Kangana Ranaut Biography in Hindi – BiographyWaala

Kangana Ranaut Biography in Hindi, Age, Family, Career & More

कंगना रनौत एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और फिल्म निर्माता है जो मुख्यतः हिंदी फिल्मों में काम करती है| कंगना अपनी महिला प्रधान फिल्मों और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती है| इस समय वो बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से है| आइये इस आर्टिकल में हम कंगना रनौत के बारे में विस्तार से जानते है|

Kangana Ranaut Bio
Full NameKangana Amardeep Ranaut
ProfessionActress, Director
Date of Birth23 March 1987
BirthplaceBhambla, Himanchal Pradesh, India
Age35
Height5'6''
CasteKshatriya (Rajput)
ReligionHinduism
NationalityIndian
ParentsFather - Amardeep Ranaut
Mother - Asha Ranaut
SiblingsSister - Rangoli Chandel
Brother - Akshit Ranaut
SchoolDAV Model School, Chandigarh
Collage/UniversityN/A
Zodiac SignAries
HobbiesCooking, Yoga, Reading, Listening to Music
AwardsNational Awards (4)

2019 - Best Actress
Panga

2019 - Best Actress
Manikarnika : The Queen of Jhansi

2015 - Best Actress
Tanu Weds Manu Returns

2014 - Best Actress
Queen

2008 - Best Supporting Actress
Fashion

Padma Shri (2020)

Contents

Kangana Ranaut Biography in hindi | कंगना रनौत का जीवन परिचय

Kangana Ranaut Biography in Hindi

कंगना रनौत एक मशहूर और सफल बॉलीवुड अभिनेत्री है, वो अपने शानदार अभिनय और बेबाकी के लिए जानी जाती है|आज वो हिंदी फिल्मों की एक स्थापित अभिनेत्री है और सिर्फ अपने अभिनय के दम पर फिल्मों को चलाती है|

ये ही कारण है की वो बॉलीवुड क्वीन के नाम से जानी जाती है और आज बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पेय पाने वाली अभिनेत्रीयों में से एक है और इसके अलावा एक सफल निर्देशक भी बन चुकी है|

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का जन्म हिमांचल प्रदेश के एक छोटे से शहर भाम्बला में 23 मार्च 1987 को हुआ था| कंगना की माँ आशा रनौत पेशे से एक स्कूल टीचर थी जबकि उनके पिता एक बिज़नसमैन और कांट्रेक्टर थे|

कंगना रनौत की एक बड़ी बहन है जिसका नाम रंगोली चंदेल है जबकि उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत रनौत है| कंगना के माता पिता का बचपन से ही इनपर काफी प्रभाव था और वो कंगना को एक डॉक्टर बनाना चाहते थे|

परन्तु कंगना का शुरू से ही फैशन के प्रति काफी लगाव था और वो इसमें अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन उनके माता पिता को ये पसंद नहीं था और वो उनपर पढाई को लेकर काफी दबाव रखते थे|

कंगना की माँ केवल 16 साल की उम्र में उनकी शादी करा देना चाहती थी लेकिन कंगना को ये पसंद नहीं था| कंगना बचपन से ही विद्रोही स्वभाव की रही है और ये ही कारण था की उन्होंने अपनी पढाई छोड़ दी थी और अपने करियर को बनाने के लिए घर छोड़कर दिल्ली चली गयी थी|

दिल्ली आने के बाद कंगना ने एक बड़ी मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन किया, यहाँ पर कंगना ने कुछ समय तक मॉडलिंग की| इसके बाद कंगना ने दिल्ली में ही अस्मिता थिएटर नाम के ग्रुप को ज्वाइन किया|

यहाँ पर कंगना ने डायरेक्टर अरविन्द गौर के निर्देशन में ट्रेनिंग हासिल की और कई नाटकों में हिस्सा लिया, यहाँ पर उनके काम के लिए उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली|

इसके बाद कंगना ने आशा चंद्रा के ड्रामा स्कूल से चार महीने का एक्टिंग कोर्स किया और फिर अपना करियर बनाने मुंबई चली गयी|

