Sana Saeed Engagement: कुछ कुछ होता है की अंजलि खन्ना ने की सगाई

Sana Saeed Engagement

Sana Saeed Engagement: कुछ कुछ होता है की अंजलि खन्ना ने की सगाई

हाल के समय में कई बॉलीवुड कपल्स ने अपनी सगाई या शादी की घोषणा की है| अब ऐसी ही एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी सगाई की खबर शेयर की है| ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि कुछ कुछ होता (Kuch Kuch Hota Hai) है फेम सना (Sana Saeed) सईद है|

कुछ कुछ होता है में अंजलि खन्ना के किरदार से मशहूर हुयी सना सईद ने अपने बॉयफ्रेंड Csaba Wagner के साथ सगाई कर ली है| सना ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो पोस्ट किया जिसमे वो Csaba Wagner की गॉड में बैठी दिखाई दे रही है|

विडियो में Csaba Wagner घुटनों के बल बैठकर सना सईद को प्रपोज कर रहे है और सना ख़ुशी से झूमती दिखाई दे रही है| सना Csaba का प्रपोजल एक्सेप्ट करती है और कुशी से उन्हें गले लगाती है| विडियो पर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए है और सना सईद को सगाई के लिए बधाई दे रहे है| कई सेलिब्रिटीज ने भी सना सईद को बधाई दी है|

सना सईद और Csaba Wagner काफी लम्बे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे है| Csaba लॉस एंजेलेस में रहते है और पेशे से हॉलीवुड साउंड डिज़ाइनर है| दोनों अकसर सोशल मीडिया पर अपनी साथ में फोटोज शेयर करते रहते थे|

Sana Saeed Engagement: कुछ कुछ होता है की अंजलि खन्ना ने की सगाई

सना सईद पहली बार कुछ कुछ होता है से चर्चाओं में आई थी| इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की बेटी अंजलि खन्ना का किरदार निभाया था| उनका ये किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था और वो घर घर में जाने जानी लगी थी|

सना सईद ने इसके बाद बादल और हर दिल जो प्यार करेगा में भी चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी| इसके बाद सना काफी लम्बे समय तक फिल्मों से गायब रही| सना ने 2012 में स्टूडेंट ऑफ़ द इयर से वापसी की लेकिन सना का करियर फिल्मों में कुछ ख़ास नहीं चला| वो आखिरी बार 2014 में फगली फिल्म में एक गाने में दिखी थी|

सना सईद ने काफी टीवी शोज में भी काम किया है| सना झलक दिखला जा 6, नच बलिये 7, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी 7 जैसे शिज में भी दिख चुकी है|

इसे भी पढ़े: कमल हसन से तलाक के बाद रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे सारिका के पास

Leave a Comment