
Jhulan Goswami Biography in Hindi | झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय
भारत में जब भी क्रिकेट के दिग्गजों की बात की जाती है तो हमेशा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाडियों की ही चर्चा होती है और इसका कारण भी है क्यूंकि भारत में पुरुष क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय है| लेकिन झूलन गोस्वामी एक ऐसी महिला क्रिकेटर रही है जिन्होंने पुरुष क्रिकेट के वर्चस्व के बीच अपनी एक ख़ास जगह बनायी | झूलन भारतीय महिला क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाई | आइये झूलन गोस्वामी के बारे में हम विस्तार से जानते है|
Jhulan Goswami Biography | |
---|---|
Name | Jhulan Goswami |
Nickname | Babul, Gozzy |
Profession | Cricketer |
Date of Birth | 25 November 1982 |
Birth Place | Chakdaha Nadia, West Bengal |
Hometown | Chakdaha Nadia, West Bengal |
Age | 39 |
Height | 5' 11'' |
Zodiac Sign | Sagittarius |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
Parents | Father - Nisith Goswami Mother - Jharna Goswami |
Marital Status | Unmarried |
Teams | India, Asia XI, Bengal Women, East Zone Women, India Green Women, Trailblazers |
Batting Style | Right Hand Bat |
Bowling Style | Right Arm Medium Fast |
Jersey Number | 25 |
Debut | Test - 14 January 2002 vs England Women in Lucknow Odi - 6 January 2002 vs England Women in Chennai T20 - 5 August 2006 vs England Women in Derby |
Awards and Honours | ICC Women's Cricket of the Year (2007) Arjun Award (2010) Padma Shri (2012) |
Hobbies | Watching Football, Movies and Reading |
Jhulan Goswami Biography in Hindi | झूलन गोस्वामी की जीवनी
झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट की एक बेहतरीन तेज गेंदबाज रही है जो पिछले 20 सालों तक भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी का भार अपने कन्धों पर उठाया है |
एक ऐसे समय में जब हम देख रहे है की कई युवा क्रिकेटर्स लगातार काफी चोटिल होने लगे है झूलन गोस्वामी ने 39 साल की उम्र तक भी बड़ी बखूबी से भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी का नेतृत्व किया |
झूलन गोस्वामी ने अपने 20 साल के करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की है जिसमे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेना हो या फिर एक दिवसीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाडी बनना हो |
झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी है | इनके भारतीय महिला क्रिकेट में दिए गए योगदान के लिए 2018 में इनके नाम से एक पोस्टल स्टाम्प भी निकला गया था |
आज भारतीय महिला टीम में कई नए चेहरे आ चुके है जिन्होंने विश्व पटल पर अपनी एक पहचान बना ली है| लेकिन एक समय पर झूलन गोस्वामी और मिताली राज, दो ही ऐसे चेहरे थे जिन्होंने सालों तक भारतीय टीम का भार अपने कन्धों पर उठाये रखा|
Jhulan Goswami Birth and Early Life | झूलन गोस्वामी का जन्म और शुरूआती जीवन
झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवम्बर 1982 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चकदा में हुआ था | इनके पिता निशित गोस्वामी इंडियन एयरलाइन्स के कर्मचारी थे और इनकी माँ झरना गोस्वामी एक गृहणी है |
झूलन गोवामी एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी, बचपन में इनके परिवार की वित्तीय हालत कुछ ख़ास नहीं थी जिस वजह इन्हें काफी परेशानियाँ उठानी पड़ी थी लेकिन खेल खुद में इनका बचपन से ही रुझान था |
झूलन बताती है जब इन्होने 1992 का क्रिकेट वर्ल्ड कप टीवी पर देखा तभी से इनकी रूचि क्रिकेट की और बढ़ने लगी थी | हालाकि झूलन शुरू से ही फुटबॉल खेलना पसंद करती थी लेकिन 15 साल की उम्र में इन्होने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था|
Jhulan Goswami Cricket Career | झूलन गोस्वामी का क्रिकेट करियर

पश्चिम बंगाल में फुटबॉल एक बहुत लोकप्रिय खेल है और झूलन गोस्वामी को भी शुरू से फुटबॉल काफी पसंद है लेकिन जब वो 15 साल की थी तभी उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला ले लिया था |
झूलन गोस्वामी एक छोटे से शहर से आती है, वहां क्रिकेट की सुविधाओं का आभाव था | ये ही कारण था की क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने के लिए झूलन ने कोलकाता जाने का फैसला कर लिया और वही उन्होंने अपनी पढाई के साथ क्रिकेट ट्रेनिंग ली |
