Karishma Tanna Biography in Hindi, Age, Height, Career & Husband

Karishma Tanna Biography in Hindi. करिश्मा तन्ना हिंदी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकारा है जो अपने  ग्लैमरस लुक के लिए चर्चाओं में रहती है | करिश्मा तन्ना एक मॉडल भी रह चुकी है और कई टीवी शोज को होस्ट कर चुकी है | करिश्मा पहली बार लोकप्रिय डेली सोप क्यूंकि सास भी कभी बहु थी से चर्चाओं में आई थी |

Name Karishma Tanna
ProfessionActress, Model, Host
Date of Birth21 December 1983
Birth PlaceMumbai, Maharashtra, India
HometownMumbai, Maharashtra, India
Age39
Height5' 9''
College/UniversitySydenham College of Commerce and Economics, Mumbai
Educational QualificationGraduate
ParentsFather - Kartik Tanna

Mother - Jasmin Tanna
SiblingsSister - Grishma Kadam
Zodiac SignSagittarius
ReligionHindu
Nationality Indian
Marital StatusMarried
Hisband/SpouseVarun Bangera
DebutFilm (Hindi) - Dosti : Friends Forever (2005)

Film (Kannada) - I am Sorry Mathe Banni Preethsona (2011)

TV - Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi (2001)

Karishma Tanna Biography in Hindi | करिश्मा तन्ना का जीवन परिचय

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसम्बर 1983 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था | करिश्मा के परिवार में उनके पिता कार्तिक तन्ना, माँ जैसमिन तन्ना और छोटी बहन ग्रीष्मा कदम है | करिश्मा तन्ना के पिता कार्तिक तन्ना की एक लम्बी बीमारी के बॉस 2012 में मौत हो गयी थी | करिश्मा तन्ना का अपनी माँ के प्रति काफी लगाव है, यहाँ तक की करिश्मा ने माँ नाम का टैटू अपनी कलाई पर गुदवाया है |

करिश्मा तन्ना मुंबई में ही पली बढ़ी है, करिश्मा को बचपन से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी, इसके अलावा करिश्मा को डांस में भी काफी रुची थी और करिश्मा ने बचपन में डांस भी सिखा है | करिश्मा की एक्टिंग के प्रति दिलचस्पी उन्हें टीवी इंडस्ट्री की ओर खिंच लाई और करिश्मा ने केवल 17 साल की उम्र में क्यूंकि सास भी कभी बहु थी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की |

टीवी पर कुछ समय काम करने के बाद करिश्मा ने बॉलीवुड हाथ आजमाने की कोशिश की लेकिन उन्हें असफलता मिली | करिश्मा के कद और उनके टीवी बैकग्राउंड की वजह से बॉलीवुड में उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा | बाद में करिश्मा ने अपना पूरा ध्यान टीवी इंडस्ट्री पर लगाया और काफी सफलता प्राप्त की |

Karishma Tanna Education | करिश्मा तन्ना की शिक्षा

करिश्मा तन्ना ने अपनी स्कूल की पढाई मुंबई से ही की और अपना ग्रेजुएशन मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से किया |

Karishma Tanna Personal Life | करिश्मा तन्ना का निजी जीवन

Karishma Tanna Husband

करिश्मा तन्ना अपने करियर के दौरान अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी चर्चाओं में रही है | इस समय करिश्मा तन्ना शादीशुदा है | करिश्मा ने फरवरी 2022 में रियल स्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की |

करिश्मा और वरुण का अफेयर 2021 के शुरुआत में शुरू हुआ और रिलेशन में रहने के कुछ समय बाद ही वरुण ने करिश्मा को शादी के लिए प्रोपोज किया |

Karishma Tanna Relationship/Affairs | करिश्मा तन्ना के रिलेशनशिप/अफेयर्स

करिश्मा तन्ना के अपने करियर के दौरान काफी सेलेब्रिटीज के साथ अफेयर्स रहे है | सबसे पहले करिश्मा का नाम महान संगीतकार बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी के साथ जुड़ा | दोनों कुछ ही समय के लिए एक साथ थे |

बप्पा लहरी के बाद करिश्मा तन्ना का अफेयर कुछ समय के लिए मॉडल हनीफ हलाल के साथ रहा | इसके बाद करिश्मा तन्ना ने कुछ समय तक फिटनेस ट्रेनर रुशभ चोकसी को डेट किया |

करिश्मा तन्ना ने 2014 में एक्टर और मॉडल उपेन पटेल को डेट करना शुरू किया | इन दोनों का अफेयर बिग बॉस सीजन 8 में शुरू हुआ जहाँ दोनों ही प्रतियोगी थे | बिग बॉस के घर से आने के बाद इन दोनों का अफेयर काफी सीरियस था और कुछ समय के बाद 2015 में इन दोनों ने सगाई कर ली |

लेकिन सगाई के बाद करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चला और 2016 में इनका ब्रेकअप हो गया | हलाकि इन दोनों ने कभी भी अपने ब्रेकअप होने के कारण का खुलासा नहीं किया |

