
Cirkus Day 1 Box Office Collection: रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है | इस फिल्म का काफी जोरों शोरों से प्रचार किया गया था | आइये जानते है पहले दिन इस फिल्म के आंकड़े कैसे रहे |
बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके रोहित शेट्टी अपनी ग्रैंड फिल्मों के लिए जाने जाते है | उनकी फिल्मों में धमाकेदार एक्शन के अलावा खुब सारी कॉमेडी देखने को मिलती है | रोहित शेट्टी की ऐसी ही एक कॉमेडी फिल्म सर्कस थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी है |
रोहित शेट्टी की ये मल्टीस्टारर फिल्म कई बड़े चेहरों से भरी पड़ी है | इस फिल्म में रनवीर सिंह, वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जोनी लीवर, जैकलिन फर्नांडीज, संजय मिश्र, टिकू तलसानिया, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, विजय पटकर, सुलभा आर्या, वृजेश हिरजी जैसे कई नामी चेहरे है |
Cirkus Day 1 Box Office Collection: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुयी सर्कस
पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक टाक कलेक्शन करने में कामयाब रही | पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार फिल्म में 9.82 करोड़ की कमाई की | हलाकि उम्मीद की जा रही थी की ये फिल्म पहले दिन 10 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी |
ये साल बॉलीवुड के लिए काफी खराब रहा है | इस साल कई बड़ी फ़िल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुयी है | बहुत ही कम फ़िल्में ऐसी रही है जिन्हें अच्छी ओपनिंग मिल पायी है | अगर देखा जाए तो सर्कस को पहले दिन ठीक ठाक ओपनिंग मिल गयी है |
हलाकि रोहित शेट्टी की फिल्मों से काफी उमीदें की जाती है | इस फिल्म का बजट भी काफी भारी भरकम है | ये फिल्म तक़रीबन 150 करोड़ के बजट में बनी है | फिल्म के मेकर्स को वीकेंड से काफी उमीदें होंगे | उम्मीद की जा रही है वीकेंड में ये ठीक ठाक कमाई करेगी | इसके अलावा क्रिसमस की छुट्टियाँ भी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बढ़ने में मदद कर सकती है |
Read Also: हॉलीवुड वेब सीरीज में दिखेंगे वरुण धवन