Sambit Patra Biography in Hindi | Political Career & More

Sambit Patra Biography in Hindi

Sambit Patra Biography in Hindi | संबित पात्रा का जीवन परिचय

संबित पात्रा को कौन नहीं जानता है, हम सभी उन्हें अकसर अलग अलग टीवी डिबेट्स में देखते है| संबित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है जो अपनी एक ख़ास शैली के लिए मशहूर है| आजका ये आर्टिकल संबित पात्रा के बारे में है जहाँ पर आपको उनके बारे में कई जानकारियां मिलेगी|

Sambit Patra Biography
NameSambit Patra
ProfessionPolitician and Surgeon
PartyBhartiya Janta Party
Date of Birth13 December 1974
Birth PlaceDhanbad, Jharkhand
Age47
Height5' 7''
Zodiac SignSagittarius
ReligionHindu
CasteOriyan Brahmin
NationalityIndian
SchoolChinmaya Vidyalaya, Bokaro
College/UniversityVSS Medical College and Hospital, Burla, Sambalpur, Odisha

S.C.B Medical College and Hospital, Cuttack
Educational QualificationsMBBS, MS, MRCS
ParentsFather - Rabindra Nath Patra

Mother - Not Known
SiblingsUnknown
Marital StatusUnknown
Debut2011

Sambit Patra Biography in Hindi | संबित पात्रा की जीवनी

संबित पात्रा एक जाने माने भारतीय नेता है और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है जो अपनी आक्रामक डिबेट के लिए जाने जाते है जहाँ पर वो अपनी हाजिर जवाबी से अपने प्रतिद्वंदियों को पस्त कर देते है|

संबित का जन्म एक उड़िया ब्राह्मण परिवार में 13 दिसम्बर 1974 को धनबाद के बोकारो स्टील सिटी में हुआ था जो तब बिहार में हुआ करता था और अब झारखण्ड राज्य में पड़ता है|

संबित पात्रा के पिता रबिन्द्र नाथ पात्रा बोकारो स्टील प्लांट में काम करते थे| संबित की स्कूल की पढाई बोकारो में ही चिन्मया विद्यालय में हुयी है, वो बचपन से ही एक मेधावी छात्र रहे है|

स्कूल की पढाई पूरी होने के बाद संबित ने मेडिकल की परीक्षा पास की और बुर्ला, ओडिशा के वीएसएस (VSS) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री ली|

एमबीबीएस करने के बाद संबित पात्रा ने कटक के एससिबी (SCB) मेडिकल कॉलेज से 2002 में मास्टर्स ऑफ़ सर्जरी किया| संबित ने लन्दन से एमआरसिएस (MRCS) भी किया हुआ है|

2003 में संबित ने यूपीएससि (UPSC) द्वारा आयोजीय होने वाली कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज की परीक्षा पास की जिसके बाद वो दिल्ली के हिन्दू राव हॉस्पिटल में एक मेडिकल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त हुए|

संबित पात्रा ने 2006 में एक स्वराज नाम का एनजीओ (NGO) भी स्थापित किया, ये एनजीओ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दलित और आदिवासी बच्चों के स्वास्थ और शिक्षा में काम करता है|

संबित खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, उनका डिबेट का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है| वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है, ट्विटर पर उनके 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है|

Sambit Patra’s Political Journey | संबित पात्रा का राजनैतिक सफ़र

संबित राजनीति में आने से पहले एक सर्जन थे, 2010 में संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े| पार्टी ने उन्हें दिल्ली यूनिट का प्रवक्ता बना दिया, इसके बाद 2011 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया|

बीजेपी का प्रवक्ता बनने के बाद संबित ने हिन्दू राव हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर का पद छोड़ दिया और पूर्णकालीन राजनेता बन गए| 2012 के म्युनिसिपल चुनाओं में संबित ने कश्मीरी गेट से बीजेपी के टिकेट पर चुनाव लड़ा मगर वो ये चुनाव हार गए|

2014 के चुनावों के दौरान संबित पात्रा टीवी पर एक जाना माना चेहरा बन गए, अपने दमदार डिबेट्स से विरोधी पार्टी के प्रवक्ताओं को चित करने के लिए वो मशहूर हो गए|

2017 में कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमिटी ने उन्हें ओएनजीसी (ONGC) का अनौपचारिक डायरेक्टर नियुक्त किया| 2019 के लोक सभा चुनाओं में संबित पात्रा ने पूरी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकेट पर चुनाव लड़ा लेकिन हो हार गए|

नवम्बर 2021 को संबित पात्रा को इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया, उनकी इस नियुक्ति पर विवाद भी हुआ| संबित पात्रा को इस समय मणिपुर विधानसभा चुनाओं में बीजेपी का इनचार्ज बनाया गया है|

Related Article

Some Facts About Sambit Patra | संबित पात्रा से जुड़े कुछ फैक्ट्स

  • संबित पात्रा का जन्म बोकारो में हुआ था, इनके पिता रबिन्द्र नाथ पात्रा बोकारो स्टील प्लांट में काम करते थे|
  • संबित बचपन से ही एक मेधावी छात्र रहे है, संबित ने ओडिशा के वीएसएस (VSS) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस (MBBS) किया|
  • संबित ने कटक के एससिबी (SCB) मेडिकल कॉलेज से 2002 में मास्टर्स ऑफ़ सर्जरी किया|
  • संबित ने 2003 में यूपीएससि (UPSC) द्वारा आयोजीय होने वाली कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज की परीक्षा में आल इंडिया 19 वीं रैंक हासिल की थी|
  • संबित स्वराज नाम के एक एनजीओ (NGO) के संस्थापक भी है जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दलित और आदिवासी बच्चों के स्वास्थ और शिक्षा में काम करता है|
  • संबित बीजेपी के साथ 2010 में जुड़े थे जिसके बाद उन्हें बीजेपी के दिल्ली यूनिट का प्रवक्ता बनाया गया था|
  • बीजेपी से जुड़ने से पहले संबित पात्रा दिल्ली के हिन्दू राव हॉस्पिटल में एक मेडिकल ऑफिसर के पद पर थे|
  • संबित पात्रा 2012 में दिल्ली के कश्मीरी गेट से म्युनिसिपैलिटी का चुनाव लड़ चुके है जिसमे वो हार गए थे|
  • संबित पात्रा कई बार विवादों में भी फसे है, 2020 में संबित ने कांग्रेस के एक एमएलए नसीम खान का एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमे वो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे है लेकिन बाद में वो विडियो फर्जी निकला|

FAQs on Sambit Patra

संबित पात्रा का जन्मदिन कब है? Sambit Patra Date of Birth

13 दिसम्बर 1974

संबित पात्रा कहाँ से है? Where is Sambit Patra From

ओडिशा (Odisha)

संबित पात्रा की उम्र क्या है? Sambit Patra Age

47 साल

संबित पात्रा की पिता का क्या नाम है? Sambit Patra Father Name

रबिन्द्र नाथ पात्रा

संबित पात्रा की पत्नी कौन है? Sambit Patra Wife

संबित पात्रा ने अभी तक शादी नहीं की है|

संबित पात्रा की कुल आय कितनी है? SambitPatra Net Worth

2019 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के अनुसार संबित की कुल आय 72 लाख है|

संबित पात्रा की यूपीएससी में क्या रैंक थी ? Sambit Patra UPSC Rank

संबित पात्रा की यूपीएससी के कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) की परीक्षा में आल इंडिया 19 वीं रैंक थी|

Leave a Comment