Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi | मनोज मुकुंद नरवणे का जीवन परिचय
इस आर्टिकल में आपको भारत के 28वें आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे के बारे में जानने को मिलेगा जिसमे हम उनके जन्म, शिक्षा, परिवार, आर्मी करियर, पद, उपलब्धियों के बारे में जानेंगे| तो चलिए मनोज मुकुंद नरवणे के जीवन पर एक नजर डालते है|
Manoj Mukund Naravane Biography | |
---|---|
Name | Manoj Mukund Narvane |
Profession | Army Personnel |
Rank | 28th Chief of the Army Staff of India |
Date of Birth | 22 April 1960 |
Birth Place | Pune, Maharashtra, India |
Hometown | Pune, Maharashtra, India |
Age | 62 |
Height | 5' 8'' |
Zodiac Sign | Taurus |
Religion | Hindu |
Caste | Brahmin |
Nationality | Indian |
School | Jnana Prabodhini Prashala, Pune, Maharashta |
College | National Defence Academy, Pune Indian Military Academy, Dehradun The University of Madras, Chennai, Tamil Nadu Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore, Madhya Pradesh The Defence Service Staff College, Wellington, Tamil Nadu Army War College, Mhow, Madhya Pradesh |
Education Qualification | Graduate from National Defence Academy Masters in Defence Studies from the University of Madras M.Phil in Defence and Management from Devi Ahilya Vishwavidyalaya |
Parents | Father - Mukund Narvane (Airforce Officer) Mother - Sudha Narvane |
Marital Status | Married |
Wife | Veena Naravane |
Children | Daughters - 2 Isha and Amala |
Commissioned | 1980 - Present |
Unit | 7th Sikh Light Infantry |
Awards and Honours | Param Vishisht Seva Medal (2019) Ati Vishisht Seva Medal (2017) Sena Medal (2015) Vishisht Seva Medal (2015) |
Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi | मनोज मुकुंद नरवणे का जीवन परिचय
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के एक जनरल है और मौजूदा समय में भारत के 28वें थल सेना अध्यक्ष है| जनरल बिपिन रावत के इस पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने 31 दिसम्बर 2019 को इस पद को ग्रहण किया था|
सेना अध्यक्ष बनने से पहले जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के 40वें उप सेना अध्यक्ष थे| इससे पहले वो पूर्वी कमांड और आर्मी ट्रेनिंग कमांड दोनों ही के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके थे|
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को अपनी सर्विस के दौरान कई तरह के मेडल्स मिल चुके है जिसमे परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मैडल आदि शामिल है|
Manoj Mukund Naravane Date of Birth and Education | मनोज मुकुंद नरवणे की जन्म की तारीख और शिक्षा
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का जन्म 22 अप्रैल 1960 को पुणे, महाराष्ट्र में एक महाराष्ट्रियन ब्राहमण परिवार में हुआ था| इनके पिता मुकुंद नरवणे भारतीय वायु सेना में थे जबकि इनकी माँ सुधा नरवणे आल इंडिया रेडियो में एक एनाउंसर थी|
मनोज नरवणे ने अपनी स्कूल की पढाई पुणे के जना प्रबोधिनी प्रशाला स्कूल से की| जनरल नरवणे ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) पुणे, इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज महू से ट्रेनिंग प्राप्त की है|
जनरल नरवणे ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मद्रास, चेन्नई से डिफेंस स्टडीज में एम. ए (MA) किया है और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से डिफेंस एंड मैनेजमेंट स्टडीज में एम. फिल (M.Phil) किया हुआ है|
Manoj Mukund Naravane Wife and Children | मनोज मुकुंद नरवणे की पत्नी और बच्चे
