Palki Sharma Upadhyay Biography, Age, Career, Husband & More

Palki Sharma Upadhyay Biography

Palki Sharma Upadhyay Biography in Hindi | पल्की शर्मा उपाध्याय का जीवन परिचय

पलकी शर्मा उपाध्याय पत्रकारिता जगत का एक जाना माना नाम है | वो भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल WION (World Is One News) की एक न्यूज़ प्रजेंटर और मैनेजिंग एडिटर रह चुकी है| इस आर्टिकल में आपको पल्की शर्मा से सम्बंधित कई जानकारियां मिलेगी जो आप जानना चाहते है|

Palki Sharma Biography
NamePalki Sharma Upadhyay
ProfessionJournalist, News Anchor
Famous ForNews Anchor and Editor at WION
Active2002-Present
Date of Birth 29 May 1982
Age40
Height5'7''
Birth PlacePilani, Rajasthan, India
HometownDelhi, India
ReligionHindu
CasteBrahmin
NationalityIndian
Zodiac SignGemini
SchoolLoreto Covent, Tara Hall, Shimla
CollegeICG Institute for Educational Research & Development Alliance Francaise de, Delhi
Education QualificationMaster's Degree in Communication and Journalism

Certified C1 French Learner
ParentsNot Known
SiblingsSister - Sanchita Upadhyay
HusbandSanket Upadhyay
ChildrenDaughter - Manya Upadhyay
HobbiesReading, Designing
AwardTV Anchor of the Year Award at IAA Leadership Awards 2021

Who is Palki Sharma Upadhyay | पल्की शर्मा उपाध्याय कौन है?

Palki Sharma Upadhyay

अगर हाल के समय में एक ऐसा पत्रकार देखा जाए जिसने अपने काम और अपनी शैली से पत्रकारिता जगत में लोकप्रियता पायी है तो वो पल्की शर्मा उपाध्याय है| पल्की एक लोकप्रिय भारतीय भारतीय न्यूज़ प्रजेंटर है जो ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के और जगहों पर भी मशहूर है|

पल्की शर्मा भारत के पहले अंतरार्ष्ट्रीय न्यूज़ चैनल WION (World Is One News) में एक न्यूज़ एंकर और मैनेजिंग एडिटर के तौर पर कार्यरत थी | पल्की शर्मा ने WION पर प्राइम टाइम शो Gravitas को काफी समय तक होस्ट किया है जो देश विदेश में एक बहुत ही पोपुलर शो है|

पल्की शर्मा उपाध्याय WION पर एक और लोकप्रिय शो Gravitas Plus को भी होस्ट किया है, ये WION का एक डिजिटल एडिशन है जहाँ पर दुनिया के मौजूदा मुद्दों पर कम समय में एक विस्तृत रिपोर्ट दी जाती है और उन मुद्दों का कारण और समाधान बताने की कोशिश की जाती है|


Palki Sharma Upadhyay Biography in Hindi | पल्की शर्मा उपाध्याय की जीवनी

पल्की शर्मा का जन्म 29 मई 1982 को पिलानी, राजस्थान में एक हिन्दू परिवार में हुआ था| पल्की शर्मा के माता पिता का नाम ज्ञात नहीं है लेकिन उनके पिता एक क्रिकेटर रह चुके है और उनकी माँ एक जानी मानी ब्यूटी एक्सपर्ट है|

पल्की शर्मा ने अपने स्कूल की पढाई शिमला के Loreto Convent, Tara Hall से की है और ग्रेजुएशन ICG Institute for Educational Research एंड Development Alliance Francaise de, Delhi से की है|

पल्की शर्मा ने कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में मास्टर्स किया हुआ है और फ्रेंच भाषा में C1 लेवल भी किया हुआ है| पल्की शर्मा को बचपन से फैशन डिजाइनिंग का शौक रहा है उनका खुद का एक साडी का ब्रांड रेव्या भी है|


