Srikanth Kidambi Biography in Hindi .श्रीकांत किदाम्बी भारत के एक जाने माने बैडमिन्टन खिलाडी है जो भारत का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में प्रतिनिधित्व करते है | श्रीकांत किदाम्बी सिंगल और डबल्स दोनों ही तरह की प्रतियोगिताओं में भारत की ओर से खेलते है | श्रीकांत एक समय में विश्व के नंबर एक बैडमिन्टन खिलाडी भी रह चुके है | श्रीकांत को पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है |
Srikanth Kidambi Bography | |
---|---|
Name | Srikanth Kidambi |
Full Name | Srikanth Nammalwar Kidambi |
Profession | Badminton Player |
Date of Birth | 7 February 1993 |
Birth Place | Ravulapalem, Andhra Pradesh, India |
Hometown | Guntur, Andhra Pradesh, India |
Age | 29 |
Height | 5' 9'' |
Parents | Father - Kittu Kidambi Mother - Radha Kidambi |
Sibling | Brother - Nandagopal Kidambi |
Zodiac Sign | Aquarius |
Religion | Hindu |
Caste | Brahmin |
Nationality | Indian |
Debut (International) | Commonwealth Youth Games (2011) |
Coach/Mentor | Pullela Gopichand |
Srikanth Kidambi Biography in Hindi | श्रीकांत किदाम्बी का जीवन परिचय

श्रीकांत किदाम्बी मौजूदा समय में भारत के सबसे शानदार और सीनियर बैडमिन्टन खिलाडी है | श्रीकांत ने विश्वस्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और देश के लिए कई मेडल्स और प्रतियोगिताएँ जीती है |
श्रीकांत किदाम्बी का जन्म 7 फ़रवरी 1993 को आँध्रप्रदेश के रवुलापलेम में एक किसान परिवार में हुआ था | श्रीकांत के पिता किट्टू किदाम्बी एक किसान और जमींदार है और माँ राधा किदाम्बी एक गृहणी है | श्रीकांत का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम नंदगोपाल किदाम्बी है जो खुद भी एक बैडमिन्टन खिलाडी है |
श्रीकांत किदाम्बी ने बैडमिन्टन खेलना अपने बड़े भाई नंदगोपाल को देखकर शुरू किया | साल 2000 के दौरान गुंटूर में एक नया म्युनिसिपल स्टेडियम बना था जहाँ श्रीकांत अपने भाई के साथ प्रैक्टिस के लिए जाने लगे थे |
बाद में श्रीकांत के बड़े भाई नंदगोपाल किदाम्बी के टैलेंट को देखते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने उन्हें विशाखापट्नम में मौजूद स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ़ आँध्रप्रदेश में भेज दिया | अगले ही साल श्रीकांत ने भी अपनी भाई को अकादमी में ज्वाइन कर लिया, दोनों भाई अकादमी में एक ही कमरे में रहा करते थे |
श्रीकांत के करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने अपने भाई के साथ 2008 में मशहूर बैडमिन्टन खिलाडी पुलेला गोपीचंद की हैदराबाद स्थित अकादमी को ज्वाइन किया | यही से श्रीकांत किदाम्बी ने बैडमिन्टन को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया |
श्रीकांत ने काफी मेहनत की, बचपन में श्रीकांत काफी सुस्त हुआ करते थे लेकिन अकादमी में श्रीकांत ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया | पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में श्रीकांत ने अपने खेल को काफी निखारा और आज उसी की बदौलत वो एक विश्वस्तरीय खिलाडी बनकर उभरे है |
Srikanth Kidambi Career | श्रीकांत किदाम्बी का करियर
श्रीकांत किदाम्बी ने पहली बार 2011 में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से भाग लिया | श्रीकांत ने 2011 के कामनवेल्थ यूथ गेम्स में भारत के लिए डबल्स में कांस्य और मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता |
उसी साल श्रीकांत किदाम्बी ने पुणे में आयोजित आल इंडिया जूनियर इंटरनेशनल बैडमिन्टन चैंपियनशिप में सिंगल्स और डबल्स दोनों ही प्रतियोगिताएं को जीता | 2012 में किदाम्बी ने मालदीव्स इंटरनेशनल चैलेंज में अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीता |
श्रीकांत ने 2013 में थाईलैंड ओपन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड प्रतियोगिता में पुरुष सिंगल्स का टाइटल जीता | उसी साल श्रीकांत ने दिल्ली में आयोजित आल इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में परुपल्ली कश्यप को हराकर अपना पहला सीनियर नेशनल टाइटल जीता |
श्रीकांत किदाम्बी 2014 के कामनवेल्थ खेलों में मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमी फाइनल में पहुँचने वाली टीम के सदस्य थे | इन्ही खेलों में श्रीकांत पुरुष एकल प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल्स तक भी पहुंचे थे |
उसी साल श्रीकांत किदाम्बी ने चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में ओलिंपिक चैंपियन लीन डेन को हराकर खिताब जीता | श्रीकांत पहले भारतीय बने थे जिन्होंने सुपर सीरीज प्रीमियर में पुरुष एकल का खिताब जीता था |
श्रीकांत किदाम्बी 2015 में पहले भारतीय पुरुष खिलाडी बने जिन्होंने स्विस ओपन ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता जीती | उसी साल किदाम्बी ने इंडियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब भी जीता |
श्रीकांत किदाम्बी ने 2016 के साउथ एशियाई गेम्स में डो गोल्ड मेडल्स जीते | श्रीकांत 2017 में इंडोनेशिया सुपर सीरीज जितने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने | उसी साल श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया सुपर सीरीज का भी खिताब जीता |
2017 में ही श्रीकांत किदाम्बी ने डेनमार्क सुपर सीरीज और फ्रेंच सुपर सीरीज का खिताब जीता | इन सभी खिताबों को जीतकर श्रीकांत किदाम्बी चौथे ऐसे खिलाडी बने जिन्होंने एक ही साल में चार सुपर सीरीज जीते |
श्रीकांत किदाम्बी ने 2018 के कामनवेल्थ खेलों में पुरुष एकल में रजत पदक और मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता | श्रीकांत के लिए 2018 करियर का सबसे यादगार साल रहा जब वो पहली बार रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाडी बने |
किदाम्बी ने 2019 में नेपाल में आयोजित साउथ एशियाई गेम्स में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता | श्रीकांत किदाम्बी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2022 में आई जब भारत ने पहली बार थॉमस कप जीता |
भारतीय टीम इतिहास में पहले बार थॉमस कप विजेता बनी | भारत ने फाइनल में 14 बार की विजेता टीम इंडोनेशिया को 3-0 हराया | किदाम्बी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी और सात्विकसेराज रैंकिरेड्डी इस जीत के नायक थे |
FAQs
श्रीकांत किदाम्बी का जन्मदिन कब है ? Srikanth किदाम्बी Birthday
7 फ़रवरी 1993
किदाम्बी श्रीकांत की उम्र क्या है ? Kidambi Srikanth Age
29
श्रीकांत किदाम्बी की हाइट क्या है ? Srikanth Kidambi Height
5′ 9”
श्रीकांत किदाम्बी के कोच कौन है ? Srikanth Kidambi Coach
पुलेला गोपीचंद
श्रीकांत किदाम्बी के भाई का नाम क्या है ? Srikanth Kidambi Brother
नंदगोपाल किदाम्बी