Simba Nagpal Biography in Hindi | सिम्बा नागपाल का जीवन परिचय
सिम्बा नागपाल एक भारतीय टीवी अदाकार है जो शक्ति – अस्तित्व के एहसास की में विराट सिंह और नागिन 6 में रिषभ गुजराल के रोल के लिए जाने जाते है |
Simba Nagpal Biography | |
---|---|
Name | Simba Nagpal |
Profession | Actor and Model |
Date of Bieth | 25 September 1996 |
Birth Place | New Delhi |
Hometown | New Delhi |
Age | 25 |
Height | 6' |
College/University | Sushant School of Art and Architecture, Gurgaon Ansal University |
Parents | Father - Not Known Mother - Jyoti Nagpal |
Zodiac Sign | Libra |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Debut | TV - MTV Splitsvilla 11 (2018 as Contestant) |
Girlfriend | Monal Jagtani (Rumoured) |
Simba Nagpal Biography in Hindi | सिम्बा नागपाल का जीवन परिचय

सिम्बा नागपाल एक उभरते हुए अदाकार है, सिम्बा नागपाल का जन्म 25 सितम्बर 1996 को नई दिल्ली में हुआ था | सिम्बा नागपाल के पिता एक राष्ट्रिय स्तर के बॉक्सिंग चैंपियन थे, उनकी मृत्यु 2008 में हो गयी थी |
सिम्बा नागपाल अपनी माँ के साथ रहते है जिनका नाम ज्योति नागपाल है | सिम्बा नागपाल जब छोटे थे तब वो बहुत ही दब्बू किस्म के बच्चे थे जिस कारण उनके पिता उन्हें पिता भी करते थे ताकि वो खुल सके और मजबूत बने हलाकि इसने कभी काम नहीं किया |
सिम्बा नागपाल ने अपने स्स्कूल की पढाई दिल्ली से ही की जिसके बाद उन्होंने गुडगाँव में स्थित अंसल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया | सिम्बा ने आर्किटेक्चर की पढाई की हुयी है |
सिम्बा नागपाल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, सिम्बा ने जब अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म देखि थी तभी से उन्होंने एक्टर बनने की ठान ली थी लेकिन उनके माता पिता चाहते थे की सिम्बा पहले अपनी पढाई पूरी करें |
सिम्बा जब अपने कॉलेज में थे उन्होंने तभी से मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था, उन्होंने तभी मॉडलिंग दुनिया में कदम रख लिया और मॉडलिंग करने लगे| इस दौरान सिम्बा ने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स किये और एक सफल मॉडल बने |
सिम्बा नागपाल का हमेशा से ही एक्टर बनने का सपना था इसलिए मॉडलिंग के साथ उन्होंने एक्टिंग में भी प्रयास जारी रखा और कई एक्टिंग एजेंट्स के संपर्क में रहे जिसके बाद उन्हें मुंबई से ऑफर्स आने लगे |
सिम्बा नागपाल के करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें 2018 में एमटीवी (MTV) के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में आने का मौका मिला और इसके बाद सिम्बा नागपाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा |
Simba Nagpal Acting Career | सिम्बा नागपाल का एक्टिंग करियर
मॉडलिंग करते करते सिम्बा नागपाल को अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब वो 2018 के एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 11 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुयी, हालाकि सिम्बा ये शो जीत नहीं पाए लेकिन उन्होंने अपने लिए एक नाम बना लिया |
शो ख़त्म होने के बाद सिम्बा ने बताया था की ये उनका कैमरा के सामने पहला अनुभव था, वो जानते ही नहीं थे कैमरे के सामने कैसे एक्टिंग करनी होती है लेकिन इस शो के दौरान उन्होंने कई अनुभव लिए और जाना की एक्टिंग असल में क्या होती है |
इसके अगले ही साल 2019 में सिम्बा नागपाल ने एमटीवी (MTV) के मशहूर रियलिटी शो रोडीज (Roadies) में हिस्सा लिया लेकिन वो उसमे सेलेक्ट नहीं हो पाए, इस शो के दौरान सिम्बा ने बताया था की उन्हें अपने पिता की मौत के बारे में तीन साल तक पता ही नहीं था |
साल 2019 में ह सिम्बा नागपाल को कलर्स के सीरियल शक्ति – अस्तित्व के एहसास की में विरत सिंह का रोल मिला जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और सिम्बा को लोग जानने लगे |
अपने पहले टीवी शो के बारे में सिम्बा ने एक इंटरव्यू में बताया था की जब उन्हें ये शो मिला था तब उन्होंने एक फिल्म भी साइन की थी जिसमे उनका मुख्य किरदार था लेकिन उन्हें तब ना ही वो किरदार पसंद आया और ना ही उन्हें एक्टिंग की इतनी समझ थी इसलिए उन्होंने वो फिल्म छोड़ दी |
सिम्बा नागपाल ने 2021 के बिग बॉस में एक प्रतियोगी के तौर पर भाग लिया जिसके लिए उन्होंने अपने शो शक्ति को छोड़ दिया | सिम्बा ने बताया की वो बिग बॉस करते समय शुरू में काफी कंफ्यूज लेकिन जब उन्होंने अपनी माँ को इस शो को करने के बारे में बताया तो वो काफी खुश हुयी जिसके बाद सिम्बा ने इस शो में भाग लिया |
बिग बॉस में सिम्बा नागपाल ने तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, जय भानुशाली जैसे कई कलाकारों के साथ भाग लिया | इस शो के ख़त्म होने के बाद सिम्बा नागपाल को नागिन सीरीज में मुख्य किरदार के लिए चुना गया |
इन दिनों सिम्बा नागपाल नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश के साथ दिख रहे है जहाँ वो रिषभ गुजराल का किरदार निभा रहे है, नागिन का ये सीजन लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है |
FAQs
सिम्बा नागपाल की जन्म तारीख क्या है ? Simba Nagpal Date of Birth
25 सितम्बर 1996
सिम्बा नागपाल की उम्र क्या है ? Simba Nagpal Age
25
सिम्बा नागपाल की हाइट क्या है ? Simba Nagpal Height
6′
सिम्बा नागपाल की माँ का क्या नाम है ? Simba Nagpal Mother
ज्योति नागपाल (Jyoti Nagpal)
सिम्बा नागपाल की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है ? Simba Nagpal Girlfriend Name
ये अफवाह है की सिम्बा मोनाल जगतानी को डेट कर रहे है |
Related Articles