
Palak Tiwari Biography in Hindi | पलक तिवारी का जीवन परिचय
बिजली बिजली गाने से मशहूर हुयी पलक तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा स्वेता तिवारी की बेटी है | पलक एक मॉडल है और लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने है| अगर आप पलक तिवारी के बारे में जनाना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है, इस आर्टिकल में आपको पलक तिवारी के बारे में काफी जानकारियां प्राप्त होगी |
Palak Tiwari Biography | |
---|---|
Name | Palak Tiwari |
Profession | Actress, Model |
Date of Birth | 8 October 2000 |
Birth Place | Mumbai, Maharashtra |
Hometown | Mumbai, Maharashtra |
Age | 22 |
Height | 5'6'' |
Zodiac Sign | Libra |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
School | Singapore International School, Mumbai |
College/University | Mithibai College, Mumbai |
Education Qualification | B.A in Psychology |
Parents | Father - Raja Chaudhary Step Father - Abhinav Kohli Mother - Sweta Tiwari |
Sibling | Step Brother - Reyansh Kohli |
Debut | Movie - Rosie : The Saffron Chapter (2022) Video Song - Bijlee Bijlee with Hardy Sandhu |
Hobbies | Dancing, Travelling |
Palak Tiwari Biography in Hindi | पलक तिवारी का जीवन परिचय

पलक तिवारी एक मॉडल है और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है| पलक 8 अक्टूबर 2000 को मुंबई में पैदा हुयी थी| ये टीवी के दो जाने माने कलाकार स्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है|
पलक तिवारी बचपन से ही पढाई में काफी अच्छी रही है| पलक ने अपनी स्कूल की पढाई मुंबई के ही सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल से की है और मुंबई के मिठीबाई कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन भी किया है|
पलक अपनी माँ स्वेता तिवारी से बहुत प्रभावित है और बचपन से ही उनकी तरह एक अदाकारा बनना चाहती थी| पलक बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक रखती है और अपने स्कूल के सभी सांकृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती थी|
पलक तिवारी ने इंडस्ट्री में हार्डी संधू के गाने बिजली बिजली के साथ कदम रखा जो काफी मशहूर हुआ और जिससे पलक को भी काफो तारीफ़ और शोहरत मिली |
Palak Tiwari Parents and Family | पलक तिवारी के पेरेंट्स और परिवार
पलक तिवारी का असली नाम पलक चौधरी है, वो टीवी जगत के दो पप्रमुख कलाकारों स्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है | स्वेता तिवारी और राजा चौधरी का 2007 में तलाक हो गया था | स्वेता तिवारी का आरोप था की राजा चौधरी उनसे मारपीट करते थे |
अभिनव कोहली पलक तिवारी के सौतेले पिता है, अभिनव और स्वेता तिवारी की शादी 2013 में हुयी थी लेकिन 2019 में इनका भी तलाक हो गया| पलक तिवारी का एक छोटा सौतेला भाई भी है जिसका नाम रेयांश है | पलक अपने भाई से बहुत प्यार करती है और अकसर सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो शेयर करती रहती है |
Palak Tiwari Career | पलक तिवारी का करियर
पलक तिवारी 2018 में तारे जमीन पर स्टार दर्शील सफारी के साथ बॉलीवुड फिल्म क्विकी से अपने फ़िल्मी करियर का आगाज करने वाली थी लेकिन उस समय पलक 12 वीं में थी और स्वेता तिवारी चाहती थी की उस समय पलक अपनी पढाई पर ध्यान दे इस वजह से पलक वो फिल्म नहीं कर पायी थी|
पलक ने अपने करियर का आगाज मशहूर गायक हार्डी संधू के गाने बिजली बिजली के साथ किया, ये गाना लोगों को काफी पसंद आया| पलक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अरबाज़ खान के साथ हॉरर फिल्म रोजी : द सैफरन चैप्टर के साथ की|
Related Article
Some Facts About Palak Tiwari | पलक तिवारी से जुड़े कुछ फैक्ट्स
- पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी है, स्वेता तिवारी से तलाक होने के बाद पलक की जिम्मेदारी स्वेता को मिल गयी थी|
- पलक के सौतेले पिता काम अभिनव कोहली है|पलक की माँ स्वेता और अभिनव का एक बेटा भी है जिसका नाम रेयांश है|
- पलक की राशि लिब्रा है|
- पलक को जानवरों से बहुत प्यार है और खुदका पालतू कुत्ता भी है|
- पलक को घूमना फिरना और डांस का काफी शौक है|
- पलक खाने की काफी शौक़ीन है और आइसक्रीम, चॉकलेट और केक काफी पसंद है|
FAQs
पलक तिवारी की उम्र क्या है? Palak Tiwari Age
22
पलक तिवारी की हाइट क्या है? Palak Tiwari Height
5′ 6”
पलक तिवारी के पिता कौन है? Palak Tiwari Father
राजा चौधरी (Raja Chaudhary)
पलक तिवारी की माँ कौन है? Palak Tiwari Mother
स्वेता तिवारी (Sweta Tiwari)
पलक तिवारी के सौतेला पिता का नाम क्या है? Palak Tiwari Step Father
अभिनव कोहली (Abhinav Kohli)
पलक तिवारी के भाई का क्या नाम है? Palak Tiwari Brother Name
रेयांश (Reyansh)
पलक तिवारी की पहली फिल्म कौनसी है? Palak Tiwari First Film
Rosie : The Saffron Chapter
उम्मीद है Palak Tiwari Biography in Hindi पर ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको पलक के बारे में काफी जानकारी मिली होगी| इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में जरुर शेयर कीजिये जिससे ये जानकारी औए अधिक लोगों तक पहुँच सके|