
Ram Setu Box Office Collection Day 10. अक्षय कुमार स्टारर रामसेतु बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है | हर दिन के साथ इसकी कमाई में भारी गिरावट हो रही है | अब इस फिल्म का हिट की श्रेणी में आना नामुमकिन हो चूका है |
Ram Setu Box Office Collection Day 12
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 12 दिन हो चुके है लेकिन फिल्म अभी तक अपनी लागत का आधा भी नहीं कमा सकी है | फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुयी लेकिन दिवाली की छुट्टियां होने के बाद भी फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा दर्शक नहीं मिले |
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हर दिन के साथ इसकी कमाई में भरी गिरावट होती गयी | बारहवें दिन तक आते आते फिल्म की कमाई 1.45 करोड़ तक ही रह गयी जिसके बढ़ने के अब कोई आसार नहीं है |
शुक्रवार की सिनेमाघरों में कैटरिना कैफ की “फ़ोन भूत” , सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की “डबल एक्सेल” और जहान्वी कपूर की “मिली” रिलीज़ हुयी| इन फिल्मों के रिलीज़ के साथ रामसेतु की स्क्रीन्स कम होनी तय है जिसके बाद इसकी कमाई और भी गिरने लगी | रामसेतु तक़रीबन 150 करोड़ के भरी भरकम बजट में बनी है और फिल्म के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मेकर्स का काफी मोटा पैसा बर्बाद हो गया है |
अक्षय कुमार के लिए 2022 का साल बेहद निराशाजनक रहा है | अक्षय की इस साल एक के बाद एक फिल्मे फ्लॉप रही है | इस साल की शुरुआत में अक्षय कुमार की फिल्म “बच्चन पांडे” रिलीज़ हुयी जिसमे अरशद वारसी और कृति सेनन जैसे स्टार मौजूद थे लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुयी |
इसके बाद अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज चौहान” रिलीज़ हुयी, ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी | रक्षाबंधन के मौके पर अक्षय की एक और फिल्म “रक्षाबंधन” रिलीज़ हो गयी, इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हुआ |
Ram Setu All 12 Days Box Office Collection
Day | Net Collection |
---|---|
Day 1 | 15.25 cr |
Day 2 | 11.4 cr |
Day 3 | 8.75 cr |
Day 4 | 6.05 cr |
Day 5 | 7.30 cr |
Day 6 | 7.25 cr |
Day 7 | 3 cr |
Day 8 | 2.85 cr |
Day 9 | 2.35 cr |
Day 10 | 2.20 cr |
Day 11 | 1 cr |
Day 12 | 1.45 cr |
Read Also