
Hrithik Roshan New Girlfriend. हाल ही ऋतिक रोशन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमे वो किसी लड़की के साथ दिखाई दे रहे है, तबसे हर कोई जानना चाह रहा था की वो लड़की कौन है| चलिए इस पर कुछ रोशनी डालते है|
Who is Hrithik Roshan New Girlfriend | कौन है ऋतिक रोशन की नयी गर्लफ्रेंड

हाल ही में ऋतिक रोशन और एक लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुयी है, इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन एक लड़की का हाथ पकडे हुए एक रेस्टोरेंट ने निकलते हुए दिखाई दे रहे है|
तबसे हर कोई इस लड़की के बारे में कयास लगा रहा था और इस बीच कई अदाकाराओं के नाम आ रहे थे लेकिन अगर ताजा ख़बरों की माने तो ये लड़की ऋतिक रोशन की नयी गर्लफ्रेंड है और ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अदाकारा सबा आज़ाद है|
ऋतिक रोशन काफी प्राइवेट इंसान है, वो अपनी प्राइवेट जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते है| कहा जा रहा है की वो सबा आज़ाद के साथ कुछ समय से रिलेशनशिप में है और अब वो इस रिलेशन को पब्लिक में दर्शाने के लिए तैयार है|
ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान का तलाक हुए 8 साल हो चुके है, इनके दो बच्चे भी है| कहा जा रहा है सुजैन इन दिनों बिग बॉस के कंटेस्टेंट एली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में है|
ऋतिक रोशन ने भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का मन बना लिया है और अब वो सबा आज़ाद के साथ कैमरा के सामने आने लगे है| ऋतिक बहुत ही जल्द साउथ की फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में दिखने वाले है जिसमे वो वेधा का किरदार निभा रहे है|
Who is Saba Azad | सबा आज़ाद कौन है?
सबा आजाद एक बॉलीवुड अदाकारा और एक म्यूजिशियन है, वो मुंबई स्थित इलेक्ट्रो फंक बैंड मैडबॉय/मिंक की सदस्य है| सबा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म दिल कबड्डी से 2008 में की थी| वो लोकप्रिय यूथ कॉमेडी फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में भी थी| सबा हाल ही में सोनी लिव की वेब सीरीज राकेट बॉयज में दिखाई दी है|
Related Article