Priyank Panchal Biography in Hindi | प्रियंक पांचाल की जीवनी
आजके इस आर्टिकल में आपको गुजरात टीम के लिए घरेलु क्रिकेट में खेलने वाले बल्लेबाज प्रियंक पंचाल के बारे में जानने को मिलेगा| प्रियंक ने हाल ही में भारतीय टीम में जगह बनायी है इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है| इस आर्टिकल में आपको प्रियंका पंचाल के बारे में काफी जानने को मिलेगा|
Priyank Panchal Biography | |
---|---|
Name | Priyank Panchal |
Full Name | Priyank Kirit Panchal |
Profession | Cricketer |
Date of Birth | 9 April 1991 |
Birth Place | Ahmedabad, Gujrat, India |
Hometown | Ahmedabad, Gujrat, India |
Age | 31 |
Height | 5' 8'' |
Zodiac Sign | Aries |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
School | Sankalp International School, Ahmedabad, Gujrat |
College | H.A. College of Commerce, Ahmedabad, Gujrat |
Parents | Father - Kiritbhai Panchal Mother - Dipti K Panchal |
Sibling | Sister - Brinda Panchal |
Batting Style | Right Hand Bat |
Bowling Style | Right Arm Medium |
Teams | Gujrat, India A |
Priyank Panchal Biography in Hindi | प्रियंक पंचाल का जीवन परिचय
प्रियंक पंचाल दायें हाथ के एक भारतीय बल्लेबाज है जो घरेलु क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते है| प्रियंक एक दायें हाथ के माध्यम गति के तेज गेंदबाज भी है|
प्रियंक पंचाल तब चर्चाओं में आये जब उन्हें भारतीय टीम के 2021-22 के साउथ अफ्रीका दौरे में टेस्ट मैच के लिए घायल रोहित शर्मा की जगह पर ओपनर के तौर पर चुना गया|
प्रियंक पंचाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुँचने का सफ़र आसान नहीं रहा है उन्हें भारतीय टीम में पहुँचने के लिए काफी लम्बा इंतज़ार करना पड़ा है|
भारतीय टीम में चुने जाने से पहले प्रियंक पंचाल गुजरात के लिए 100 घरेलु मैच खेल चुके है जहाँ पर उन्होंने निरंतर हर घरेलु सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है|
प्रियंक के करियर में उनके पिता किरीट भाई पंचाल की महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने है प्रियंक को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी थी|
प्रियंक के पिता भी एक क्रिकेटर थे और वो चाहते थे की प्रियंक एक दिन भारत के लिए खेले लेकिन वो यव सब देख नहीं सके, प्रियंक जब 15 साल के थे तभी उनके पिता की मौत हो गयी थी|
Priyank Panchal Birth, Age and Education | प्रियंक पंचाल का जन्म,उम्र और शिक्षा
प्रियंक पंचाल का जन्म 9 अप्रैल 1990 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था| प्रियंक ने अपने स्कूल की पढाई अहमदाबाद, गुजरात में ही संकल्प इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की|
प्रियंक शर्मा शुरू से ही पढाई में काफी अच्छे रहे है, भले ही आज 31 साल के प्रियंक एक सफल घरेलु क्रिकेटर है लेकिन शुरू में उन्हें क्रिकेट में कोई ख़ास रूचि नहीं थी|
उनके पिता किरीट भाई पंचाल जो कॉलेज लेवल के क्रिकेटर थे उन्होंने प्रियंक को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी| प्रियंक पंचाल ने अपना ग्रेजुएशन अहमदाबाद के एच. ए कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से किया है|
Priyank Panchal Family | प्रियंक पंचाल का परिवार
प्रियंक पंचाल का एक छोटा सा परिवार है, उनके पिता किरीट भाई पांचाल का देहांत हो चूका है| उनकी माँ का नाम दीप्ती पंचाल है जो एक फैशन डिज़ाइनर है, उनकी बड़ी बहन है जिसका नाम ब्रिंदा पंचाल है वो एक इंटीरियर डिज़ाइनर है|
Priyank Panchal First Appearance in Cricket | प्रियंक पंचाल का क्रिकेट में प्रदर्पण
