Jaya Kishori Biography, Age, Height, Family & More

Jaya Kishori Biography in Hindi | जया किशोरी का जीवन परिचय

जाया किशोरी एक मशहूर धार्मिक कथावाचक, भजन गायिका और प्रेरक वक्ता है जो देश के कोने कोने में कथाएँ और प्रवचन करती है | जया किशोरी आज एक जाना माना नाम है जिन्हें बस सुनने के लिए ही हजारों की भीड़ एकत्रित हो जाती है |

जया किशोरी के गाये भजन बहुत मशहूर है, जब ये अपनी मधुर आवाज में कार्यक्रमों में भजन गाती है तो लोग इनके भजनों में मंत्रमुग्ध हो जाते है | इनके गाये हुए भजन सोशल मीडिया पर भी बहुत प्रचलित है और लोग लाखों में इन्हें सुनते है |

आज का ये लेख ख़ास होने वाला है क्यूंकि आज हम इस लेख में जया किशोरी के जीवन (Jaya Kishori Biography) के जीवन के बारे में जानेंगे की कैसे उनका सफ़र शुरू हुआ, उनका बचपन कैसा रहा, उनकी क्या शिक्षा है, उनके परिवार में कौन है और कैसे वो इतनी कम उम्र में इतनी सफल हुयी है |

Jaya Kishori Biography
Name Jaya Kishori
NicknameKishori Ji and Meera of Modern Era
Real NameJaya Sharma
ProfessionMusical Artist, Spiritul Orator
Date of Birth13 July 1995
Birth PlaceKolkata, West Bengal
HometownKolkata, West Bengal
Age26
Height5' 6''
SchoolShri Shikshayatan College, Kolkata

Mahadevi Birla World Academy, Kolkata
Education QualificationB.Com (Hons)
ParentsFather - Shiv Shankar Sharma

Mother - Sonia Sharma
SiblingsSister - Chetna Sharma
Zodiac SignCancer
ReligionHindu
CasteGaur Brahman
NationalityIndian

Jaya Kishori Biography in Hindi | जया किशोरी का जीवन परिचय

Jaya Kishori

किशोरी जी और आधुनिक समय की मीरा के नाम से मशहूर कथावाचक जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था, इनका असली नाम जया शर्मा है |

जाया किशोरी ने अपने स्कूल की पढाई श्री शिक्षायतन कॉलेज और महादेवी बिरला वर्ल्ड अकादमी, कोलकाता से की है | इन्होने बीकॉम ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया हुआ है |

जाया किशोरी का बचपन एक आध्यात्मिक माहौल में बिता था, इनके जीवन पर इनके दादा दादी का काफी प्रभाव रहा है, ये बचपन में जया किशोरों को भजन और भगवान् श्री कृष्ण की कहानियां सुनाया करते थे जिससे जया किशोरी की आध्यात्म में रूचि बढ़ी |

जब जया किशोरी छोटी थी तभी उन्होंने कई भजन याद कर लिए थे और गीता का पाठ कर लिया था| शुरू में जया किशोरी ने पंडित गोविन्दराम मिश्रा से अध्यात्मिक शिक्षा ली थी |

इसके बाद जया किशोरी ने स्वामी रामसुखदास और पंडित विनोद कुमार जी सहल से भी शिक्षा ली | जया किशोरी का बचपन से ही भगवान् श्री कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम था जिसे देखकर पंडित गोविन्दराम मिश्रा उन्हें राधा कहकर बुलाते थे |

पंडित मिश्रा ने ही जया किशोरी को किशोरी जी का नाम दिया था, जया किशोरी ने भगवान् श्री कृष्ण के कई भजन गाये है | जया किशोरी अपने कथावाचन के दौरान प्रेरक बातों के लिए काफी जानी जाती है |

जया किशोरी नी बहुत ही कम उम्र में कामयाबी प्राप्त की है और अपनी एक अलग पहचान बनायी है | उनके अनुसार उन्होंने ये सफलता कुछ ही समय में प्राप्त नहीं की बल्कि बल्कि इसके पीछे उनका कई सालों का अथक परिश्रम और धैर्य है |

ये ही कारण है की आज जया किशोरी इतनी सफल है, उन्हें लाखों लोग लाइव से लेकर सोशल मीडिया पर सुनते है | उन्हें देश के कोने कोने से भागवत कथा और भजन प्रोग्राम के लिए निमंत्रण आते है |

