Rajvardhan Hangargekar Biography in Hindi | राजवर्धन हंगरगेकर का जीवन परिचय
Rajvardhan Hangargekar Biography | |
---|---|
Name | Rajvardhan Hangargekar |
Profession | Cricketer |
Batting Style | Right Hand Bat |
Bowling Style | Right Arm Medium |
Date of Birth | 10 November 2002 |
Birth Place | Tuljapur, Maharashtra, India |
Age | 19 |
Height | 6 feet |
Parents | Father - Subhash Hangargekar Mother - Not Known |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Coach | Mohan Jadhav |
Jersey Number | 77 |
Teams | Maharashtra U19, India U19, Maharashtra, Chennai Super Kings |
Rajvardhan Hangargekar Biography in Hindi | राजवर्धन हंगरगेकर का जीवन परिचय

राजवर्धन हंगरगेकर भारत के उभरते हुए एक युवा आलराउंडर है, वो दाए हाथ के बल्लेबाज और दायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज है| राजवर्धन इस समय भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा है|
राजवर्धन हंगरगेकर का जन्म महाराष्ट्र के तुलजापुर में 10 नवम्बर 2002 को हुआ था| राजवर्धन को क्रिकेट का शौक बचपन से ही था, वो ओस्मानाबाद जिले की अंडर 14 टीम से खेलते थे|
शुरुआत में वो दाए हाथ से स्पिन गेंदबाजी कराया करते थे लेकिन एक बार उनकी अंडर 14 टीम को तेज गेंदबाज की जरुरत पड़ गयी जिस वजह से उन्हें तेज गेंदबाजी करनी पड़ी जो आजतक बरकरार है|
राजवर्धन हंगरगेकर ने अपने कोच मोहन जाधव से क्रिकेट के गुर सीखे है, वही उनके ट्रेनर और मेंटर तेजस मतापुरकर से उन्होंने वीरांगन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की काफी बारीकियां सीखी है|
राजवर्धन हंगरगेकर मजबूत कद काठी की है और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फैंकते है, वो मिडिल आर्डर के बल्लेबाज है और लम्बे लम्बे छक्के मारने के लिए भी जाने जाते है|
भारतीय टीम के सफल स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन राजवर्धन हंगरगेकर की इनस्विंगर गेंद कराने की काबिलियत से बहुत प्रभावित हुए थे |
राजवर्धन हंगरगेकर के कोच मोहन जाधव के अनुसार वो काफी जल्दी चीज़ों के सीखते है| राजवर्धन के पिता की कोरोना से मौत हो गयी थी, उनका सपना था की वो एक दिन भारत के लिए खेले|
राजवर्धन हंगरगेकर जिस तरह की तेज गेंदबाजी करते है और मिडिल आर्डर में जिस तरह की हार्ड हिटिंग करते है वो भविष्य में भारत के लिए एक अच्छा आलराउंडर का विकल्प बन सकते है|
Rajvardhan Hangargekar Career | राजवर्धन हंगरगेकर का करियर
राजवर्धन हंगरगेकर भारतीय अंडर 19 टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य है, वो महाराष्ट की अंडर 19 टीम के लिए भी खेल चुके है| वीनू मांकड़ ट्राफी के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की और से 9 विकेट लिए और 216 बनाये जिसके बाद उनका चयन भारत की अंडर 19 टीम में हुआ|
राजवर्धन हंगरगेकर ने भारतीय अंडर 19 क्रिकेट में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय तेम में चुना गया| राजवर्धन महाराष्ट्र के लिए घरेलु क्रिकेट में प्रदर्पण कर चुके है|
उन्होंने महाराष्ट्र के लिए अपना पहला लिस्ट ए मैच हिमांचल प्रदेश के खिलाफ 21 मार्च 2021 को खेला, वही उन्होंने अपना पहला घरेलु टी 20 मैच महाराष्ट्र की ओर से वड़ोदरा के खिलाफ 16 जनवरी 2021 को खेला|
Rajvardhan Hangargekar IPL Career | राजवर्धन हंगरगेकर का आईपीएल करियर
राजवर्धन हंगरगेकर की प्रतिभा को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1.5 करोड़ की बड़ी कीमत पर ख़रीदा | हालाकि राजवर्धन हंगरगेकर को अपने पहले आईपीएल सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला | उन्हें अपने आईपीएल डेब्यू के लिए अभी थोडा इन्तेजार करना होगा |
Related Article
FAQs
राजवर्धन हंगरगेकर की उम्र क्या है? What is Rajvardhan Hangargekar Age
19
राजवर्धन हंगरगेकर कहाँ से है ? Where is Rajvardhan Hangargekar From ?
महाराष्ट्र (Maharashtra)
राजवर्धन हंगरगेकर के कोच कौन है? Who is Rajvardhan Hangargekar Coach ?
मोहन जाधव (Mohan Jadhav)
राजवर्धन हंगरगेकर की हाइट क्या है? What is Rajvardhan Hangargekar Height ?
6 feet
राजवर्धन हंगरगेकर की जर्सी नंबर क्या है? What is Rajvardhan Hangargekar Jersey Number ?
77