Puneeth Rajkumar Biography in Hindi | पुनीत राजकुमार का जीवन परिचय

Puneeth Rajkumar Biography in Hindi | पुनीत राजकुमार का जीवन परिचय

पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के एक बड़े अभिनेता थे, वो एक गायक, टीवी प्रेजेंटर और प्रोडूसर भी थे| इन्होने कई कन्नड़ फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है| मात्र 46 साल की उम्र में इस अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी| आइये इस आर्टिकल में हम इस अभिनेता के जीवन और फ़िल्मी सफ़र के बारे में जानते है|

Puneet Rajkumar Bio
NamePuneet Rajkumar
Real NameLohith Rajkumar
NicknameAppu, Powerstar
ProfessionActor, Singer, TV Presenter
Date of Birth17 March 1975
Birth PlaceChennai, Tamil Nadu, India
Home TownBangaluru, Karnataka, India
Date of Death29 0ctober 2021
Death CauseCardiac Arrest
Height5'9''
Weight77 Kg
ParentsFather - Rajkumar (Actor)

Mother - Parvathamma Rajkumar (Film Producer)
SiblingsBrothers - Shiva Rajkumar (Actor, Singer)

Raghavendra Rajkumar (Actor,Film Producer)

Sisters - Lakshmi, Poornima
Marital StatusMarried

Wife - Ashwini Revanth
ChildrenDaughters - Drithi, Vanditha

Son - N/A
DebutPremada Kanike (1976)
Zodiac SignPsces
ReligionHinduism
NationalityIndian

Puneeth Rajkumar Biography in Hindi | पुनीत राजकुमार की जीवनी

Puneeth Rajkumar Biography in Hindi

पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के एक बहुत ही सफल अभिनेता थे| पुनीत एक अच्छे गायक भी थे, उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया था और कई टीवी शो को होस्ट भी कर चुके थे|

पुनीत का असली नाम लोहित राजकुमार था, इनके प्रशंशक इन्हें प्यार से “अप्पू” कहकर पुकारते थे, इसके अलावा ये इनके फैन्स के बीच पॉवरस्टार के नाम से जाने जाते थे|

पुनीत का जन्म 17 मार्च 1995 को चेन्नई में हुआ था| पुनीत राजकुमार एक फ़िल्मी परिवार से आते थे, इनके पिता डॉ राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के एक महान कलाकार थे|

पुनीत अपने सभी पांच भाई बहनों में सबसे छोटे थे, वो एक फ़िल्मी परिवार से आते थे जिसकी वजह से पुनीत का लगाव बचपन से ही फिल्मों की तरफ था|

पुनीत के पिता और उनके भाई बचपन में उन्हें अकसर अपने साथ फिल्मों के सेट पर ले जाया करते थे| यही पर पुनीत को अपनी पहली फिल्म करने का मौका मिला था |

पुनीत ने बड़े पर्दे पर अभिनेता बनने से पहले कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाई है| इन्होने तक़रीबन 12 फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाई है|

साल 2000 में इनके साथ एक घटना हुयी थी, कुख्यात चन्दन तस्कर वीरप्पन ने पुनीत का अपहरण कर लिया था जिसके बाद सरकार और वीरप्पन की बातचीत के बाद पुरे 108 दिन बाद इन्हें छोड़ा गया था|

पुनीत राजकुमार का फ़िल्मी करियर | Puneet Rajkumar Film Career

जब पुनीत केवल 6 महीने के थे तो इन्होने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहली फिल्म “Premada Kanike” की थी जिसमे इनके पिता इनके पिता इनके कोस्टार थे|

इसके बाद पुनीत ने कई और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट बने लेकिन इनकी सबसे बड़ी सफलता तब आई जब इन्हें “Bettadu Hoovu” के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला|

साल 2002 में पुनीत ने अपनी फिल्म Appu से मुख्य किरदार के तौर पर फिल्मों में वापसी की, इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया और पुनीत रातोंरात एक स्टार बन गए|

