Harnoor Singh Pannu Biography, Age, Height, Career & More

Harnoor Singh Pannu Biography in Hindi | हरनूर सिंह पन्नू का जीवन परिचय

हरनूर सिंह पन्नू एक उभरते हुए बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज है जो बाएं हाथ से लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते है| हरनूर सिंह भारतीय बल्लेबाजी की खदान से निकला एक और सितारा है जो चमकने के लिए तैयार है|

Harnoor Singh Biography
NameHarnoor Singh Pannu
ProfessionCricketer
Batting StyleLeft Hand Bat
Bowling StyleLeft arm leg break
Date of Birth30 January 2003
Birth PlaceJallandhar, Punjab
Age19
Height5' 9''
ParentsFather - Barinder Singh

Mother - Not Known
ReligionSikh
NationalityIndian
TeamIndia U19, Chandigarh

Harnoor Singh Pannu Biography in Hindi | हरनूर सिंह पन्नू का जीवन परिचय

Harnoor Singh Pannu

युवा बल्लेबाज हरनूर सिंह पन्नू का जन्म 30 जनवरी 2003 को पंजाब के जलंधर में हुआ था| ऐसा लगता है हरनूर बस क्रिकेट खेलने के ही लिए पैदा हुए है, ये एक क्रिकेट परिवार से आते है| हरनूर ने केवल 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था|

हरनूर सिंह के दादा राजिंदर सिंह पंजाब की और से 6 रणजी मैच खेले थे, उन्होंने ही हरनूर सिंह को क्रिकेट के प्रति रूचि दिलाई थी| इनके एक चाचा है भूपिंदर सिंह जूनियर जो ढाका में हुए पहले अंडर 19 एशिया कप के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट थे|

हरनूर सिंह के पिता बरिंदर सिंह भी पंजाब के लिए अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके है, इस समय वो आल इंडिया रेडियो में एक प्रेजेंटर है| हरनूर सिंह ने हरभजन सिंह के इंस्टिट्यूट हरभजन सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट से ट्रेनिंग प्राप्त की है|

Harnoor Singh Pannu Career | हरनूर सिंह पन्नू का करियर

हरनूर सिंह एक शानदार बल्लेबाज है और इन्हें भविष्य का सुपरस्टार कहा जा रहा है| ये पहली बार सबकी नजरों में तब आये जब इन्होने 2021-22 की चैलेंजर ट्राफी में लगातार 3 शतक बनाये और पुरे टूर्नामेंट में 412 रन बनाये|

इसके बाद इनका चयन अंडर 19 एशिया कप में हुआ, जहाँ पर पहले ही मैच में इन्होने 120 रन की पारी खेली| पुरे टूर्नामेंट के दौरान इन्होने अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत भारत ने अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीता|

हरनूर सिंह के अच्छे प्रदर्शन की वजह से इनका चयन वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर 19 विश्व कप में हुआ, इस वर्ल्ड कप के दौरान वो बहुत ज्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन भारत ने पांचवी बार अंडर 19 का खिताब जीता|

हरनूर सिंह ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत रणजी ट्राफी में चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए बरोदा के खिलाफ 24 फरवरी 2022 को कटक में की | अपने पहले ही मैच में हरनूर ने शानदार 86 रन की पारी खेली |

Related Articles

FAQs

हरनूर सिंह पन्नू की उम्र क्या है? Harnoor Singh Pannu Age

19

हरनूर सिंह की हाइट क्या है? Harnoor Singh Height

5′ 9”

हरनूर सिंह पन्नू के पिता का क्या नाम है? Harnoor Singh Pannu Father Name

बरिंदर सिंह (Barinder Singh)

Leave a Comment