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पत्नी का नाम वीणा नरवणे है, वो भी पुणे, महाराष्ट्र की रहने वाली है| वीणा नरवणे एक शिक्षिका और द आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की वाईस प्रेसिडेंट भी है| जनरल नरवणे की दो बेटियां है जिनका नाम ईशा और अमला है|
General Manoj Mukund Naravane’ Armed Force Career | जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का सेना में करियर 
जनरल नरवणे का भारतीय सेना में 40 सालों से अधिक का अनुभव है| वो पहली बार साल 1980 में द सिख लाइट इन्फेंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन हुए थे|
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अपने करियर के दौरान भारतीय सेना की कई पोस्टों पर रह चुके है और कई सेन्य टुकड़ियों का नेत्रत्व भी कर चुके है|
जनरल नरवणे जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की दूसरी बटालियन को कमांड कर चुके है इसके अलावा वो 106 इन्फेंट्री को भी कमांड कर चुके है|
जनरल नरवणे ने पूर्वी भारत में काफी लम्बे समय तक सर्विस की है , वो नागालैंड में असम राइफल्स के इंस्पेक्टर जनरल रह चुके है इसके अलावा उन्होंने जम्मू और कश्मीर और नार्थ ईस्ट में काउंटर इनसरजैंसी ऑपरेशन को कमांड भी किया है|
श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान भारतीय पीस कीपिंग फ़ोर्स में भी जनरल नरवणे सेवा दे चुके है| अपने करियर के दौरान अपनी शानदार सर्विसेज के लिए उन्हें आर्मी कमांडर ग्रेड में प्रमोट किया गया|
आर्मी कमांडर ग्रेड में प्रमोट होने के बाद जनरल नरवणे ने आर्मी ट्रेनिंग कमांड में जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर सेवाएँ दी, इसके अलावा वो पूर्वी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ भी रहे|
1 सितम्बर 2019 को जनरल नरवणे को भारतीय सेना का 40 वाईस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ बनाया गया| 31 दिसम्बर 2019 को उन्हें भारतीय सेना का 28वां आर्मी चीफ बनाया गया, वो सिख लाइट इन्फेंट्री से आर्मी चीफ बनने वाले तीसरे ऑफिसर है|
जब जनरल नरवणे भारतीय सेना के चीफ बने तो उस समय तीनों सेनाओं के चीफ एक ही कोर्स 56 वें नेशनल डिफेंस अकादमी, पुणे से थे| ऐसा संयोग भारत के सैन्य इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ था|
Will General Manoj Mukund Narvane be the new CDS | क्या जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नए सिडीएस होंगे?
जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद से ही सिडीएस (CDS) का पद खाली है| ये चर्चाएँ काफी जोरों पर है की भारत का अगला सिडीएस कौन होगा|
भारत के दुसरे सिडीएस के लिए कई नाम चर्चाओं में है लेकिन इन सब में जनरल नरवणे का नाम सबसे आगे माना जा रहा है| तीनों सेनाओं के चीफ को देखा जाए तो जनरल नरवणे सबसे सीनियर है|
वायु सेना चीफ और नौसेना चीफ कुछ ही समय पहले नियुक्त हुये है और थल सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे को नियुक्त हुए काफी समय हो चूका है इसलिए माना जा रहा है की वरिष्ठता के आधार पर जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारत के नए सिडीएस हो सकते है|
General Naravane Awards and Honours | जनरल नरवणे के अवार्ड्स और ओनर्स
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को अपने 40 सालों से अधिक समय के करियर में कई सम्मान और अवार्ड्स मिले है जिनमे प्रमुख है|
- परम विशिष्ट सेवा मेडल
- अति विशिष्ट सेवा मेडल
- विशिष्ट सेवा मेडल
- सेना मेडल
- सामान्य सेवा मेडल
- स्पेशल सर्विस मेडल
- ऑपरेशन पराक्रम मेडल
- सैन्य सेवा मेडल
- आजादी की 50वीं वर्षगाँठ मेडल
- 9 साल लम्बी सर्विस सर्विस मेडल
- 20 साल लम्बी सर्विस मेडल
- 30 साल लम्बी सर्विस मेडल
Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi में आपको भारत के मौजूदा थल सेना अध्यक्ष के बारे में जानकारी दी गयी है,उम्मीद है आपको जानकारी पसंद आई होगी| इसे अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करे|