
Avatar 3 will be bigger than Avatar 2: अवतार 2 से भी बड़ी होगी अवतार 3
निर्माता जेम्स कैमेरून द्वारा निर्मित अवतार: द वे ऑफ़ वाटर इस समय पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है| रिलीज़ होने के बाद से ही फिल्म अभी तक एक अरब डॉलर की कमाई कर चुकी है| इस फिल्म ने अकेले भारत में ही 300 करोड़ की कमाई कर ली है|
अवतार 2 साल 2009 की फिल्म अवतार का दूसरा भाग है| 2009 में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी थी तो इसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था| इस फिल्म में दिखाया गए विजुअल इफेक्ट्स से हर कोई दंग था| इस फिल्म की कहानी दुसरे गृह पर आधारित थी जहाँ नावी समाज रहता है और उनका इंसानों के साथ टकराव होता है|
इस फिल्म की सफलता को देखते हुए जेम्स कैमेरून ने इसके दुसरे भाग को बनाने का निश्चय किया| लेकिन इसके दुसरे भाग को बड़े पर्दे पर आने के लिए दर्शकों को पुरे 13 साल का इन्तेजार करना पड़ा| लेकिन अगर कहा जाए की ये 13 सालों का इन्तेजार ब्यर्थ नहीं गया तो गलत नहीं होगा|
निर्देशक जेम्स कैमेरून ने इस बात पूरा ध्यान रखा की अवतार 2 की भब्यता अवतार 1 से भी अधिक हो| अवतार 2 में दिखाए गए विजुअल इफेक्ट्स एक अलग ही स्तर के है| बड़े पर्दे पर देखने पर ये विजुअल इफेक्ट्स आपको अलग ही दुनिया में ले जाते है|
लगता है अब जेम्स कैमेरून इस फिल्म को लेकर यहाँ पर नहीं रुकने वाले है| जेम्स अवतार के तीन और सीक्वल लेकर आ रहे है| शुरुआत में जब जेम्स कैमेरून ने 2006 में इस फिल्म पर काम करना शुरू किया था तो वो इसके केवल दो भाग बनाने की सोच रहे थे लेकिन अब इस फिल्म की सफलता को देखकर उन्होंने अवतार फिल्मों का एक यूनिवर्स बनाने की सोची है जिसमे कई फिल्मे होंगी|
इसी चरण में अब वो इस फिल्म का तीसरा भाग लेकर आ रहे| अवतार 3 का टाइटल भी सोच लिया गया है| इस फिल्म के अगले सीक्वल का नाम होगा अवतार 3: द सीड बेयरर, ये फिल्म 20 दिसम्बर 2024 को रिलीज़ होगी| इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है|
अवतार 3 की शूटिंग अवतार 2 के साथ ही कर ली गयी थी| अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और ये फिल्म 2 साल बाद सिनेमाघरों पर दिखाई देगी| वही ख़बरों के अनुसार इस समय अवतार 4 की भी शूटिंग चल रही है| अवतार 4 2026 में रिलीज़ होगी वही अवतार 5 की रिलीज़ डेट 2028 में रखी गयी है|
अवतार 3 में सुली परिवार आगे भी दिखाई देगा वहीँ इस सीक्वल में कुछ नए करेक्टर्स भी दिखाई दे सकते है|
इसे भी पढ़े: Is Sheezan Khan Responsible for Tunisha Sharma Death: क्या शीजान खान है तुनिषा शर्मा के मौत के जिम्मेदार