कंगना रनौत का बॉलीवुड सफ़र | Kangana Ranaut Bollywood Journey

Kangana Ranaut Bollywood Journey

कंगना रनौत भी किसी आम लड़की की तरह मुंबई एक अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आई थी और उनका ये सपना बहुत ही जल्द पूरा हो गया जब फिल्म निर्देशक अनुराग बासु ने उन्हें एक कैफे में देखा और अपनी फिल्म गैंगस्टर में उन्हें अभिनेत्री का रोल दे दिया|

साल 2006 ने कंगना की पहली फिल्म ”गैंगस्टर” रिलीज़ हुयी और उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेस्ट अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड मिला| अगले साल 2007 में इनकी एक और फिल्म “लाइफ इन अ मेट्रो” आई, इस फिल्म में इनके काम को काफी सराहा गया|

साल 2008 में कंगना के करियर में एक बहुत बड़ा मोड़ तब आया जब उनकी फिल्म “फैशन” आयी, इस फिल्म में उनके काम की हर तरफ तारीफ़ हुयी और उन्हें इस फिल्म के लिए सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरष्कार मिला| इसके बाद फिर कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई फिल्मों में काम किया|

साल 2014 में कंगना के फ़िल्मी करियर में एक बड़ा मोड़ आया जब उनकी फिल्म “क्वीन” बड़े परदे पर आई, इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया और इसने कंगना रनौत को फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री बना दिया|

उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेस्ठ अभिनेत्री अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरष्कार मिला, ये उनका दूसरा राष्ट्रीय पुरष्कार था| इसके बाद तो कंगना को बॉलीवुड क्वीन के नाम से जाने जाना लगा, अब वो बॉलीवुड की एक बड़ी और सफल अभिनेत्रि बन चुकी थी|

इसके बाद कंगना ने “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स”, “मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी” और “पंगा” जैसी कई और बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोगों ने उनके अभिनय को काफी सराहा| उन्हें इन फिल्मों के लिए भी राष्ट्रीय पुरष्कार मिल चूका है|

कंगना रनौत की फिल्मों की सूचि | Kangana Ranaut Movies List

YearMovies
2006Gangster (Hindi)
2006Woh Lamhe (Hindi)
2007Shakalaka Boom Boom (Hindi)
2007Life In A Metro (Hindi)
2008Dhaam Dhoom (Telugu|Tamil)
2008Fashion (Hindi)
2009Raaz - The Mystery Continues (Hindi)
2009Vada Raha..... I Promise (Hindi)
2009Ek Niranjan (Telugu)
2010Kites (Hindi)
2010Once Upon A Time In Mumbai (Hindi)
2010Knock Out "(Hindi)
2010No Problem (Hindi)
2011Tanu Weds Manu (Hindi)
2011Game (Hindi)
2011Ready
Special Appearance (Hindi)
2011Double Dhamaal (Hindi)
2011Rascals (Hindi)
2011Miley Naa Miley Hum (Hindi)
2012Tezz (Hindi)
2013Shootout At Wadala (Hindi)
2013Police Dada (Tamil)
2013Krrish 3 (Hindi)
2013Rajjo (Hindi)
2014Queen (Hindi)
2014Revolver Rani (Hindi)
2014Ungli (Hindi)
2015Tanu Weds Manu Returns (Hindi)
2015 I Love NY (Hindi)
2015Katti Batti (Hindi)
2017Rangoon (Hindi)
2017Simran (Hindi)
2019Manikarnika : The Queen of Jhansi (Hindi)
2019Judgementall Hai Kya (Hindi)
2020Panga (Hindi)
2021Thalaivii (Hindi|Telugu|Tamil)
2022Dhaakad (Hindi)

