Parag Agrawal Biography in Hindi – BiographyWaala

Parag-Agrawal Biography in Hindi

Parag Agrawal Biography in  Hindi | पराग अग्रवाल की जीवनी

आजका हमारा आर्टिकल ख़ास होने वाला है क्यूंकि आज हम ट्विटर के नए सीईओ (CEO) पराग अग्रवाल के बारे में जानेंगे| इस आर्टिकल में आप पराग अग्रवाल के करियर, परिवार, पत्नी और उनके ट्विटर का सीईओ बनने तक की कहानी को जानेंगे|

Parag Agrawal Biography
NameParag Agrawal
ProfessionCEO (Twitter)
Date of Birth21 May, 1984
Birth PlaceAjmer, Rajasthan, India
Age37
HeightNot Known
SchoolAtomic Energy Central School No 4
CollegeIndian Institute of Technology, Mumbai, India

Stanford University
Education QualificationBtech in Computer Science and Engineering

PhD in Computer Science
ParentsFather - Ram Gopal Agrawal

Mother - Shashi Agrawal
Marital StatusMarried
WifeVinita Agrawal
ChildrenSon - Ansh Agrawal
Zodiac SignCancer
ReligionHindu
NationalityAmerican

Parag Agrawal Biography in Hindi | पराग अग्रवाल की जीवनी

Parag Agrawal

पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ ( Twitter CEO) है| माइक्रोब्लॉग्गिंग वेबसाइट ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) के इस्तीफे के बाद पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ बने है|

पराग ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे और 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे थे| ट्विटर का सीईओ बनते है पराग सत्य नाडेला, सुन्दर पिचई की श्रेणी में आ गए है जो अमेरिका की बहुराष्ट्रीय तकनिकी कंपनियों के सीईओ बने है|

सीईओ बनने के बाद अब पराग अग्रवाल की सैलरी 1 मिलियन डॉलर होने वाली है, इसके अलावा पराग को ट्विटर के शेयर में भी हिस्सेदारी मिलेगी जो तक़रीबन 12.5 मिलियन डॉलर के होने वाले है|

Parag Agrawal Education | पराग अग्रवाल की शिक्षा

पराग अग्रवाल के पिता भारत के डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी में काम करते थे इसलिए पराग की स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नंबर चार में हुयी| यहाँ मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल पराग की क्लासमेट थी|

Shreya Ghoshal

पराग ने 2000 में JEE की परीक्षा में पुरे भारत में 77th रैंक हासिल की जिसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मुंबई से 2005 में अपना ग्रेजुएशन किया और फिर अमेरिका में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की|

Parag Agarwal Career | पराग अग्रवाल का करियर

पराग अग्रवाल ने ट्विटर ज्वाइन करने से पहले माइक्रोसॉफ्ट और याहू जैसी कंपनियों में भी काम किया था, 2011 में पराग ने ट्विटर को एक सॉफ्टवेर इंजिनियर के तौर पर ज्वाइन किया था|

ट्विटर से जुड़ने के बाद पराग ने यहाँ पर काफी मेहनत की, ट्विटर के मशीन लर्निंग और एआई (AI) को बेहतर बनाने में पराग ने महत्वपूर्ण योगदान दिया| कंपनी में उनके काम की वजह से उन्हें जल्द ही चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बना दिया गया|

पराग अग्रवाल और जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) अच्छे दोस्त है जैक डॉर्सी को पराग की काबिलियत पर काफी भरोसा रहा है, ये ही कारण था की उन्होंने ट्विटर के एक बड़े प्रोजेक्ट Bluesky का नेत्रत्व पराग अग्रवाल को दिया गया था|

29 नवम्बर 2011 को जैक डॉर्सी के ट्विटर से इस्तीफे के बाद पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बना दिया गया|

Parag Agrawal Parents | पराग अग्रवाल के माता पिता

Parag Agrawal Parents

पराग अग्रवाल के पिता राम गोपाल अग्रवाल भारत के डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी में एक सीनियर अधिकारी थे जबकि इनकी माँ शशि अग्रवाल एक रिटायर्ड स्कूल टीचर है|

Parag Agrawal Wife and Children | पराग अग्रवाल की पत्नी और बच्चे

Parag Agrawal Wife

पराग की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है, इन दोनों की शादी 2016 में हुयी थी और इन दोनों की एक बेटा भी है जिसका नाम अंश अग्रवाल है|

विनीता ने इंस्टिट्यूट ऑफ हारवर्ड एंड एमआईटी से जेनेटिक बेसिस ऑफ कॉमन डिसीज की पढ़ाई की है और वो एक वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz में सामान्य साझेदार है|

Read Also

FAQs on Parag Agrawal Biography in Hindi

पराग अग्रवाल कौन है ? Who is Parag Agarwal

पराग अग्रवाल भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेर इंजिनियर है और ट्विटर के नए सीईओ है|

पराग अग्रवाल ने बीटेक कहाँ से किया? Parag Agarwal did BTech from

Indian Institute of Technology, Mumbai

पराग अग्रवाल की पत्नी का क्या नाम है? Parag Agarwal Wife Name

विनीता अग्रवाल (Vinita Agarwal)

पराग अग्रवाल कितने साल के है? How old is Parag Agarwal

37 साल

पराग अग्रवाल की सैलरी क्या है? Parag Agrawal Salary

1 मिलियन डॉलर ( तक़रीबन 7.5 करोड़ भारतीय रूपये)

हाल के समय अमेरिका में बड़ी बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के कई सीईओ बने है, पराग अग्रवाल उस फेहरिस्त में एक और नाम है जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया है| उम्मीद है आजके इस आर्टिकल Parag Agrawal Biography in Hindi में आपको पराग के बारे में काई जानकारी मिली होगी, अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे आगे जरुर शेयर करे|

2 thoughts on “Parag Agrawal Biography in Hindi – BiographyWaala”

Leave a Comment