Jaya Kishori Family | जया किशोरी का परिवार

Jaya Kishori Family

जया किशोरी का जन्म एक गौर ब्राह्मण परिवार में हुआ है, इनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है और माँ का नाम सोनिया शर्मा है | इनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम चेतना शर्मा है |

Jaya Kishori Career | जाया किशोरी का करियर

जया किशोरों बचपन से ही आध्यात्म के काफी नजदीक रही है, उन्होंने छोटी से ही उम्र में भजनों को कंठस्थ करना शुरू कर दिया था | जब जया किशोरी केवल सात साल की थी तब उन्होंने पहली बार अपने इलाके में बसंत महोत्सव के दौरान सत्संग में गाया था |

दस साल की होते होते जया किशोरी सुन्दर काण्ड गाने लगी जिसे लोग पसंद करने लगे और लोगों का ध्यान जया किशोरी की ओर जाने लगा | इसके बाद तो जया किशोरी जगह जगह कथा वाचन और भजन प्रस्तुति देने लगी |

जया किशोरी ने 20 से ज्यादा एलबम्स में भजन और भक्ति गाने गए है जिनमे प्रमुख है सुंदरकांड, दीवानी में श्याम की, श्याम थारू खातो प्यारो, अवध में राम आये, सजन मेरो गिरधर आदि |

जया किशोरी अपने 7 दिनों तक चलने वाली कथा श्रीमद भागवत के लिए भी जानी जाती है, इसके आलवा वो कथा नानी बाई रो मायरो नाम से 3 दिनों तक आध्यात्मीक प्रवचन भी करती है |

जाया किशोरी अपने आध्यात्मिक सत्रों के दौरान हुयी कमाई का हिसा उदैपुर में स्थित विकलांग लोगों के एक संस्थान नारायण सेवा संस्थान में डोनेट करती है, इस डोनेशन से इस संस्थान में विकलांगों की सेवा होती है |

जया किशोरी के सत्संग कई धार्मिक टीवी चैनलों पर भी प्रसारित होते है, उन्होंने 2018 में जया किशोरी जी ऑफिसियल एप ना से अपना एक एंड्राइड एप लांच किया था जिसमे उनके भजन और कथाओं का संग्रह है |

Is Jaya Kishori Married? क्या जाया किशोरी शादी शुदा है ?

जया किशोरी की शादी से जुदा सवाल इन्टरनेट पर उनके बारे में सर्च किए जाने वाले सबसे ज्यादा सवालों में से एक है | जाया किशोरी ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने बताया है की वो जरुर शादी करना चाहती है |

जाया किशोरी ने अपनी शादी के लिए कुछ शर्तें रखी है जिनमे प्रमुख है की वो ऐसे ही इंसान से शादी करेगी जो उनके और उनके परिवार के साथ रहेगा क्यूंकि जया किशोरी अपने माता पिता के साथ ही रहना चाहती है |

उनका कहना है शादी के बाद अगर उन्हें कही और जाना पड़ता है तो उनके साथ उनके माता पिता भी आयेंगे, इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है की वो शादी के बाद भी कथा वाचन जारी रखेंगी |

Jaya Kishori Awards | जाया किशोरी के अवार्ड्स

  • जया किशोरी को आइकोनिक अवार्ड्स 2021में बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर अवार्ड ऑफ़ थे इयर दिया गया |
  • जया किशोरी को 2021 में माय पेंसिल डॉट कॉम द्वारा आइकॉन ऑफ़ थे इयर 2021 अवार्ड दिया गया |
  • जया किशोरी को भारतीय छात्र सांसद द्वारा आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरुस्कार भी दिया गया है जो उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भगवत द्वारा प्रदान किया गया |
  • जया किशोरी को जय हिन्द रत्ना अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है |

FAQs

जया किशोरी की उम्र क्या है ? Jaya Kishori Age

26

जया किशोरी की जन्म तारीख क्या है ? Jaya Kishori Date of Birth

13 जुलाई 1995

जया किशोरी की हाइट क्या है ? Jaya Kishori Height

5′ 6”

जाया किशोरी के पिता का क्या नाम है ? Jaya Kishori Father Name

शिव शंकर शर्मा

जया किशोरी की माँ का क्या नाम है ? Jaya Kishori Mother Name

सोनिया शर्मा

जया किशोरी की बहन का क्या नाम है ? Jaya Kishori Sister Name

चेतना शर्मा

जया किशोरी अपने प्रोग्राम की कितनी फीस लेती है ? Jaya Kishori Program Fees

9.5 लाख

जया किशोरी का असली नाम क्या है ? Jaya kishori Real Name

जया शर्मा

Related Articles

Leave a Comment