Neil Bhatt Biography in Hindi | नील भट्ट का जीवन परिचय
नील भट्ट एक टीवी अदाकार, डांसर और कोरियोग्राफर है | नील भट्ट अर्सलान, करोल बाग़, रामायण, दिया और बाती, गुम है किसी के प्यार में निभाए गए अपने किरदारों के लिए जाने जाते है |
Neil Bhatt Biography | |
---|---|
Name | Neil Bhatt |
Profession | Actor, Dancer, Choreographer |
Date of Birth | 4 August 1987 |
Birth Place | Vadodara, Gujrat, India |
Age | 35 |
Height | 5'11'' |
School | Jasudben M. L. School, Mumbai |
College | H. R. College of Commerce and Economics, Mumbai Jitendra Chauhan College of Law, Mumbai |
Education Qualification | LLB |
Parents | Father - Himanshu Bhatt (Lawyer) Mother - Sunita Bhatt |
Siblings | Sister - Shikha Bhatt |
Wife | Aishwarya Sharma |
Zodiac Sign | Leo |
Religion | Hindu |
Caste | Brahmin |
Nationality | Indian |
Debut | TV - KaBoom (2008 as Contestant) Gujrati Film - Bhanwar (2017) |
Neil Bhatt Biography in Hindi | नील भट्ट का जीवन परिचय
नील भट्ट 4 अगस्त 1987 को वड़ोदरा गुजरात में पैदा हुए थे| नील काफी शिक्षित परिवार से आते है, इनके दादा और पिता दोनों ही वकील है इसलिए नील भी वकील बनना चाहते थे, उन्होंने वकालत की पढाई भी की है|
स्कूल की पढाई पूरी होने के बाद नील ने मुंबई के जीतेन्द्र चौहान कॉलेज ऑफ़ लॉ से वकालत की पढाई की| नील भट्ट को बचपन से ही एक्टिंग और डांस करने का शौक था इसलिए जब उनकी कॉलेज की पढाई पूरी हुयी उन्होंने एक्टिंग की क्लास लेना शुरू कर दिया| नील ने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी है|
नील जिमनास्टिक्स और मार्शल आर्ट्स में भी प्रशिक्षित है| नील ने अपनी साथी कलाकार ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी की है, ये दोनों ग़ुम है किसी के प्यार में टीवी शो के सेट पर मिले थे और इसी शो के दौरान इन दोनों को आपस में प्यार हुआ था|
Neil Bhatt Career | नील भट्ट का करियर
नील भट्ट ने सबसे पहले एक डांस रियलिटी शो काबूम (2008) में एक प्रतियोगी के तौर पर भाग लिया था, उन्होंने इस शो में पहला स्थान प्राप्त किया था| उसी साल नील ने मशहूर डांस शो बूगी वूगी में भी भाग लिया था|
2008 में नील ने सोनी टीवी के शो अर्सलान से एक्टर के तौर पर अपने करियर का आगाज किया लेकिन नील भट्ट को लोकप्रियता उनके 12/24 करोल बाग़ (2009 – 10) शो में निभाए गए गौरव तनेजा के किरदार के लिए मिली थी|
नील भट्ट रामायण (2012 – 13) में लक्ष्मण का भी किरदार निभा चुके है जिसकी लिए उन्हें काफी सरहाना मिली थी| नील ने स्टार प्लस के लोकप्रिय शो दिया और बाती (2013 – 15) में आईपीएस जाकिर सिद्दीकी का किरदार निभाया था, उनके इस किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया|
नील को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके शो ग़ुम है किसी के प्यार में आईपीएस विराट चौहान के लिए मिली, इसी शो के दौरान उनकी मुलाक़ात ऐश्वर्या शर्मा से हुयी थी जिनसे उन्होंने नवम्बर 2021 को शादी करली| नील भट्ट रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में भी भाग ले चुके है |
नील भट्ट बॉलीवुड फिल्म गुलाल (2008) में भी काम कर चुके है जहाँ उन्होंने ने केसर का किरदार निभाया था, नील भंवर (2017) से गुजरती फिल्मों में भी डेब्यू कर चुके है|
Neil Bhatt Wife and Family | नील भट्ट की पत्नी और परिवार
