Bharti Singh has given birth to a boy | Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa have become parents

Bharti-Singh-has-given-birth-to-a-boy

Bharti Singh has given birth to a boy. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके राइटर पति हर्ष लिम्बाचिया अब एक माता पता बन गए है | भारती सिंह ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है |

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया जो कुछ समय से अपने पहले बच्चे के पैदा होने का इन्तेजार कर रहे थे उनके यहाँ रविवार को एक बेटे ने जन्म लिया | बच्चे के जन्म की जानकारी भारती सिंह ने अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट डालकर दी|

भारती ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान ली गयी फोटो को इन्स्टाग्राम पर डाला था जिस पर कैप्शन लिखा था “its a boy”. बच्चे की पैदाइश की खबर जैसे ही भारती ने जारी की वैसे ही उनके पोस्ट पर शुभकामनाओं की झड़ी लग गयी |

भारती के फैन्स इस ख़बर से काफी खुश हो गए और उन्हें मुबारकबाद देने लगे, भारती के साथी कलाकार, दोस्तों और इंडस्ट्री के काफी लोगों ने उन्हें शुभकानाएं दी |

मुबारकबाद देने वालों में करण जौहर, अनीता हस्सानंदनी, राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन, नेहा कक्कर, हिना खान, उमर रियाज़, अदिति भाटिया, अर्जुन बिजलानी, तुषार कालिया आदि कई सेलिब्रिटी शामिल है |

भारती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था की उन्हें शुरू के ढाई महीने तक ये ही नहीं पता था की वो प्रेग्नेंट है | भारती ने कहा की वो लगातार काम कर रही थी, खा पि रही थी पर उन्हें अपनी प्रेगनेंसी का एहसास नहीं हुआ |

फिर भारती ने बताया की उन्होंने एक दिन चेक करने का सोचा और पता चला की वो प्रेग्नेंट है जो उनके और हर्ष के लिए आश्चर्य की बात थी क्यूंकि उन्होंने बच्चा प्लान नहीं किया था | भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा की मोटे लोगों का पता ही नहीं चलता है |

भारती सिंह ने कहा की उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता है की बच्चा दो साल पहले पैदा हो रहा है या फिर दो साल बाद, वो दोनों ही माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है |

भारती सिंह प्रेग्नेंट होने के बाद भी लगातार काम कर रही थी, यहाँ तक की वो प्रेगनेंसी के 9वें महीने में भी काम कर रही थी | इन दिनों वो और उनके पति नए रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे है |

इसी शो के एक एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष ने अपने बच्चे के नाम के लिए जजों से सुझाव भी मांगे थे | इसके साथ भारती और हर्ष उनके अपने ही सेलिब्रिटी एडवेंचर शो द खतरा खतरा शो को भी होस्ट कर रहे थे |

Read Also

Leave a Comment