Palki Sharma Personal Life | पल्की शर्मा की निजी जिंदगी

पल्की शर्मा की शादी 2008 में संकेत उपाध्याय के साथ हुयी, संकेत उपाध्याय खुद भी एक पत्रकार है और एनडीटीवी में काम करते है| इनकी एक छोटी बेटी भी है जिसका नाम मान्या उपाध्याय है|


Palki Sharma Upadhyay Career | पल्की शर्मा उपाध्याय का करियर

पल्की शर्मा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2002 में दूरदर्शन के साथ बतौर एक न्यूज़ एंकर के तौर पर की थी| उन्होंने दूरदर्शन के राष्ट्रीय और छेत्रीय चैनल पर कार्यक्रम को होस्ट किया है|

2004 में पल्की देश के बड़े अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एडिटोरियल राइटर के तौर पर जुडी, 2005 में पल्की शर्मा उस समय के सबसे बड़े इंग्लिश न्यूज़ चैनल CNN News 18 के साथ एडिटर और न्यूज़ एंकर के तौर पर जुडी|

पुरे एक दशक तक पल्की शर्मा CNN News 18 के साथ जुडी रही, इस दौरान पल्की शर्मा ने देश विदेश की कई हस्तियों के इंटरव्यू लिए जिसमे कैबिनेट मंत्री, विपक्षी नेता, आर्टिस्ट्स, फिल्म स्टार, सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल है|

2016 में पल्की शर्मा ने कुछ समय के लिए iTV नेटवर्क में भी काम किया लेकिन बाद में वो देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय चैनल WION (World Is One News) के साथ बतौर न्यूज़ प्रजेंटर और एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर जुडी|

WION पर पल्की शर्मा उपाध्याय ने प्राइम टाइम के शो Gravitas को होस्ट किया जिसे ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में देखा जाता है और बहुत पसंद भी किया जाता है | इसके अलावा वो Gravitas Plus नाम के डिजिटल एडिशन को भी होस्ट किया है |

WION से पांच सालों से भी ज्यादा समय तक जुड़े रहने के बाद पल्की शर्मा उपाध्याय ने 2022 में WION से इस्तीफा दे दिया |

Read Also


Some Facts About Palki Sharma Upadhyay | पल्की शर्मा उपाध्याय से जुड़े कुछ फैक्ट्स

  • पल्की शर्मा ने सबसे पहले दूरदर्शन में काम किया था, वह वो एक न्यूज़ एंकर थी|
  • पल्की शर्मा ने पुरे एक दशक तक CNN News 18 में भी काम किया है|
  • 2007 में पल्की शर्मा को बेस्ट न्यूज़ रीडर का अवार्ड मिल चूका है|
  • पल्की शर्मा की शादी 2008 में पत्रकार संकेत उपाध्याय के साथ हुयी|
  • पल्की शर्मा WION न्यूज़ चैनल की स्टार एंकर है|
  • अपनी न्यूज़ एंकरिंग के लिए पल्की शर्मा को 2021 में टीवी एंकर ऑफ़ द इयर का अवार्ड भी मिल चूका है|
  • पल्की शर्मा फ्रेंच भाषा भी जानती है|
  • पल्की शर्मा को साड़ियों को कलेक्ट करना बहुत पसंद है यहाँ तक की उनका रेव्या नाम से एक साड़ियों का ब्रांड भी है|

FAQs

पल्की शर्मा उपाध्याय के पति का क्या नाम है? Palki Sharma Upadhyay Husband

संकेत उपाध्याय (Snaket Upadhyay)

पल्की शर्मा की उम्र क्या है? Palki Sharma Age

39

पल्की शर्मा उपाध्याय की बेटी का क्या नाम है? Palki Sharma Upadhyay Daughter Name

मान्या उपाध्याय (Manya Upadhyay)

पल्की शर्मा उपाध्याय की सैलरी कितनी है? Palki Sharma Upadhyay Salary

10-15 लाख

Leave a Comment