Priyanka Choudhary Biography in Hindi. कलर्स टीवी के शो उडारियां में तेजो संधू के किरदार से लोकप्रिय हुयी प्रियंका चौधरी एक भारतीय टीवी अदाकारा और मॉडल है जो मुख्यतः टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियोस में काम करती है | प्रियंका चहर चौधरी का असली नाम परी चौधरी है जो उन्होंने 2019 में बदल दिया |
Name | Priyanka Choudhary |
---|---|
Full Name | Priyanka Chahar Choudhary |
Profession | Actor, Model |
Date of Birth | 13 August 1996 |
Birth Place | Jaipur, Rajasthan |
Hometown | Jaipur, Rajasthan |
Age | 26 |
Height | 5' 6'' |
Parents | Father - Not Known Mother - Not Known |
Siblings | Brother - Yogesh Choudhary |
Zodiac Sign | Cancer |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Debut | TV - Gathbandhan (2019) |
Priyanka Choudhary Biography in Hindi | प्रियंका चौधरी का जीवन परिचय

प्रियंका चौधरी का जन्म 13 अगस्त 1996 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था | प्रियंका के परिवार में उनके पिता, माँ और एक भाई है | प्रियंका ने अपने स्कूल की पढाई जयपुर में ही प्राप्त की और फिर आगे चलकर अपना ग्रेजुएशन पूरा किया |
प्रियंका चौधरी को बचपन से ही अभिनय का काफी शौक था और जैसे ही उनका ग्रेजुएशन पूरा हुआ उन्होंने अपने शौक को अपने करियर में बदलने का मन बना लिया | ये ही करण है की वो अपने गृहनगर से मुंबई शिफ्ट हो गयी |
एक्टिंग के छेत्र में आने से पहले प्रियंका एक सफल मॉडल रह चुकी है और कई मॉडलिंग इवेंट्स में भाग ले चुकी है | प्रियंका ने कई इवेंट्स को होस्ट भी किया है | प्रियंका ने 2016 में अपना पहला पंजाबी म्यूजिक विडियो किया जिसके बाद से वो कई पंजाबी और हरयाणवी म्यूजिक वीडियोस में दिख चुकी है |
Priyanka Choudhary Career | प्रियंका चौधरी का करियर
प्रियंका चौधरी 2016 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुडी हुयी है | प्रियंका ने सबसे पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की | उन्होंने से जुड़े कई काम किये और कई फोटोशूट्स भी किये इसके अलावा प्रियंका ने कुछ इवेंट्स भी होस्ट किये |
मॉडलिंग करते करते प्रियंका को कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोस के ऑफर आने लगे | प्रियंका चौधरी सबसे पहले 2016 में बब्बू मान के पंजाबी विडियो ऑनलाइन में दिखी | इसके बाद प्रियंका मैं बेवफा, चुन्नी, हंजू जैसे कई म्यूजिक वीडियोस में दिखी |
प्रियंका चौधरी ने 2019 वूट के शो गठबंधन में अपने टीवी करियर की शुरुआत की | इस शो में प्रियंका ने सेजल पारेख का किरदार निभाया | प्रियंका चौधरी 2020 में ये है चाहतें शो में किट्टू जैन के किरदार में दिखी |
प्रियंका चौधरी के करियर का सबसे बड़ा रोल कलर्स टीवी के शो उडारियां (2021) में आया जहाँ प्रियंका ने तेजो का करदार निभाया | शो में प्रियंका की अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया | इस शो से प्रियंका को काफी लोकप्रियता मिली और वो घर घर में जाने जानी लगी |
प्रियंका कलर्स के शो परिणीती (2022) में भी काम कर चुकी है | प्रियंका चौधरी अब कलर्स के लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 में प्रतियोगी है जहाँ पर उनके साथ उनके उडारियां के सह कलाकार अंकित गुप्ता भी है |
प्रियंका ने पेंडिंग लव, लतीफ़ तो लादेन और कैंडी ट्विस्ट जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है | प्रियंका उल्लू एप की वेब सीरीज 3जी गाली गलोच गर्ल्स (2019) में काम कर चुकी है | इसके अलावा प्रियंका सावधान इंडिया के एक एपिसोड में भी काम कर चुकी है |
Priyanka Choudhary Relationship | प्रियंका चौधरी रिलेशनशिप
प्रियंका चौधरी और उनके उडारियां के कोस्टार अंकित गुप्ता के रिलेशनशिप के अकसर चर्चे होते है | दोनों ही कलाकार इस समय कलर्स के शो बिग बॉस में भाग ले रहे है जहाँ पर उनके अफेयर्स के काफी चर्चे है | यहाँ तक की सलमान खान भी अकसर दोनों के रिलेशनशिप के बारे में काफी मजाक करते हुए देखे जा सकते है | हलाकि प्रियंका और अंकित ने हमेशा उनके अफेयर की बातों से इनकार किया है | वो अकसर एक दुसरे को अच्छा दोस्त बताते है |
Priyanka Choudhary FAQs
प्रियंका चौधरी का जन्मदिन कब है ? What is Priyanka Choudhary Date of Birth ?
13 अगस्त 1996
प्रियंका चौधरी का असली नाम क्या है ? What is Priyanka Choudhary Real Name ?
प्रियंका चौधरी का असली नाम परी चौधरी है जिसे उन्होंने एक अंकशास्त्री के कहने पर 2019 में प्रियंका चौधरी कर दिया
बिग बॉस में प्रियंका चौधरी की सैलरी क्या है ? What is Priyanka Choudhary Salary in Big Boss ?
5 लाख प्रति हफ्ता
प्रियंका चौधरी की नेट वर्थ क्या है ? What is Priyanka Choudhary ?
5-10 करोड़
प्रियंका चौधरी की उम्र क्या है ? What is the age of Priyanka Choudhary ?
26
प्रियंका चौधरी की हाइट क्या है ? What is Priyanka Choudhary Height ?
5′ 6”
प्रियंका चौधरी कहाँ से है ? Where is Priyanka Choudhary From ?
जयपुर, राजस्थान
Related Articles