Karishma Tanna Net Worth | करिश्मा तन्ना की नेट वर्थ

करिश्मा तन्ना टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक है | करिश्मा तन्ना की कुल नेट वर्थ तक़रीबन 37 करोड़ रूपये है | करिश्मा तन्ना की महीने की कमाई 30 लाख रूपये तक है जबकि वो सालाना तक़रीबन 4 करोड़ रूपये कमाती है |

करिश्मा तन्ना टीवी की सबसे महँगी अभिनेत्रियों में से एक है | वो एक एपिसोड का तक़रीबन डेढ़ लाख रूपये फीस के तौर पर लेती है | इतनी महँगी फीस ये दिखता है की करिश्मा तन्ना ने इतने सालों में अपने आप को टीवी इंडस्ट्री में पूरी तरह से स्थापित कर लिया है |

करिश्मा तन्ना की कमाई का मुख्य जरिया टीवी धारावाहिक है, इसके अलावा वो कई रियलिटी टीवी शोज में भी भाग लेती है जहाँ वो काफी अच्छी फीस लेती है | करिश्मा तन्ना की कमाई के और जरियों में विज्ञापन भी है | वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में लगातार दिखती है | इसके अलवा वो स्पोंसरशिप से भी कमाती है |

Karishma Tanna House & Cars | करिश्मा तन्ना का घर और गाड़ियाँ

करिश्मा तन्ना टीवी जगत की एक बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री है | अपने 20 साल के करियर में करिश्मा ने काफी नेट वर्थ जमां की है जिसकी वजह से वो एक आलीशान जिंदगी जीती है |

करिश्मा तन्ना का मुंबई में अपना खुद का एक लक्ज़री 3BHK अपार्टमेंट है जहाँ वो अपनी परिवार के साथ रहती है | करिश्मा तन्ना का ये अपार्टमेंट मुंबई के एक पोश इलाके में है | करिश्मा ने अपने इस अपार्टमेन्ट को काफी सुन्दर डिजाईन करवाया है |

करिश्मा तन्ना के पास काफी महँगी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसमे BMW 5 Series, Merecedes Benz E-Class, Hyundai Creta, Merecedes Benz GLS जैसी गाड़ियाँ शामिल है |

Karishma Tanna Movies and TV Shows | करिश्मा तन्ना की मूवीज और टीवी शोज

करिश्मा तन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बालाजी टेलेफिल्म्स के मशहूर डेली सोप शो क्यूंकि सास भी कभी कहू थी से किया था | इस शो को करते समय करिश्मा तन्ना केवल 17 साल की थी | इस शो में करिश्मा तन्ना ने इंदु का किरदार निभाया था |

इसके बाद करिश्मा ने अगले कुछ सालों में कहीं तो मिलेंगे, कोई इस दिल में है, एक लड़की अनजानी, प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम जैसे शोज में काम किया |

करिश्मा ने साल 2005 में हिंदी फिल्म दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर से बॉलीवुड में डेब्यू किया | इसके बाद करिश्मा तन्ना को अगली बॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए एक लम्बा इन्तेजार करना पड़ा |

इस दौरान करिश्मा तन्ना टीवी शोज में काम करती रही | करिश्मा ने कॉमेडी सीरीज कॉमेडी सर्कस, जाने पहचाने से ये अजनबी, सजन रे झूठ मत बोलो, अदालत, बालवीर जीनी और जीजू, नागिन जैसे कई शोज में काम किया |

करिश्मा तन्ना ने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया है जैसे बिग बॉस 8, नच बलिये 7, झलक दिखला जा 9, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी 10 आदि | करिश्मा फियर फैक्टर की विजेता भी रह चुकी है |

करिश्मा तन्ना ने अपने करियर के दौरान कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है जो कुछ इस तरह है, दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर, ग्रैंड मस्ती, गोलू और पप्पू, संजू, सूरज पर मंगल भारी, लाहौर कांफिडेंशियल आदि |

करिश्मा तन्ना कुछ वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है जिसमे प्रमुख है करले तू भी मोहब्बत, बुलेट, गिल्टी माइंड, हश हश आदि |

Frequently Asked Question

करिश्मा तन्ना के पति का क्या नाम है ?

वरुण बंगेरा

करिश्मा तन्ना की उम्र क्या है?

39

करिश्मा तन्ना की हाइट क्या है?

5′ 9”

करिश्मा तन्ना की नेट वर्थ कितनी है?

37 करोड़ रूपये

Conclusion

उमीद है आप सभी को Karishma Tanna Biography in Hindi में दी गयी सभी जानकारियां पसंद आई होंगी और आप करिश्मा तन्ना के बारे में जो भी जानना चाहते है वो जानकारी आपको मिली होगी | अगर आप करिश्मा तन्ना के बारे में कोई और जानकारी चाहते है तो आप बेहिचक हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है |

इन्हें भी पढ़े

Leave a Comment