Srishty Rode Biography in Hindi. सृष्टि रोड़े एक भारतीय टीवी अदाकारा है | सृष्टि ये इश्क हाए, छोटी बहु, पुनर विवाह, इश्कबाज़ जैसे कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी है | सृष्टि बिग बॉस की प्रतियोगी भी रह चुकी है और इन दिनों द कपिल शर्मा शो में दिखाई दे रही है |
Name | Srishty Rode |
---|---|
Profession | Actress |
Date of Birth | 24 September 1991 |
Birth Place | Mumbai, Maharashtra |
Hometown | Mumbai, Maharashtra |
Age | 31 |
Height | 5' 3'' |
School | St Louis Convent High School, Mumbai |
College | Mithibai College, Mumbai |
Educational Qualification | Graduate |
Parents | Father - Tony Rode Mother - Sadhna Rode |
Siblings | Sister - Shweta Rode |
Zodiac Sign | Libra |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Debut | TV - Kuchh Is Tara (2007) |
Srishty Rode Biography in Hindi | सृष्टि रोड़े का जीवन परिचय

सृष्टि रोड़े का जन्म 24 सितम्बर 1991 को मुंबई में हुआ था | सृष्टि के पिता टोनी रोड़े एक सिनेमेटोग्राफर है जबकि उनकी माँ साधना रोड़े एक गृहणी है | सृष्टि की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम श्वेता रोड़े है जो एक प्रोड्यूसर है |
सृष्टि रोड़े ने अपनी स्कूल की पढाई मुंबई में स्थित सैंट लुइस कान्वेंट हाई स्कूल से प्राप्त की है | सृष्टि ने मुंबई से ही मिठीबाई कॉलेज से आर्ट्स में अपना ग्रेजुएशन किया है | कॉलेज की पढाई के दौरान ही सृष्टि ने मॉडलिंग और एक्टिंग में हाथ आजमाना शुरू कर लिया था | सृष्टि अदाकार होने के साथ एक प्रशिक्षित डांसर भी है |
Srishty Rode Personal Life | सृष्टि रोड़े का निजी जीवन
सृष्टि रोड़े और अदाकार मनीष नागदेव चार सालों तक एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में थे | इन दोनों ने आपस में सगाई भी कर ली थी लेकिन फिर 2019 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया | बीच में सृष्टि का नाम उनके बिग बॉस के सह प्रतियोगी रोहित सुचंती के साथ भी जुड़ा था लेकिन दोनों ने ही इन बातों का खंडन किया |
Srishty Rode Career | सृष्टि रोड़े का करियर
सृष्टि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही आती है | उनके पिता एक सिनेमेटोग्राफर है इसलिए ये काफी वाजिब था की सृष्टी को शुरू से ही एक्टिंग के प्रति दिलचस्पी थी | सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कई ऐड कैंपेन के लिए मॉडलिंग की |
सृष्टि ने मॉडलिंग के बाद एक्टिंग की ओर रुख करने का फैसला किया लेकिन उनके पिता इसके लिए सहमत नहीं थे | सृष्टि रोड़े के पिता इंडस्ट्री से ही आते है इसलिए उन्हें मालूम था की इंडस्ट्री में किस तरह की परेशानियां होती है इसलिए वो नहीं चाहते थे की सृष्टी एक्टिंग करे |
इसी बीच सृष्टि का फेयर एंड लवली का एक ऐड काफी मशहूर हो गया | इस सफलता को देखने के बाद ही सृष्टी के पिता ने उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाने की आज्ञा दी | सृष्टि पहली बार टीवी पे कुछ इस तरह (2007) में एक छोटे से रोल में दिखाई दी और यही से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुयी |
इसके बाद सृष्टि ने कुछ छोटे मोटे रोल किये लेकिन 2010 में सृष्टि को अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला | सृष्टि को बालाजी टेलेफिल्म्स के शो ये इश्क हाए में मुख्य भूमिका मिली | इसके बाद सृष्टि ने 2011 में छोटी बहु : सवर के रंग राची में एक छोटा किरदार निभाया |
सृष्टि 2013 में पुनर विवाह : एक नयी उम्मीद में फिर से मुख्य भूमिका में दिखी | इसके बाद सृष्टि सरस्वतीचंद्र और इश्कबाज़ जैसे शोज में भी दिखी | सृष्टि रोड़े को असली पहचान बिग बॉस 12 से मिली जहाँ शो के दौरान उन्हें काफी पसंद किया गया |
सृष्टि रोड़े में एक शोर्ट फिल्म अनकही बातें में भी काम कर चुकी है | इन दिनों सृष्टि रोड़े एक नए ही अंदाज में दिखाई दे रही है | सृष्टि इन दिनों द कपिल शर्मा शो में दर्शकों को हसाते हुए नजर आ रही है |
FAQs
सृष्टि रोड़े की जन्म तारीख क्या है ? Srishti Rode Date of Birth
सितम्बर
सृष्टि रोड़े के पिता का क्या नाम है ? What is Srishty Rode Father Name ?
टोनी रोड़े
सृष्टि रोड़े की माँ का क्या नाम है ? What is Srishty Rode Mother Name ?
साधना रोड़े
सृष्टि रोड़े की बहन का क्या नाम है ? What is Srishty Rode Sister Name ?
श्वेता रोड़े
सृष्टि रोड़े कहाँ की रहने वाली है ? Where is Srishty From ?
मुम्बई
Some Last Words : इस पोस्ट Srishty Rode Biography in Hindi में हमने आपको सृष्टी रोड़े के जीवन, परिवार और करियर से सम्बंधित जानकारी दी है | उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी | अगर आप कोई और जानकारी चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है | अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूले |
Related Articles