नील भट्ट 5 सालों तक रामायण की अपनी को-स्टार नेहा सरगम के साथ रिलेशनशिप रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से 2017 में इनका रिश्ता टूट गया था|
इसके बाद नील भट्ट की मुलाक़ात गुम है किसी के प्यार में शो के दौरान ऐश्वर्या शर्मा के साथ हुयी जहाँ से इनका रिश्ता शुरू हुआ और जनवरी 2021 में इन्होने सगाई कर ली जिसके बाद 30 नवम्बर 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए|
ऐश्वर्या शर्मा एक भारतीय टीवी कलाकार, डांसर और मॉडल है जो मुख्यतः हिंदी टीवी धारावाहिकों में काम करती है| ऐश्वर्या शर्मा मेरी दुर्गा, सुर्यपुत्र कर्ण, गुम है किसी के प्यार में, बाल कृष्ण जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी है|
नील भट्ट के पिता हिमांशु भट्ट एक वकील है और इनकी माँ सुनीता भट्ट एक गृहणी है| इनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम शिखा भट्ट है|
Neil Bhatt TV Shows | नील भट्ट के टीवी शोज
2008 | KaBoom (Contestant) Boogie Woogie (Contestant) Arslaan |
---|---|
2009 | Jo Ishq Ki Marzi Woh Rab Ki Marzi |
2009-10 | 12/24 Karol Bagh |
2010-11 | Zindagi Ki Har Rang...Gulaal |
2011 | Nach Le Ve with Saroj Khan (Contestant) |
2012 | Gumrah End of Innocence |
2012-13 | Ramayan |
2013 | Savdhaan India |
2014 | Yeh Hai Aashiqui |
2013-15 | Diya Aur Baati Hum |
2015 | Zindagi Wins Tum Hi Ho Bandhu Sakha Tumhi Pyaar Tune Kya Kiya 6 |
2018 | Laal Ishq |
2018-19 | Roop - Mard Ka Naya Swaroop |
2019 | Shaadi Ho To Aisi |
2020 (present) | Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein |
Some Facts About Neil Bhatt | नील भट्ट से जुड़े कुछ फैक्ट्स
- नील भट्ट और उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात सोनी टीवी के धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में के दौरान हुयी थी|
- नील भट्ट कानून की पढाई कर चुके है|
- नील भट्ट ने 2008 में एक डांस रियलिटी शो काबूम में भाग लिया था और उन्होंने ये शो जीता था, यही से उन्होंने इंडस्ट्री में आपनी शुरुआत की थी|
- नील भट्ट सोनी टीवी के मशहूर डांस शो बूगी वूगी में भी भाग ले चुके है|
- नील 2012-13 में रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके है, उनके लक्ष्मण के किरदार को काफी सराहा गया था|
- नील ने 2017 में गुजरती फिल्म भंवर में भी काम किया है, इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया|
- नील भट्ट जिमनास्टिक्स और कपोइएरा मार्शल आर्ट्स में भी प्रशिक्षित है|
Related Articles
FAQs on Neil Bhatt
नील भट्ट कौन है? Who इस Neil Bhatt ?
नील भट्ट एक टीवी अदाकार, डांसर और कोरियोग्राफर है| नील भट्ट अर्सलान, करोल बाग़, रामायण, दिया और बाती, गुम है किसी के प्यार में निभाए गए अपने किरदारों के लिए जाने जाते है|
नील भट्ट की उम्र क्या है? Neil Bhatt Age
34 साल
नील भट्ट की पत्नी का नाम क्या है? Neil Bhatt Wife Name
ऐश्वर्या शर्मा
नील भट्ट की शादी की तारीख क्या है? Neil Bhatt Marriage Date
30 नवम्बर 2021
नील भट्ट की जन्म की तारीख क्या है? Neil Bhatt Date of Birth
4 अगस्त 1987
नील भट्ट का पहला शो कौनसा था? Neil Bhatt First Show
अर्सलान (Arslaan)
नील भट्ट की प्रति एपिसोड सैलरी क्या है? Neil Bhatt per Episode Salary
1 लाख रूपये (1 Lakh Rupees)