Arnab Goswami Biography in Hindi | अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय
अर्नब गोस्वामी एक भारतीय पत्रकार और टीवी न्यूज़ प्रजेंटर है जो अपनी आक्रमक और राष्ट्रवादी पत्रिकारिता के लिए मशहूर है| अर्नब गोस्वामी ”रिपब्लिक टीवी नेटवर्क” के एडिटर इन चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर भी है| | आजके इस आर्टिकल Arnab Goswami Biography in Hindi में हम अर्नब के जीवन और उनकी पत्रकारिता के सफ़र पर एक नजर डालेंगे|
Arnab Goswami Biograhy in Hindi | |
---|---|
Name | Arnab Goswami |
Full Name | Arnab Ranjan Goswami |
Profession | Journalist |
Date of Birth | 9 October 1973 |
Birthplace | Guwahati, Assam, India |
Hometown | Guwahati, Assam, India |
Age | 48 |
Height | 5'11'' |
School | Mount St Mary's School, Delhi Cantonment Kendriya Vidyalaya, Jabalpur Cantonment |
College/University | Hindu College, Delhi College, New Delhi Oxford University, England |
Educational Qualification | Graduation in Sociology Masters in Anthropology |
Parents | Father - Manoranjan Goswami (Retd. Colonel) Mother - Suprabha Goswami |
Siblings | Sister - 1 (Name not known) |
Wife | Samyabrata Ray Goswami |
Children | Son - Che Goswami |
Zodiac Sign | Libra |
Caste | Brahmin |
Religion | Hinduism |
Nationality | Indian |
TV Debut | NDTV (1995) |
Book | Combating Terrorism |
Hobbies | Reading, Travelling, Watching Movies |
Awards | 2003 - Asian Telivision Award for Best Presentor 2007 - Society Young Achievers Award 2010 - Ramnath Goenka Award for Excellence in Journalism bi Indian Express Group |
Arnab Goswami Biography in Hindi | अर्नब गोस्वामी की जीवनी
अर्नब गोस्वामी एक जाने माने भारतीय पत्रकार है जो टीवी स्क्रीन पर अपनी आक्रमक छवी के लिए मशहूर है| अर्नब एक न्यूज़ प्रजेंटर है और रिपब्लिक टीवी चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ भी है| अर्नब गोस्वामी न्यूज़ ब्रॉडकास्टर फेडरेशन के प्रेसिडेंट भी है|
अर्नब का जन्म 9 अक्टूबर 1973 को गुवाहाटी असम में हुआ था, इनके पिता भारतीय आर्मी में एक ऑफिसर थे जिसकी वजह से अर्नब का बचपन भारत के कई अलग अलग शहरों में बिता है और इन्होने कई अलग अलग स्कूलों से अपनी पढाई की है|
अर्नब ने अपनी दसवीं की पढाई दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से पूरी की और फिर बारहवीं की पढाई केंद्रीय विद्यालय जबलपुर से पूरी की| इसके बाद अर्नब ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से सोशियोलॉजी में बैचेलर्स किया और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर्स किया|
Arnab Goswami Family,Wife and Children | अर्नब गोस्वामी का परिवार,पत्नी और बच्चे
अर्नब गोस्वामी का पारिवारिक बैकग्राउंड आर्मी और पