Harnaaz Kaur Sandhu Biography, Age, Weight, Height

Harnaaz Kaur Sandhu

Harnaaz Kaur Sandhu Biography | हरनाज़ कौर संधू का जीवन परिचय

21 सालों बाद भारत के लिए मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जितने वाली हरनाज़ कौर संधू के बारे में हर कोई जानना चाहता है| इस आर्टिकल में आको हरनाज़ कौर के बारे सम्पूर्ण जानकारी जानने को मिलेगी इसलिए इसे अंत तक जरुर पढ़े|

Harnaaz Sandhu Biography
NameHarnaaz Sandhu
Full NameHarnaaz Kaur Sandhu
ProfessionModel
TitlesFemina Miss India Punjab 2019

Miss Diva 2021

Miss Universe Pageant 2021
Date of Birth3 March 2000
Birth PlaceChandigarh, India
Age22
Height 5' 9''
Weight50 Kg
Figure Measurements34-26-34
SchoolShivalik Public School, Chandigarh
CollegePost Graduate Government College, Chandigarh
ParentsFather - Pritampal Singh Sandhu

Mother - Dr. Rabinder Kaur Sandhu
SiblingsBrother - Harnoor Singh Sandhu
ParentsFather - Ravinder Sandhu

Mother - Dr. Rabinder Kaur Sandhu
Zodiac SignPisces
ReligionSikhism
NationalityIndian

Who is Harnaaz Kaur Sandhu | हरनाज़ कौर संधू कौन है?

Harnaaz Kaur Sandhu

हरनाज़ कौर संधू चंडीगढ़, पंजाब की रहने वाली एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है| हरनाज़ संधू सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जितने वाली तीसरी भारतीय है|

हरनाज़ संधू ने इलत, इजराइल में होने वाले 70वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में बाकी के 79 प्रतियोगियों को हराकर ये खिताब जीता, उन्होंने पैराग्वे की नादिया फेरिरा को मात देकर मिस यूनिवर्स का खिताब जीता| उन्हें मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स एंड्रिया मेजा द्वारा ये खिताब प्रदान किया गया|

पुरे 21 सालों के बाद किसी भारतीय सुंदरी ने ये खिताब जीता है| इससे पहले आखिरी बार बॉलीवुड अदाकारा लारा दाता ने 2000 में ये मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था|

Real Also

Harnaaz Kaur Sandhu Biography in Hindi | हरनाज़ कौर संधू की जीवनी

हरनाज़ कौर संधू का जन्म 3 मार्च 2000 को चंडीगढ़ के एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था| हरनाज़ के पिता प्रीतमपाल सिंह संधू एक एस्टेट एजेंट है और माँ डॉक्टर रबिंदर कौर संधू एक गायनेकोलोजिस्ट है| इनका एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम हरनूर सिंह संधू है जो हरनाज़ से सात साल बड़ा है|

हरनाज़ संधू ने अपनी स्कूली की पढाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है और अपना ग्रेजुएशन पोस्ट कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, चंडीगढ़ से किया है| हरनाज़ इस समय पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से मास्टर्स कर रही है|

हरनाज़ कौर संधू बहुत ही कम उम्र से मॉडलिंग और फैशन शोज में भाग लेने लगी थी| हरनाज़ ने 2017 में सबसे पहले मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था | उसी साल वो टाइम फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़ भी बनी थी |

2018 में हरनाज़ संधू ने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब जीता, इसके बाद हरनाज़ ने 2019 में फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया लेकिन वो 12वें स्थान पर रही थी| 2021 के शुरुआत में हरनाज़ ने मिस डीवा प्रतियोगिता में भाग लिया और उस प्रोतियोगिता की विजेता रही|

मिस डीवा 2021 प्रतियोगिता को जितने के बाद ही हरनाज़ को मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और अब उसका परिणाम आपके सामने है वो भारत की तीसरी महिला बनी है जिसने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है|

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 | हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स 2021

मिस यूनिवर्स 2021 इस प्रतियोगिता का 70 संस्करण था, इसे मशहूर होस्ट स्टीव हार्वे ने होस्ट किया| यह प्रतियोगिता इजराइल के इलत सहर में आयोजित की गयी|

इस इवेंट के दौरान हरनाज़ कौर संधू ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जैसे नेशनल कॉस्टयूम, इवनिंग गाउन, स्विमवियर आदि| इन सभी प्रतियोगितों को पार कर हरनाज़ ने आखिरी तीन में जगह बनायी|