कंगना रनौत के विवाद | Kangana Ranaut Controversies

  • अपने करियर के शुरूआती दिनों में कंगना बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को डेट कर रही थी जो उनसे उम्र में 20 साल बड़े थे| हालाकि ये सम्बन्ध लम्बे समय तक नहीं चल सका, इसका कारण बताया जाता है की आदित्य पंचोली कंगना के साथ मारपीट किया करते थे|
  • अध्ययन सुमन से ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने कंगना पर काफी गंभीर आरोप लगाये| अध्यन ने बताया की कंगना की कंगना उनके साथ काफी बुरा ब्यवहार करती थी और उन्हें इस्तेमाल कर रही थी|
  • वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई की शूटिंग के समय ये भी अफवाह चली थी की कंगना अभिनेता अजय देवगन को डेट कर रही है|
  • 2012 में मुंबई में ब्लेंडर प्राइड फैशन वीक में रैंप पर चलते समय उन्हें वार्डरोब मॉलफंक्शन का सामना करना पड़ा था, इस घटना ने काफी सुर्खियाँ बटोरी थी|
  • कंगना रनौत ने मीडिया में ये कहते हुए सनसनी फैला दी थी की उनका और ऋतिक रोशन का आपस में रिलेशन था और उन्होंने मीडिया में ऋतिक को सिली एक्स कहकर पुकारा था| इसके बाद इनके काफी ईमेल लीक हुए थे| ऋतिक रोशन ने 2016 में कंगना के खिलाफ उत्पीडन और साइबर स्टाकिंग का मामला भी दर्ज किया था|
  • 2018 में मी टू मूवमेंट के समय कंगना ने विकास बहल पर उन्हें क्वीन के सेट पर उनके साथ गलत ब्यवहार करने का आरोप लगाया|
  • करन जौहर के शो कॉफ़ी विद करन में कंगना ने उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिस्म का बढ़ावा देने वाला कह दिया था|
  • 2021 में ट्विटर ने कंगना रनौत का ये कहते हुए ट्विटर अकाउंट ससपेंड कर दिया की वो हिंसा को बढ़ावा देने वाले ट्वीट कर रही है|
  • कंगना ने एक और विवादित बयान तब दिया जब उन्होंने कहा की बॉलीवुड में तक़रीबन सभी अभिनेता और अभिनेत्रियाँ ड्रग्स का सेवन करती है|
  • कंगना के एक बयान पर काफी विवाद हुआ था जहाँ पर उन्होंने मुंबई और कश्मीर की तुलना करते हुए ये कह दिया की मुंबई अब सुरक्षित नहीं है जिसके बाद उनकी और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी बढ़ गयी थी|
Kangana Social Media
InstagramClick Here
KooClick Here

कंगना रनौत के बॉयफ्रेंड | Kangana Ranaut Boyfriend

बॉलीवुड में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के अफेयर के चर्चे बड़े आम होते, आये दिन किसी न किसी के अफेयर की खबरे आती है|

कंगना के भी बॉलीवुड के शुरूआती दिनों काफी अफेयर की खबरे आई जहाँ पर उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया|

करियर के शुरू के दिनों में कंगना और उनसे 20 साल बड़े आदित्य पंचोली के संबंधो की ख़बरें आ रही थी, दोनों का ये रिलेशन काफी विवादों में भी रहा था |

इसके बाद कंगना का नाम अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा, इस रिलेशन का अंत भी विवादों के साथ ख़त्म हुआ|

कंगना का नाम एक ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लेफ्फ़ट्री के साथ भी जुड़ा है, इसके अलावा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन के साथ भी उनके अफेयर की चर्चाएँ रही|

कंगना का सम्बन्ध अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी रहा है जिसके बारे में काफी बातें उन्होंने पोपुलर टीवी शो आप की अदालत में बताई थी|

हालाकि ऋतिक ने इस रिलेशन से इनकार किया था लेकिन कंगना ने शो के दौरान उनके और ऋतिक के संबंधो के बारे में कुछ खुलासे किए थे जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था|

कंगना रनौत की कुल संपत्ति | Kangana Ranaut Net Worth

कंगना रनौत की 2021 तक कुल अचल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर की है जो भारतीय रुपयों में 95 करोड़ के आसपास बनती है| कंगना की आय का मुख्य श्रोत फ़िल्में, विज्ञापन और प्रमोशन है| ये हर फिल्म के लिए 24-25 करोड़ चार्ज करती है|

