Dhairya Karwa Biography, Age, Height, Movies & More

Dhairya Karwa Biography in Hindi | धैर्य करवा का जिवन परिचय

धैर्य करवा एक उभरते हुए प्रतिभावान अदाकार है जो मुख्यतः हिंदी फिल्मों में काम करते है| धैर्य करवा उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में कैप्टेन सरताज सिंह चंडोक के किरदार के लिए जाने जाते है| धैर्य करवा एक मॉडल भी रह चुके है है और कई फैशन इवेंट्स जैसे लैक्मे फैशन वीक, अमेज़न फैशन वीक में भाग ले चुके है|

Dhairya Karwa Biography
NameDhairya Karwa
NicknameDK
ProfessionActor, Model
Date of Birth19 November 1990
Birth PlaceJaipur, Rajasthan, India
HometownJaipur, Rajasthan, India
Age31
Height6' 3''
SchoolWelham Boys School, Dehradun
College/UniversitySri Ram College of Commerce, Delhi University
Education QualificationB. Com Hons, MBA
ParentsFather - Not Known

Mother - Not Known
SiblingsBrother - Yashwant Karwa

Sister - Priyanka Karwa
Marital StatusUnmarried
Zodiac SignLibra
ReligionHindu
NationalityIndian
DebutFilm - Uri The Surgical Strike

Web Series - Made in Heaven

Dhairya Karwa Biography in Hindi | धैर्य करवा का जीवन परिचय

Dhairya Karwa

मुंबई को मायानगरी कहा जाता है क्यूंकि वहां पर स्थित है भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड जहाँ देशभर से कई लोग अदाकार बनने आते है और अपना भाग्य आजमाने है |

राजस्थान में जन्मे धैर्य करवा भी उन्ही लोगों में से एक है जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आये थे और आज लोग उन्हें हिंदी फिल्मों के माध्यम से पहचानने लगे है|

धैर्य करवा का जन्म 19 नवम्बर 1990 को जयपुर राजस्थान में हुआ था, उन्होंने अपने स्कूल की पढाई देहरादून में स्थित मशहूर बोर्डिंग स्कूल वेल्हम बॉयज स्कूल से की है| स्कूल के समय में धैर्य एक बहुत ही अच्छे बास्केटबॉल के खिलाडी थे|

धैर्य ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से बीकॉम ओनोर्स किया हुआ है,इसके बाद धैर्य ने कुछ समय तक दिल्ली की एक फर्म में डाटा एनालिस्ट का काम भी किया| बाद में धैर्य करवा ने मुंबई से एमबीए में अपना पोस्ट ग्रेजुएशन किया |

धैर्य करवा पढाई में अच्छे रहे है, एमबीए करने के बाद वो आगे की पढाई यूरोप से करना चाहते थे लेकिन इसी बीच वो मॉडलिंग करने लगे और उन्हें सफलता मिलने लगी, उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापनों में काम किया|

इसी कारण धैर्य ने आगे की पढाई का प्लान छोड़ दिया और उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का निश्चय कर लिया जिसके लिए उन्होंने मुंबई में एक्टिंग की बारीकी सिखने के लिए एक्टिंग स्कूल ज्वाइन कर लिया|


Dhairya Karwa Family | धैर्य करवा का परिवार

धैर्य के परिवार में उनके माता पिता है जिनका नाम ज्ञात नहीं है, उनका एक भाई भी है जिसका नाम यशंत करवा है जबकि उनकी एक बहन भी है जिसका नाम प्रियंका करवा है|

Related Article


Dhairya Karwa Career and Films | धैर्य करवा का करियर और फ़िल्में

धैर्य करवा ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, उन्होंने कई ब्रांड्स जैसे किंगफ़िशर अल्ट्रा मैक्स, टाइटन, तनिष्क, विस्तारा एयरलाइन के लिए कैंपेन शूट किए|

धैर्य ने कई फैशन शोज जैसे इंडिया ब्राइडल फैशन वीक, लैक्मे फैशन वीक, अमेज़न इंडिया फैशन वीक में में कई फैशन डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वाक किया है|

धीरे धीरे धैर्य करवा का रुझान एक्टिंग की ओर हो गया, उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स में एक्टिंग के गुर सीखे जिसका फायदा उन्हें जल्द ही मिला|

2019 में धैर्य करवा ने बॉलीवुड की सुपरहिट एक्शन फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, इस फिल्म में उन्होंने कैप्टेन सरताज सिंह चंडोक का किरदार निभाया था|

उसी साल धैर्य ने अमेज़न प्राइम की लोकप्रिय वेब सीरीज मेड इन हेवन में एक गेस्ट रोल किया था| 2021 में धैर्य ने स्पोर्ट्स फिल्म 83 में क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री का किरदार निभाया|

इस किरदार के लिए धैर्य ने काफी मेहनत की थी और क्रिकेट में दक्ष बनने के लिया काफी मेहनत की थी| धैर्य को बड़ा ब्रेक 2022 की फिल्म गहराइयाँ से मिला जहाँ पर वो दीपिका पादुकोन के अपोजिट थे|


FAQs

धैर्य करवा का जन्मदिन कब है? Dhairya Karwa Birthday

19 नवम्बर 1990

धैर्य करवा की उम्र क्या है? Dhairya Karwa Age

31

धैर्य करवा की हाइट क्या है? Dhairya Karwa Height

6′ 3”

धैर्य करवा ने 83 फिल्म में किसका रोल निभाया? Role of Dhairya Karwa in 83

रवि शास्त्री (Ravi Shashtri)

Leave a Comment