Major Gaurav Arya Biography in Hindi | मेजर गौरव आर्या की जीवनी

Major Gaurav Arya Biography in Hindi, Age, Height, Army & More

मेजर गौरव आर्या एक बहुत ही लोकप्रिय पब्लिक स्पीकर है जो डिफेंस, राष्ट्रीय सुरक्षा, लीडरशिप जैसे विषयों पर पब्लिक कमेंटरी करते है| आजके इस आर्टिकल में आप मेजर गौरव आर्या के बारे में जानने वाले है|

Major Gaurav Arya Biography
NameGaurav Arya
ProfessionJournalist
Date of Birth25 September 1972
Birth PlaceDelhi, India
HometownDelhi, India
Age50
Height5' 9''
Zodiac SignLibra
ReligionHindu
NationalityIndian
College/UniversitySt Stephens College, Delhi

IITC, Lucknow
Education QualificationBA (Hons) History

MBA in Marketing and Sales
Marital StatusMarried
Commissioned1993
Regiment17 Kumaon Regiment

Major Gaurav Arya Biography in Hindi | मेजर गौरव आर्या का जीवन परिचय

Major Gaurav Arya

रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में स्ट्रेटेजिक अफेयर्स के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर है| वो रिपब्लिक भारत में एक टीवी होस्ट भी है|

मेजर गौरव आर्या इस समय देश के एक जाने माने पब्लिक स्पीकर है, वो डिफेंस सम्बंधित बातों पर अपनी राय रखते है| आपने उन्हें डिफेंसिव ऑफेंस पर डिफेंस से सम्बंधित बातें रखते हुए कई बार देखा होगा|

मेजर गौरव आर्या जिओपोलिटिकल, फॉरेन अफेयर्स और सिक्योरिटी मैगज़ीन ”चाणक्य फोरम” के फाउंडर है, वो इस फोरम के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) भी है|

गौरव आर्या एक लेखक भी है और रिपब्लिक वर्ल्ड वेबसाइट और अन्य कई वेबसाइट के लिए लिखते है इसके अलावा वो कई यूट्यूब चैनलों पर बेबाकी से अपनी राय रखते है|

मेजर गौरव आर्या ने भारतीय सेना में केवल 6 सालों तक ही थे लेकिन ड्यूटी के समय एक दुर्घटना के बाद हुयी स्वास्थ सम्बंधित समस्याओं के चलते उन्होंने 1999 में फ़ौज छोड़ दी थी|

मेजर गौरव आर्या 2016 में तब चर्चाओं में आये थे जब उन्होंने आतंकी बुरहान वानी के नाम एक खुला पत्र लिखा था जो वायरल हो गया था और लोगों ने उसे काफी पसंद किया था|

Gaurav Arya Childhood and Education | गौरव आर्या का बचपन और शिक्षा

गौरव आर्या का जन्म 25 सितम्बर 1972 को दिल्ली में हुआ था, उनके पिता एक आईपीएस ऑफिसर थे| मेजर गौरव आर्या ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीए ओनर्स से अपना ग्रेजुएशन किया है|

साल 1993 में उन्होंने एसएसबी (SSB) की परीक्षा पास की जिसके बाद उन्होंने सेकंड लेफ्टिनेंट के तौर पर इंडियन आर्मी शार्ट सर्विस कमीशन को ज्वाइन किया, 1999 में उन्होंने स्वेक्षा से भारतीय सेना से रिटायरमेंट ले लिया|

रिटायरमेंट के बाद गौरव आर्या ने लखनऊ के आईआईटीसि (IITC) से मार्केटिंग और सेल्स में एमबीए किया और फिर कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी करने लगे|

Military Career of Major Gaurav Arya | मेजर गौरव आर्या का मिलिट्री करियर

Major Gaurav Arya Military Career

मेजर गौरव आर्या ने 1993 में एसएसबी का एग्जाम पास करने के बाद भारतीय सेना में एक शार्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के तौर पर जोइनिंग ली थी|

उस समय जो भी शार्ट सर्विस कमीशन के जरिये भारतीय सेना से जुड़ता था उनका कार्यकाल 5+5+4 सालों का होता था लेकिन मेजर आर्या ने केवल पांच साल का कार्यकाल पूरा किया|

गौरव आर्या की ट्रेनिंग चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में हुयी थी| ट्रेनिंग पूरी होने के बाद गौरव आर्या ने सेकंड लेफ्टिनेंट के तौर पर 17 कुमाऊ रेजिमेंट को ज्वाइन किया|

1996 में मेजर गौरव आर्या लाहौल और स्पीती के अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात थे जहाँ पर पेट्रोलिंग के समय वो एक पहाड़ी से फिसल गए थे और बर्फ में दब गए थे, उनके साथियों ने बाद में उन्हें बर्फ से निकाला था|

इस घटना के बाद मेजर गौरव आर्या को फेफड़ों से सम्बंधित परेशानी हो गयी थी| 1999 में उनके शार्ट सर्विस कमीशन के पहले पांच साल पुरे हो गए थे लेकिन उन्होंने स्वास्थ कारणों से उसी साल सेना से रिटायरमेंट ले लिया|

Major Gaurav Arya Career in Corporate and Telivision | मेजर गौरव आर्या का कॉर्पोरेट और टीवी करियर

