2003 को मध्यप्रदेश के कटनी में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था | सुम्बुल को बचपन से ही एक्टिंग में काफी रुची थी और ये रुची उन्हें कही और से नहीं बल्कि अपने पिता से मिली थी | सुम्बुल के पिता खुद भी हिंदी टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए है और एक डांस कोरियोग्राफर है |

सुम्बुल तौकीर खान ने बहुत ही छोटी उम्र में एक्टिंग का कीड़ा लग गया था | जब वो स्कूल में पढ़ रही थी तब वो अपनी छोटी बहन के साथ कृष्ण और राम लीला नाटकों में भाग लिया करती थी | सुम्बुल अब तक कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी है और इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म में भी अपना डेब्यू कर चुकी है | सुम्बुल तौकीर खान ने केवल बारहवीं तक की पढाई की है और सुम्बुल की राशी कर्क है |

Sumbul Tauqeer Khan Family | सुम्बुल तौकीर का परिवार

सुम्बुल तौकीर खान के परिवार में उनके पिता और एक छोटी बहन है | सुम्बुल के पिता तौकीर हसन खान (Tauqeer Hasan Khan) एक कोरियोग्राफर है, वो डांस रियलिटी शोज में बतौर कोरियोग्राफर काम करते है | सुम्बुल तौकीर खान की माँ की मौत हो चुकी है, तब सुम्बुल काफी छोटी थी | सुम्बुल की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम सानिया तौकीर (Saniya Tauqeer) है और वो खुद भी एक युवा अदाकारा है |

सुम्बुल के करियर में उनके पिता तौकीर हसन खान का बहुत बड़ा हाथ है | सुम्बुल की माँ की मौत के बाद उनके पिता ने ही दोनों बहनों की परवरिश की | सुम्बुल ने एक इंटरव्यू के दौरान बाते की उनके पिता ने उनका हमेशा समर्थन किया है और उनके सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है | अपने पिता से प्रेरणा लेकर ही सुम्भुल ने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना |

Sumbul Tauqeer Khan Career | सुम्बुल तौकीर खान का करियर

Sumbul Tauqeer

सुम्बुल तौकीर खान ने बहुत ही छोटी उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और आज सुम्बुल ने अपनी अदाकारी के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनायीं है| सुम्बुल ने अपने करियर की शुरुआत चन्द्रगुप्त मौर्य (2011-2012) से की जहाँ पर सुम्बुल शुभदा के एक छोटा से रोल में दिखी थी | इसके बाद सुम्बुल जोधा अकबर (2013-2015) में मेहताब के किरदार में दिखी | सुम्बुल ने 2015 में डीआईडी लिटिल मास्टर्स में भी भाग लिया और 2016 में वो वारिस धारावाहिक में दिखी |

सुम्बुल तौकीर खान ने 2019 में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल 15 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उसी साल सुम्बुल इशारों इशारों में नाम के शो में दिखी | सुम्बुल 2019 की एक शार्ट फिल्म घर की ज्योति में भी काम कर चुकी है | इसी साल सुम्बुल वास्ते म्यूजिक विडियो में भी दिखी थी |

सुम्बुल के करियर में एक नया मोड़ स्टार प्लस के शो इमली (2020) से आया जिसने सुम्बुल को घर घर में लोकप्रिय कर दिया | शो में सुम्बुल तौकीर ने लीड रोल निभाया था| इस शो में उनकी और फहमान खान (Fahmaan Khan) की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आयी और दर्शकों ने शो में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया | इस शो के दौरान इन दोनों के अफेयर्स की भी काफी चर्चा चली थी |

Sumbul Tauqeer Khan Net Worth | सुम्बुल तौकीर खान की नेट वर्थ

जैसे जैसे सुम्बुल तौकीर खान अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित कर रही है वैसे वैसे उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ रही है | आज सुम्बुल हर एपिसोड के 50 हजार फीस लेती है | यहाँ तक की सुम्बुल बिग बॉस 16 में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाली प्रतियोगी है | सुम्बुल बिग बॉस में हर हफ्ते की 12 लाख फीस लेती है | आज के समय में सुम्बुल तौकीर खान की नेट वर्थ तकरीबन 7 करोड़ है |

Sumbul Tauqeer Khan FAQs

सुम्बुल तौकीर खान का जन्मदिन कब है ?

सुम्बुल तौकीर खान का जन्म 15 नवम्बर 2003 हुआ था |

सुम्बुल तौकीर खान की उम्र क्या है ?

18 साल

सुम्बुल तौकीर खान की हाइट क्या है ?

सुम्बुल तौकीर खान की हाइट 5 फूट 4 इंच है |

सुम्बुल तौकीर खान के पिता का क्या नाम है ?

तौकीर हसन खान

सुम्बुल तौकीर खान की बिग बॉस में सैलरी क्या है ?

सुम्बुल बिग बॉस में काम करने के 12 लाख प्रति हफ्ता फीस लेती है |

सुम्बुल तौकीर खान की प्रति एपिसोड सैलरी क्या है ?

सुम्बुल तौकीर खान की प्रति एपिसोड 50 हजार फीस है |

Related Articles

Leave a Comment