Chandani Sharma Biography, Age, TV Shows, Boyfriend & More

Chandani Sharma Biography in Hindi | चांदनी शर्मा का जीवन परिचय

चांदनी शर्मा एक लोकप्रिय भारतीय टीवी अदाकारा और मॉडल है | चांदनी टीवी धारावाहिक इश्क में मरजावां 2 और कामना में निभाए अपने किरदार के लिए जानी जाती है |

Chandani Sharma Biography
Name Chandani Sharma
ProfessionActress, Model
Date of Birth23 December 1994
Birth PlaceGohar Village, Mandi, Himachal Pradesh, India
HometownMandi, Himachal Pradesh, India
Age27
Height5'6''
ParentsFather - Gulabchand Sharma

Mother - Not Known
Educational QualificationsGraduate in Enineering (Electronics and Communication)

MBA (Marketing)
Zodiac SignCapricorn
ReligionHindu
NationalityIndian
DebutMovies - Dark Light (2019)

TV - Ishq Mein Marjawan 2 (2020)
HobbiesTravelling, Dancing

Chandani Sharma Biography in Hindi | चांदनी शर्मा का जीवन परिचय

Chandani Sharma

चांदनी शर्मा का जन्म 23 दिसम्बर 1994 को हिमांचल प्रदेश के मंडी में एक हिन्दू परिवार में हुआ था| चांदनी ने अपने स्कूल की पढाई मंडी, हिमांचल प्रदेश से ही प्राप्त की है | स्कूल की पढाई पूरी होने के बाद चांदनी चंडीगढ़ चली गयी जहाँ से उन्होंने इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन किया |

चांदनी को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था लेकिन उनके पिता और भाई चाहते थे की वो भी उनकी ही तरह इंजिनियर बने इसलिए चांदनी ने इंजीनियरिंग की पढाई की और फिर एमबीए किया |

कॉलेज की पढाई पूरी होते ही चांदनी अपनी एक्टिंग का सपना पूरा करने का निश्चय किया और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गयी | मुंबई आने के बाद चांदनी शर्मा ने मॉडलिंग करना शुरू किया और कई ब्यूटी पेजेंट कम्पटीशन में हिस्सा लेने लगी |

चांदनी शर्मा 2014 में एक ब्यूटी प्रतियोगिता Indian Princess Winner 2014 की विजेता रही | अगले ही साल 2015 में चांदनी ने मलेशिया में Miss Glentell Fitness Title का खिताब जीता|

इसी साल चांदनी शर्मा ने मलेशिया ही में आयोजित Miss Tourism Queen of The Year International 2015 में चौथा स्थान प्राप्त किया, चंदानी शर्मा ने अपने आप को मॉडलिंग के छेत्र में स्थापित किया है|

Chandani Sharma Age | चांदनी शर्मा की उम्र

चांदनी शर्मा का जन्म साल 1994 में हिमांचल प्रदेश के मंडी शहर में हुआ था, इस समय चांदनी की उम्र 27 साल है|

Chandani Sharma Career | चांदनी शर्मा का करियर

Chandani Sharma

मॉडलिंग में सफलता के बाद चांदनी शर्मा ने एक्टिंग की और रुख किया और ऑडिशन देने शुरू कर दिए| 2018 में चांदनी को अपना पहला ब्रेक गुरपिंदर पनाग के पंजाबी म्यूजिक विडियो Nakhre Da Mull में मिला|

इसके बाद चांदनी 2019 में कुछ और म्यूजिक वीडियोस में दिखी जैसे Kaleere, Jaguar, Begana, Adhoore Adhoore. 2019 में ही चांदनी शर्मा को पहली बॉलीवुड फिल्म Dark Light बड़े पर्दे पर आयी|

2020 में चांदनी शर्मा ने छोटे परदे की और रुख किया और कलर्स टीवी के शो इश्क में मरजावां 2 में काम किया जहाँ उन्होंने इशानी रायसिंघानिया का किरदार निभाया जिसे लोगों ने पसंद किया| इस समय चांदनी सोनी टीवी के शो कामना में प्रमुख किरदार निभा रही है|

Chandani Sharma Facts | चांदनी शर्मा से जुड़े फैक्ट्स

  • टीवी कलाकार बनने से पहली चांदनी शर्मा एक स्थापित मॉडल रह चुकी है और मॉडलिंग में कई ख़िताब जीते है|
  • चांदनी शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की पढाई की है और मार्केटिंग से एमबीए किया है|
  • चांदनी को जानवरों से काफी प्यार है|
  • चांदनी शर्मा ने Nakhre Da Mull, Kaleere, Jaguar, Begana, Adhoore Adhoore जैसे कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोस में काम किया है|
  • चांदनी को शाहरुख़ खान काफी पसंद है वो उनके पसंदीदा अभिनेता है, चांदनी की पसंदीदा अभिनेत्री कंगना रनौत है|
  • चांदनी बॉलीवुड फिल्म Dark Light में भी काम कर चुकी है|

Related Article

Leave a Comment