बहुत ही जल्द झूलन गोस्वामी को बंगाल की महिला क्रिकेट टीम में चुन लिया गया और वहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें केवल 19 साल की उम्र में भारतीय महिला टीम में चुन लिया गया था |
झूलन गोस्वामी में 6 जनवरी 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपना पहला एक दिवसीय मैच खेला, उसके कुछ ही दिनों बाद 14 जनवरी को झूलन ने इंग्लैंड की ही खिलाफ लखनऊ में अपना पहला टेस्ट मैच खेला |
2008 में झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनी और 2011 तक इस पद पर बनी रही | झूलन ने 2018 में तब इतिहास रचा जब वो एक दिवसीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाडी बनी |
झूलन गोस्वामी ने 2018 में टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने टेस्ट मैच और एक दिवसीय क्रिकेट खेलना जारी रखा | झूलन गोस्वामी ने अपने करियर का आखिरी मैच 24 सितम्बर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला |भारतीय टीम ने उन्हें आखिरी एक दिवसीय मैच में जीत के साथ विदा किया |
झूलन सही मायनो में महिला क्रिकेट की एक महान खिलाडी है और उसकी एम्बेसडर है | झूलन के क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें कई बार पुरस्कृत किया जा चूका है | आईसीसी ने झूलन गोस्वामी को 2007 का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी चुना था, इसके अलावा उन्हें 2020 में पुरे दशक का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय खिलाडी भी चुना गया |
भारत सरकार ने भी झूलन गोस्वामी को उनके क्रिकेट में दिए योगदान के लिए पुरस्कृत किया है | उन्हें 2010 में उन्हें भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड दिया गया, उन्हें 2012 में पद्मा श्री अवार्ड भी मिल चूका है |
Jhulan Goswami Stats | झूलन गोस्वामी के स्टैट्स
Format | TEST | ODI | T20 |
---|---|---|---|
Match | 12 | 204 | 68 |
Runs | 291 | 1162 | 405 |
HS | 69 | 57 | 37* |
100 | 0 | 0 | 0 |
50 | 2 | 1 | 0 |
Wickets | 44 | 255 | 56 |
5W | 3 | 2 | 1 |
10W | 1 | 0 | 0 |
Jhulan Goswami Biopic | झूलन गोस्वामी की बायोपिक
भारत में इन दिनों क्रिकेट के ऊपर कई फ़िल्में बन रही है, कई क्रिकेटर्स के जीवन के ऊपर फ़िल्में बन रही है | झूलन गोस्वामी के जीवन के पर भी एक फिल्म आ रही है जिसे बना रहे है डायरेक्टर सुशांत दास|
झूलन गोस्वामी की बायोपिक का नाम “चकदा एक्सप्रेस” है और इसमें झूलन गोस्वामी का किरदार मशहूर बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा निभा रही है| अनुष्का शर्मा पुरे तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है|
झूलन गोस्वामी की बायोपिक की घोषणा 2017 में हुयी थी और अब हाल ही में इसका टीज़र सामने आ गया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है| चकदा एक्सप्रेस नेटफ्लिक्स प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी|
Some Facts About Jhulan Goswami | झूलन गोस्वामी से जुड़े कुछ फैक्ट्स
- झूलन गोस्वामी ने भारत के लिए 355 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए है|
- झूलन गोस्वामी का उपनाम बाबुल और गोजी है|
- झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाज है, उन्होंने 120 km/hr की रफ़्तार से गेंद फैंकी है|
- झूलन गोस्वामी ने अभी तक शादी नहीं की है|
- झूलन के पसंदीदा पुरुष खिलाडी सचिन तेंदुलकर और ग्लेन मैग्राथ है|
- झूलन की पसंदीदा महिला क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क है|
- झूलन गोस्वामी के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 255 विकेट लेने का रिकॉर्ड है |
FAQs
झूलन गोस्वामी की उम्र क्या है? Jhulan Goswami Age
39
क्या झूलन गोस्वामी ने शादी की है ? Is Jhulan Goswami Married ?
झूलन गोस्वामी ने अभी तक शादी नहीं की है|
झूलन गोस्वामी की बायोपिक का क्या नाम है? Jhulan Goswami Biopic Name
चकदा एक्सप्रेस (Chakda Express)
झूलन गोस्वामी की सबसे तेज गेंद कितनी है? Jhulan Goswami Fastest Ball
120 km/hr
झूलन गोस्वामी की कुल आय कितनी है? Jhulan Goswami Net Worth
2021 तक झूलन गोस्वामी की कुल आय 1 मिलियन डॉलर है|
झूलन गोस्वामी की हाइट क्या है ? What is Jhulan Goswami Height ?
5′ 11′
Related Article