Miss Universe Harnaaz Sandhu

आखिर में रह गए तीनों प्रतिभागियों के साथ एक प्रश्न उत्तर राउंड हुआ जिसमे उन तीनों से एक एक प्रश्न पूछा गया|

” जितनी भी युवा महिलायें इस कार्यक्रम को देख रही है अगर वो किसी प्रकार के दबाव का सामना कर रही है तो आप उन्हें उस दबाव का सामना करने के लिए क्या सलाह देंगी? ”

इस प्रश्न का उत्तर हरनाज़ ने कुछ इस तरह से दिया

” आज का युवा जो सबसे बड़ा दबाव महसूस कर रहा है वो ये है की वो खुद पर विश्वास नहीं कर पा रहा है , अगर आप ये समझ जाए की आप कुछ अलग है तो ये वो चीज है जो आपको सुन्दर बनाता है| अपने आप की दूसरों से तुलना करना छोड़ दीजिये और इस समय दुनिया में जो महत्वपूर्ण घटनाएं हो रही है उसके बारे में बात कीजिये| बाहर आइये और अपने आप की लिए बात कीजिये क्यूंकि अपनी जिंदगी के लीडर आप खुद है| आप अपनी आवाज़ खुद है| मैंने अपने आप पर भरोसा किया है ये ही कारण है की में आज यहाँ पर कड़ी हूँ ”

प्रतियोगिता के जज हरनाज़ के जवाब से काफी प्रभावित हुए और अंत में उन्हें विजेता घोषित किया|

Some Facts About Harnaaz Kaur Sandhu | हरनाज़ कौर संधू से जुड़े कुछ फैक्ट्स

  • हरनाज़ संधू ने इजराइल में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया, वो सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद ये खिताब जितने वाली तीसरी भारतीय है|

Miss Universe 2021

  • हरनाज़ पंजाब के शहर चंडीगढ़ से आती है|
  • हरनाज़ ने छोटी ही उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, उन्होंने 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता था|
  • 2019 में हरनाज़ संधू ने मिस पंजाब का खिताब जीता जिसके बाद हरनाज़ ने फेमिना मिस इंडिया 2019 में भाग लिया जहाँ वो 12वें स्थान पर आई|
  • 2021 में हरनाज़ संधू ने मिस डीवा 2021 का खिताब जीता जिसके कारण उन्हें मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला|
  • बचपन में हरनाज़ काफो मोटी हुआ करती थी जिस कारण उन्हें कई बार बॉडी शेम का भी सामना करना पड़ा इस कारण वो एक समय में तनाव से भी गुजर चुकी है|
  • हरनाज़ अपनी माँ रबिंदर कौर संधू को अपना हीरो मानती है और उनसे प्रेरणा लेती है|
  • हरनाज़ पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी है|
  • हरनाज़ संधू प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती है|
  • हरनाज़ संधू को खाने में मक्के की रोटी और सरसों का साग पसंद है|
  • हरनाज़ संधू के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान और पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है|

FAQs on Harnaaz Kaur Sandhu

हरनाज़ संधू कितने साल की है? How old is Harnaaz Sandhu

21 साल

हरनाज़ संधू के पिता का क्या नाम है? Harnaaz Sandhu Father Name

प्रीतमपाल सिंह संधू

हरनाज़ संधू की माँ का क्या नाम है? Harnaaz Sandhu Mother Name

डॉक्टर रबिंदर कौर संधू

हरनाज़ संधू के भाई का क्या नाम है? Harnaaz Sandhu Brother Name

हरनूर सिंह संधू

हरनाज़ संधू की हाइट क्या है? Harnaaz Sandhu Height

5′ 9”

भारत से कितने मिस यूनिवर्स है? How many Miss Universe from India

भारत से कुल तीन मिस यूनिवर्स है, सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हरनाज़ संधू (2021)

मिस यूनिवर्स 2021 में सेकंड कौन आया? Who came second in Miss Universe 2021

मिस यूनिवर्स 2021 में दूसरा स्थान पैराग्वे की नादिया फेरिरा ने हासिल किया|

उम्मीद है आपको आजके इस आर्टिकल Harnaaz Kaur Sandhu Biography in Hindi से हरनाज़ कौर संधू के बारे में काफी जानकारी मिली होगी|

आपसे निवेदन है अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे आगे जरुर शेयर करे जिससे ये आर्टिकल ज्यादा लोगों तक पहुँच पाए और अगर आपके पास हरनाज़ कौर संधू से जुडी कोई और जानकारी है तो हमें कमेंट के माध्यम से बताएं|

Leave a Comment