पुनीत ने आगे कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की जिसके बाद इन्हें पॉवरस्टार ऑफ़ सैंडलवुड कहा जाने लगा| ये एक ऐसे अभिनेता रहे है जिनकी लगातार 10 फिल्मे सिनेमा थिएटर में 100 दिन से ज्यादा रही है|

पुनीत राजकुमार ने कई कन्नड़ शो को होस्ट किया है, इन्होने प्रसिद्ध कन्नड़ गेम शो “Kannadada Kotyadhipati” का सीजन 1 और सीजन 2 भी होस्ट किया है|

पुनीत ने कई कन्नड़ फिल्मों में गाने भी गाये है जो काफी लोकप्रिय हुए थे जिसमे प्रमुख है Baana Dariyalli Soorya, Kaanadante Maayavadano, Govinda Govinda और Ela Elavo आदि|

Puneet Filmography : Click Here

पुनीत राजकुमार का परिवार | Puneeth Rajkumar Family

पुनीत के पिता डॉ राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के बहुत बड़े अभिनेता और डायरेक्टर थे| इनकी माँ पर्वथम्मा भी एक फिल्म प्रोडूसर और डिस्ट्रीब्यूटर है|

पुनीत के दो बड़े भाई है राघवेन्द्र राजकुमार और शिव राजकुमार जो उन्ही की तरह फिल्मों से जुड़े है, इसके अलावा उनकी दो बड़ी बहनें भी है जिनका नाम लक्ष्मी और पूर्णिमा है|

पुनीत राजकुमार की शादी 1 दिसम्बर 1999 को अश्विनी रेवनाथ के साथ हुयी थी, पुनीत और अश्विनी दोनों की दो बेटियां भी है जिनका नाम ध्रिथि और वन्धिता है|

अश्विनी ने कई साउथ की फिल्मों में कॉस्टयूम डिज़ाइन किया है, वो पुनीत राजकुमार की कई कन्नड़ फिल्मों की निर्माता भी रह है|

Read Also : Kangana Ranaut Biography in Hindi

पुनीत राजकुमार की मौत का कारण | Reason for Puneeth Rajkumar Death

पुनीत की मौत 29 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से हुयी, पुनीत सुबह को जिम में वर्कआउट कर रहे थे जब वो अचानक से जमीन पर गिर पड़े|

अभिनेता को तुरंत दिल्ली की विक्रम हॉस्पिटल में ले जाया गया और वहां भर्ती कर दिया गया, उन्हें बहुत बड़ा दिल का दौरा पड़ा था|

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके और दोपहर को ठीक 2:30 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|

Puneeth Social Media
FacebookClick Here
TwitterClick Here
InstagramClick Here

FAQ on Puneeth Rajkumar Biography in Hindi

पुनीत राजकुमार कौन है? Who is Puneeth Rajkumar

पुनीत कन्नड़ फिल्मों के एक सुपरस्टार अभिनेता थे|

पुनीत राजकुमार का असली नाम क्या है? Puneeth Rajkumar Real Name

पुनीत का असली नाम लोहिथ राजकुमार है|

पुनीत राजकुमार का जन्मदिन कब है? Puneeth Rajkumar Birthday Date

17 March 1975

पुनीत राजकुमार के पिता कौन है? Puneeth Rajkumar Father

पुनीत के पिता डॉ राजकुमार है जो कन्नड़ फिल्मों के एक बहुत बड़े अभिनेता थे |

पुनीत राजकुमार की पत्नी कौन है? Puneeth Rajkumar Wife

पुनीत की पत्नी का नाम अश्विनी रेवनाथ है|

पुनीत राजकुमार की मौत कैसे हुयी? How Puneeth Rajkumar Died

पुनीत राजकुमार की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुयी|

उम्मीद है आपको आजके इस आर्टिकल Puneeth Rajkumar Biography in Hindi से साउथ के इस सुपरस्टार एक्टर के जीवन के बारे में काफी जानकारी मिली होगी| अगर आपके पास इनसे सम्बंधित कोई और अधिक जानकारी है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है|

Leave a Comment