Moirangthem Thoiba Singh Biography in Hindi

Moirangthem Thoiba Singh Biography in Hindi

Moirangthem Thoiba Singh Biography in Hindi, Age, Position, Teams

ये आर्टिकल भारत के उभरते हुए फुटबॉलर मोईरंगथेम थोइबा सिंह के बारे में है| इस आर्टिकल में आपको भारत के भविष्य के इस स्टार फुटबॉलर के बारे में जानने को मिलेगा इसलिए आर्टिकल को पूरा पढ़े|

Moirangthem Thoiba Singh Biography
NameMoirangthem Thoiba Singh
ProfessionFootballer
PositionCentral Midfield
Jersey No24
Date of Birth12 December 2002
Birth PlaceManipur, India
Age19
Height5' 7''
NationalityIndian
Zodiac SignSagittarius
TeamsIndia U19, Minerva Punjab, Odisha FC

Moirangthem Thoiba Singh Biography in Hindi | मोईरंगथेम थोइबा सिंह का जीवन परिचय

Moirangthem Thoiba Singh

मोईरंगथेम थोइबा सिंह भारतीय फुटबॉल सर्किट में बहुत ही तेजी से उभरता हुआ सितारा है| मोईरंगथेम थोइबा बहुत ही कम समय में बड़ी ही तेजी भारतीय फुटबॉल के सर्किट में उभरे है|

मोईरंगथेम थोइबा सिंह का जन्म 12 दिसम्बर 2002 को मणिपुर में हुआ था, वो तीन भाई बहनों में सबसे छोटे है| भारत के नार्थ ईस्ट में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है तो उसका असर मोईरंगथेम थोइबा पर होना ही था|

मोईरंगथेम को बचपन से ही फुटबॉल का काफी शौक था और उनके इस शौक और मेहनत ने उन्हें जल्द ही मात्र 15 साल की उम्र में भारतीय फुटबॉल लीग सिस्टम में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला खिलाडी बना दिया|

पूर्वी भारत में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है, यही से भारत के स्टार फुटबॉलर और पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया भी आते है और अब मोईरंगथेम थोइबा सिंह एक और फुटबॉलर है जो इस छेत्र से आये है|

Moirangthem Thoiba Singh Career | मोईरंगथेम थोइबा सिंह का करियर

Moirangthem Thoiba Singh Career

मोईरंगथेम थोइबा ने अपने टैलेंट के दम पर बहुत ही कम उम्र में भारतीय फुटबॉल लीग सिस्टम में डेब्यू कर लिया था| वो पंजाब की तरफ से AFC कप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी है|

मोईरंगथेम थोइबा 2017-18 में भारत की U-16 टीम और 2018 में U-17 टीम का हिस्सा रह चुके है| मोईरंगथेम थोइबा सिंह ने 2018-19 में मिनेर्वा पंजाब की और से I-League में अपना डेब्यू किया था|

I-League में मोईरंगथेम को तब इतना खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनके करियर में उस समय बड़ी सफलता आई जब भारत की U-18 टीम ने 2019 में नेपाल में हुए SAFF टूर्नामेंट का फाइनल 3-1 से जीता|

मोईरंगथेम थोइबा खेल से प्रभावित होकर इंडियन सुपर लीग (ISL) की टीम Odisha FC ने उन्हें तीन सालों (2020-23) का कॉन्ट्रैक्ट दिया| इस समय मोईरंगथेम थोइबा सिंह Odisha FC के मिडफ़ील्ड को मजबूत कर रहे है|

मोईरंगथेम थोइबा सिंह भारतीय फुटबॉल का भविष्य माने जा रहे है, अगर वो इसे तरह से अपना खेल जारी रखते है तो वो भारतीय फुटबॉल का स्टार खिलाडी बन सकते है|

Related Article

मोईरंगथेम थोइबा सिंह एक शानदार फुटबॉलर है और उनसे भारत को भविष्य में काफी उमीदें है| आजके इस आर्टिकल Moirangthem Thoiba Singh Biography in Hindi में हमने मोईरंगथेम के बारे में जो जानकारी उपलब्ध है वो आपको देने की कोशिश की है उम्मीद है जानकारी आपको पसंद आई होगी|

Leave a Comment