Kangana Ranaut Income Detail >> Read Article

कंगना रनौत से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स | Some Interesting Facts About Kangana Ranaut

  • कंगना अपनी फिल्म गैंगस्टर से पहले आई लव यू बॉस नाम की फिल्म में काम कर रही थी लेकिन कंगना ने इस फिल्म को छोड दिया|
  • कंगना एक बहुत ही पुरुष प्रधान परिवार में पली बढ़ी है जिस कारण से वो बहुत ही बेबाक हो गयी, वो अपने परिवार से झगड़ कर फिल्म इंडस्ट्री में आई है|
  • स्कूल के समय में कंगना पढने में काफी अच्छी थी, इंटरमीडिएट में कंगना ने 90% मार्क्स हासिल किए थे| उनके माता पिता चाहते थे की वो डॉक्टर बने|
  • बारहवी के समय कंगना केमिस्ट्री के प्री एग्जाम में फ़ैल हो गयी थी जिससे उन्हें काफी धक्का पहुंचा और उन्होंने पढाई छोड़ने का फैसला कर लिया, कंगना ने बारहवी के बाद पढाई नहीं की|
  • कंगना रनौत को अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर तब मिली जब चित्रांगदा सिंह ने किन्ही कारणों से वो फिल्म करने से मना कर दिया था|
  • कंगना एक प्रशिक्षित कत्थक डांसर है|
  • 2013 तक कंगना नॉन वेजीटेरियन थी,उसी साल उन्होंने वेजीटेरियन होने का फैसला किया और उसी साल पेटा ने उन्हें भारत की सबसे हॉटेस्ट वेजीटेरियन होने का खिताब दिया|
  • कंगना अपने शानदार अभिनय के लिए अभी तक चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है|
  • कंगना उन तीन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने लगातार दो साल राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है जिनमे क्वीन (2014) और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) शामिल है|
  • कंगना के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान और आमिर खान है जबकि पसंदीदा अभिनेत्री श्री देवी है|
  • कंगना को पानी पूरी और दाल चावल काफी पसंद है|
  • काला रंग कंगना का पसंदीदा रंग है
  • कंगना को बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद है|
  • पेरिस और मिलान कंगना की पसंदीदा जगह है|
  • कंगना रनौत महात्मा गाँधी की किताब द स्टोरी ऑफ़ माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ से काफी प्रभावित है|

Read Also : Sadhguru Biography in Hindi

FAQ on Kangana Ranaut Biography in Hindi

कंगना रनौत को कितने नेशनल अवार्ड्स मिले है? How many National Awards Kangana Ranaut Has Got

कंगना रनौत को अभी तक कुल चार नेशनल अवार्ड मिल चुके है|

कंगना रनौत की बहन का क्या नाम है? Kangana Ranaut Sister Name

कंगना रनौत की बहन का नाम रंगोली चंदेल है|

कंगना रनौत का जन्मदिन कब है? Kangana Ranaut Date of Birth

23 March 1987

कंगना रनौत के पिता का क्या नाम है? Kangana Ranaut Father Name

अमरदीप रनौत

कंगना रनौत की माँ का क्या नाम है? Kanaga Ranaut Mother Name

आशा रनौत

कंगना रनौत कितने तक पढ़ी है? How much is Kangana Ranaut Educated

कंगना बारहवी तक पढ़ी है|

ट्विटर ने कंगना रनौत का अकाउंट क्यूँ ससपेंड किया? Why did Twitter suspend Kangana Ranaut Account

ट्विटर ने कंगना रनौत का अकाउंट ये कहते हुए ससपेंड किया की वो अपने अकाउंट से हिंसा फैलाने की बात कर रही है जो उनकी पालिसी के खिलाफ है|

उम्मीद है आपको इस आर्टिकल Kangana Ranaut Biography in Hindi से कंगना रनौत के जीवन के बारे में काफी जानकारी मिली होगी| अगर जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों में जरुर शेयर करे|

Leave a Comment