- प्रियंक पंचाल को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गुजरात के लिए अपना पहला मैच खेलने का मौका सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में 3 नवम्बर 2008 को मिला था|
- प्रियंक पंचाल को लिस्ट A क्रिकेट में गुजरात के लिए पहला मैच खेलने का मौका महाराष्ट्र के खिलाफ पुणे में 27 फरवरी 2008 को मिला था|
- प्रियंक पंचाल को टी 20 क्रिकेट में गुजरात के लिए अपना पहला मैच खेलने का मौका झारखण्ड के खिलाफ राजकोट में 2014 को मिला था|
Related Article
- Shafali Verma Biography in Hindi
- Avesh Khan Biography : Rising Indian Fast Bowler
- Prasidh Krishna Biography in Hindi
Priyank Panchal Cricket Career | प्रियंक पंचाल क्रिकेट करियर
प्रियंक पंचाल ने अपने पहली बार क्रिकेट में प्रदर्पण U-15 क्रिकेट से पाली उमरीगर ट्राफी से 2003-04 में किया इसके बाद प्रियंक पंचाल ने U-17 की विजय मर्चेंट ट्राफी खेली और इस टूर्नामेंट में शतक भी लगाया|
2008 में प्रियंक पंचाल ने विजय हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र के खिलाफ घरेलु क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में शानदार 115 गेंदों में 123 रन की पारी खेली|
उसी साल प्रियंक ने सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी में अपना प्रदर्पण किया, ये मैच गुजरात की टीम ने एक पारी से जीता था| प्रियंक ने घरेलु टी 20 मैचों में अपना प्रदर्पण 2014 में किया था|
2016 की रणजी ट्राफी प्रियंक पंचाल के लिए काफी ख़ास थी, उन्होंने इस सीजन में तिहरा शतक मारा था| वो ऐसा करने वाले गुजरात के पहले खिलाडी थे|
इसके अलावा वो इस सीजन में गुजरात के लिए एक रणजी सीजन में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाडी बने थे| प्रियंक ने उस सीजन सभी खिलाडियों में सबसे ज्यादा 1310 रन बनाये थे और उनके इसी प्रदर्शन की वजह से गुजरात ने उस साल रणजी ट्राफी जीती थी|
प्रियंक पंचाल लगातार घरेलु क्रिकेट में अच्छा करते आ रहे थे इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में चोटिल रोहित शर्मा की जगह पर ओपनर के तौर पर चुना|
Some Interesting Facts About Priyank Panchal | प्रियंक पंचाल से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स
- प्रियंक पंचाल जब केवल 15 साल के थे तब उनके पिता किरीट भाई पंचाल की मौत हो गयी थी| वो भी एक कॉलेज लेवल के क्रिकेटर थे, उन्होंने प्रियंक के खले करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
- प्रियंक पंचाल की माँ दीप्ती पंचाल पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर है और उनकी बड़ी बहन ब्रिंदा पंचाल एक इंटीरियर डिज़ाइनर है|
- प्रियंक पंचाल इनकम टैक्स ऑफिस में एक टैक्स असिस्टेंट है, उन्हें ये नौकरी 2014 में स्पोर्ट्स कोटे से मिली थी|
- प्रियंक पंचाल को पढने और लिखना का भी शौक है, अपने घर पर उन्होंने किताबों का एक बड़ा संग्रह बनाया है और जब भी उन्हें समय मिलता है वो किताबें पढना पसंद करते है|
- प्रियंक को साइंस में बहुत रूचि है, वो आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स में बहुत रूचि रखते है|
- प्रियंक पंचाल ने 2016 के रणजी ट्राफी में तिहरा शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी, वो ऐसा करने वाले गुजरात के पहले खिलाडी थे|
- प्रियंक पंचाल गुजरात के लिए रणजी ट्राफी में एक हजार रन बनाने वाले भी पहले खिलाड़ी है|
इस आर्टिक Priyank Panchal Biography in Hindi में हमने आपको प्रियंक पंचाल के बारे में जो भी उपलब्ध जानकारी है वो देने की कोशिश की है, अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे जरुर शेयर करे|