सेना से रिटायरमेंट के बाद गौरव आर्या ने लखनऊ के आईआईटीसि (IITC) से मार्केटिंग और सेल्स में एमबीए किया जिसके बाद उन्होंने कई कॉर्पोरेट कंपनियों में काम किया जिसमे HCL. Wipro, Hutch (now Vodaphone), Ernst and Young जैसी बड़ी कंपनियां शामिल है|

2016 में जब भारतीय सेना ने आतंकी बुरहान वानी को मारा तो उसके बाद उसके समर्थन में कई लोग आ गए, इस समय मेजर गौरव आर्या ने एक ओपन लैटर लिखा था जो उस समय काफी वायरल हो गया था जिसके बाद उन्हें कई टीवी डिबेट्स में बुलाया जाने लगा था|

2017 में रिपब्लिक टीवी की शुरुआत हुयी और गौरव आर्या ने इसके स्ट्रेटेजिक अफेयर्स के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर ज्वाइन किया, यहाँ पर गौरव आर्या Patroit और  Blitzkreig जैसे स्ट्रेटेजिक अफेयर शो को होस्ट करते है|

गौरव आर्या इस समय टीवी पर एक जाना माना नाम बन चुके है, लोगों को उनका अंदाज़ काफी पसंद आता है और वो उन्हें सुनना पसंद करते है| गौरव आर्या यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय है और कई यूट्यूब चैनलों पर गेस्ट बनकर आते है|

मेजर आर्या यूट्यूब के लोकप्रिय डिफेंस चैनल डिफेंसिव ओफेंस पर अकसर दिखते है और उनकी वीडियोस को लोग काफी पसंद करते है इसके गौरव आर्या कई वेबसाइट के लिए लिखते भी है|

Some Facts About Guarav Arya | गौरव आर्या से जुड़े कुछ फैक्ट्स

  • गौरव आर्या एक जाने माने पब्लिक स्पीकर है, हर कोई उन्हें सुनना चाहता है| वो कई बड़े संस्थानों में लेक्चर दे चुके है|
  • गौरव आर्या युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है, जब कभी भी वो डिफेंस, फॉरेन अफेयर, स्ट्रेटेजिक अफेयर से सम्बंधित कोई बात कहते है तो सभी उसे सुनना पसंद करते है|
  • मेजर गौरव आर्या ने भारतीय सेना में केवल 6 ही साल काम किया, 1996 में लाहौल स्पीती में तैनाती के समय वो एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें स्वास्थ सम्बन्धी परेशानी हो गयी थी जिस कारण उन्हें फ़ौज से रिटायरमेंट लेना पड़ा था|
  • मेजर गौरव आर्या रिपब्लिक टीवी में स्ट्रेटेजिक अफेयर्स के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर है और रिपब्लिक टीवी पर आने वाले ब्लिट्जक्रिग और पेट्रोइट जैसे सेना सम्बंधित शोज को होस्ट करते है|
  • सेना से रिटायरमेंट के बाद गौरव आर्या ने एमबीए किया और प्राइवेट सेक्टर में काम करने लगे जहाँ उन्होंने कई बड़ी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में काम किया और ऊँचे पदों तक पहुंचे|
  • मेजर गौरव आर्या 2017 में रिपब्लिक टीवी की शुरुआत के साथ ही इससे जुड़े है , गौरव आर्या और अर्नब गोस्वामी एक दुसरे को कॉलेज के समय से जानते है|
  • मेजर गौरव आर्या सिक्योरिटी मैगज़ीन ”चाणक्य फोरम” के फाउंडर भी है, इसके अलावा उनका यूट्यूब पर चाणक्य फोरम के हिंदी और इंग्लिश के दो चैनल भी है|
  • गौरव आर्या ने एक हिंदी गाने अबके सावन पिया नहीं आये में भी काम किया है|

Related Article

FAQs on Major Gaurav Arya

मेजर गौरव आर्या की उम्र क्या है? What is Major Gaurav Arya Age ?

49 साल

मेजर गौरव आर्या की हाइट क्या है ? What is Major Gaurav Arya Height ?

5′ 9”

मेजर गौरव आर्या की रेजिमेंट कौन सी थी? Major Gaurav Arya Regiment Name

17 कुमाऊ रेजिमेंट

मेजर गौरव आर्या की पत्नी कौन है? Major Gaurav Arya Wife Name

मेजर गौरव आर्या की शादी के बारे में कुछ जानकारी ज्ञात नहीं है, गौरव आर्या भले ही टीवी डिबेट्स या सोशल मीडिया पर काफी दीखते हो लेकिन निजी जिंदगी में वो काफी प्राइवेट इंसान है इसलिए उनकी पत्नी से सम्बंधित कोई जानकारी ज्ञात नहीं है|

गौरव आर्या ने भारतीय सेना में कितने साल काम किया? How long Gaurav Arya served in Indian Army

गौरव आर्या भारतीय सेना में 1993 से 1999 तक 6 सालों के लिए थे लेकिन कुछ स्वास्थ से सम्बंधित कारणों से उन्होंने फ़ौज छोड़ दी थी|

मेजर गौरव आर्य कहाँ के रहने वाले है ? Where is Major Gaurav Arya From ?

दिल्ली, भारत

Read Also

1 thought on “Major Gaurav Arya Biography in Hindi | मेजर गौरव आर्या की जीवनी”

Leave a Comment