Jannat Zubair Rahmani Biography in Hindi

Jannat Zubair Rahmani Biography in Hindi. जन्नत जुबैर रहमानी एक जानी मानी भारतीय टीवी अदाकारा और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर है | वो फुलवा, तू आशिकी जैसे शोज में निभाए गए अपने किरदारों के लिए जानी जाती है |

NameJannat Zubair Rahmani
ProfessionActor, Social Media Influencer
Date of Birth29 August 2001
Birth PlaceMumbai, India
HometownMumbai, India
Age21
Height5' 1''
SchoolOxford Public School, Kandivali West, Mumbai
ParentsFather - Zubair Ahmad Rahmani

Mother - Nazneen Rahmani
SiblingBrother - Ayaan Zubair Rahmani
Zodiac SignVirgo
ReligionIslam
NationalityIndian
DebutFilm - Aagaah : The Warning (2011)

TV - Dill Mill Gayye (2010)

Contents

Jannat Zubair Rahmani Biography in Hindi | जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय

Jannat Zubair

जन्नत जुबैर रहमानी का जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था | जन्नत बचपन से ही मनोरंजन इंडस्ट्री के बीच ही रही है | उनके पिता खुद एक एक्टर है और इसका असर तो जन्नत पर होना ही था |

जन्नत जुबैर रहमानी का बचपन से ही एक्टिंग की तरफ रुझान था | जन्नत ने केवल 8 साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर ली थी और बहुत कम उम्र में लोकप्रियता प्राप्त कर ली थी |

जन्नत आज एक अदाकार होने के साथ बहुत बड़ो सोशल मीडिया स्टार भी है | भारत में टिक टाक के बैन होने से पहले जन्नत जुबैर टिक टाक पर एक जाना माना नाम था और करोड़ों में फॉलोअर्स थे |

जन्नत आज भी सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम है और इन्स्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स है | जन्नत हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी एक लोकप्रिय नाम है और कई टीवी शोज में काम कर चुकी है |

Jannat Zubair Rahmani Family | जन्नत जुबैर रहमानी का परिवार

Jannat Zubair Family

जन्नत जुबैर के परिवार में उनके पिता जुबैर अहमद रहमानी है जो खुद भी एक एक्टर है | जन्नत अपने पिता के काफी करीब है और उन्हें अपना आदर्श मानती है | जन्नत जुबैर की माँ का नाम नाजनीन है और वो वो भी एक अदाकारा है | जन्नत का एक छोटा भाई भी हा जिसका नाम अयान जुबैर रहमानी है जो खुद भी एक एक्टर और सोशल मीडिया स्टार है |

Jannat Zubair Education | जन्नत जुबैर की शिक्षा

जन्नत जुबैर रहमानी ने अपनी स्कूल की पढाई वेस्ट कांदिवली स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है | जन्नत हमेशा से ही पढाई में एक अच्छी छात्र रही है और बारहवीं में 81% मार्क्स से पास हुयी थी | जन्नत इस समय अपने कॉलेज की पढाई कर रही है |

Jannat Zubair Rahmani Career | जन्नत जुबैर रहमानी का करियर

जन्नत जुबैर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में स्टार वन के लोकप्रिय शो दिल मिल गए (2010) से की थी जहाँ पर उन्होंने तमन्ना का छोटा सा रोल निभाया था | जन्नत को पहली बार पहचान इमेजिन टीवी के शो काशी : अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा (2010) से मिली थी जहाँ उन्होंने युवा काशी का किरदार निभाया था |

जन्नत जुबैर रहमानी को लोकप्रियता फुलवा (2011) में निभाए गए उनके युवा फुलवा के किरदार के लिए मिली | इसके बाद जन्नत ने हार जीत (2011-12), भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप (2014), सियासत (2014), महा कुम्भ : एक रहस्य, एक कहानी (2015) , मेरी आवाज़ ही पहचान है (2016) जैसे शोज में युवा कलाकार के तौर पर काम किया |

जन्नत जुबैर ने पहली बार लीड अदाकार के तौर पर तू आशिकी (2017-2018) में काम किया, ये शो काफी लोकप्रिय हुआ | जन्नत 2019 में आपके आ जाने से के पहले सीजन में पंक्ति सिंह के रोल में दिखी | जन्नत जुबैर लोकप्रिय शो फियर फैक्टर : खतरों के खिलाडी 12 (2022) में भी भाग ले चुकी है और वहां उन्होंने 4 स्थान प्राप्त किया था |

जन्नत जुबैर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है | जन्नत ने आगाह : द वार्निंग (2011), लव का दी एंड (2011), व्हाट विल पीपल से (2017), हिचकी (2018) जैसी फिल्मों में काम किया है | जन्नत बहुत ही जल्द अपनी पहली पंजाबी फिल्म कुल्चे छोले में दिखाई देंगी | जन्नत जुबैर रहमानी कई म्यूजिक वीडियोस में भी काम कर चुकी है |

Jannat Zubair Rahmani Facts | जन्नत जुबैर रहमानी से जुड़े फैक्ट्स

  • जन्नत जुबैर अपनी माँ नाजनीन रहमानी के साथ फुलवा शो में काम कर चुकी है
  • जन्नत जुबैर भारत की नंबर एक टिक टाक क्रिएटर रह चुकी है |
  • जन्नत जुबैर को गाने, डांस, साइकिलिंग और स्केटिंग का काफी शौक है |
  • जन्नत जुबैर के पसंदीदा अदाकार सलमान खान और शहीद कपूर है |
  • जन्नत जुबैर की पसंदीदा अदाकार ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ है |

FAQs

जन्नत जुबैर रहमानी की जन्म तारीख क्या है ? What is Jannat Zubair Rahmani Date of Birth ?

29 अगस्त 2001

जन्नत जुबैर रहमानी की उम्र क्या है ? What is Jannat Zubair Rahmani Age ?

21

जन्नत जुबैर रहमानी की हाइट क्या है ? What is Jannat Zubair Rahmani Height ?

5′ 1”

जन्नत जुबैर रहमानी के पिता का नाम क्या है ? What is Jannat Zubair Rahmani Father ?

जुबैर अहमद रहमानी

जन्नत जुबैर रहमानी की माँ का क्या नाम है ? What is Jannat Zubair Rahmani Mother Name ?

नाजनीन रहमानी

जन्नत जुबैर रहमानी के भाई का क्या नाम है ? What is Jannat Zubair Rahmani Brother Name ?

अयान जुबैर रहमानी

जन्नत जुबैर रहमानी की नेट वर्थ क्या है ? What is Jannat Zubair Rahmani Net Worth ?

9 करोड़

Related Articles

Leave a Comment