Ayush Badoni Biography, Age, IPL Team, Career & More

Ayush Badoni Biography in Hindi | आयुष बडोनी का जीवन परिचय

हर साल ना जाने भारत में कितने लोग क्रिकेटर बनने का सपना देखते है, हर साल ना जाने कितनी नयी प्रतिभाएं हमारे सामने आती है जो अपने खेल से सबको प्रभावित कर जाती है |

आयुष बडोनी भी एक ऐसी ही उभरती हुयी प्रतिभा है जो क्रिकेट के मंच पर चमकने को तैयार है | ये उभरता हुआ क्रिकेटर अपने प्रदर्शन से हर किसी को कायल कर चूका है | आयुष एक शानदार बल्लेबाज, एक उम्दा गेंदबाज और एक बेहतरीन फील्डर है |

Ayush Badoni Biography
NameAyush Badoni
ProfessionCricketer
Batting StyleRight Hand Bat
Bowling StyleRight Arm Off Break
Date of Birth3 December 1999
Birth PlaceDelhi, India
HometownDelhi, India
Age22
ParentsFather - Vivek Badoni

Mother - Not Known
Zodiac Sign Sagittarius
ReligionHindu
NationalityIndian
TeamsDelhi U-23, Lucknow Super Giants

Ayush Badoni Biography in Hindi | आयुष बडोनी का जीवन परिचय

Ayush Badoni

आयुष बडोनी एक युवा भारतीय क्रिकेटर है और एक उभरते हुए आलराउंडर है | आयुष बडोनी का जन्म 3 दिसम्बर 1992 को दिल्ली में हुआ था | आयुष ने दिल्ली के ही बाराखम्बा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से अपनी पढाई की है |

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले आयुष को बचपन से ही क्रिकेट से लगाव था | आयुष के पिता विवेक बडोनी जो की एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म मेकर है वो आयुष को उनके शालीमार बाघ वाले घर की छत घंटों प्रैक्टिस कराते थे |

आयुष बडोनी ने दिल्ली के एक जानी मानी अकादमी सोंनेट क्लब से क्रिकेट के गुर सिखा है, वहां उनके कोच दिवंगत तारक सिन्हा थे जिन्होंने अतुल वासन, आशीष नेहरा जैसे खिलाडियों को भी कोचिंग दी है |

आयुष बडोनी ने अपने अंडर 19 के दिनों से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचना शुरू कर दिया था | खासकर आयुष ने राहुल द्रविड़ का ध्यान खिंचा था जिसके बाद उन्हें 2018 में अंडर 19 एशिया कप की टीम में चुना गया था |

आयुष बडोनी 2019 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपनी जगह नहीं बना पाए थे लेकिन उनकी प्रतिभा को राहुल द्रविड ने पहचान लिया था ये ही कारण है की राहुल द्रविड़ ने अतुल वासन को एक बार आयुष का ध्यान रखने को कहा था |

आयुष बडोनी एक शानदार प्रतिभा होते हुए भी दिल्ली की टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे जिस कारण से वो आईपीएल में भी नहीं चुने जा सकते थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने प्रदर्शन में लगातार ध्यान देते रहे |

आख़िरकार 2021 में आयुष को दिल्ली की टीम में चुन लिया गया और उन्होंने घरेलु क्रिकेट में अपना डेब्यू किया | गौतम गंभीर की आयुष बडोनी पर पहले से ही नजर थी इसलिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें ऑक्शन में 20 लाख में खरीद लिया |

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल ने आयुष बडोनी का नाम बेबी एबी डी विलीयर्स रखा है क्यूंकि आयुष भी डी विलीयर्स की ही तरह 360 डिग्री में खेलते है |

Ayush Badoni Cricket Career | आयुष बडोनी का क्रिकेट करियर

आयुष बडोनी ने अपने अंडर 19 के दिनों से ही सबको प्रभावित करना शुरू कर दिया था | आयुष ने श्रीलंका के खिलाफ एक अंडर 19 यूथ टेस्ट मैच के दौरान पहली बार बड़े मंच पर दर्शाया की वो किस आला दर्जे के खिलाडी है |

आयुष बडोनी ने इस मैच में पहले विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में फसाया और 4 विकेट लिए, इसके बाद आयुष ने 7 नंबर पर आकर 205 गेंदों पर 185 रन की पारी खेल डाली |

आयुष बडोनी ने दिल्ली के लिए अपना डेब्यू सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी से किया, आयुष ने अपना पहला मैच 11 जनवरी 2021 को मुंबई के खिलाफ खेला जहाँ उन्हें बैटिंग और बोलिंग दोनों का ही मौका नहीं मिला |

Ayush Badoni IPL Career | आयुष बडोनी का आईपीएल करियर

आयुष बडोनी आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते है जिन्होंने उन्हे आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख की बेस प्राइस में खारीदा था |

आयुष ने अपना पहला मैच गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला जहाँ उन्होंने अपने पहले ही मैच में मुश्किल में कड़ी अपनी टीम को बचाया और 54 रनों की पारी खेली |

FAQs

आयुष बडोनी की उम्र क्या है ? Ayush Badoni Age

22

आयुष बडोनी की आईपीएल प्राइस क्या है ? Ayush Badoni IPL Price

20 लाख

आयुष बडोनी के पिता का क्या नाम है ? Ayush Badoni Father Name

विवेक बडोनी (Vivek Badoni)

आयुष बडोनी कहाँ के रहने वाले है ? Ayush Badoni Native Place

दिल्ली

Related Articles

1 thought on “Ayush Badoni Biography, Age, IPL Team, Career & More”

Leave a Comment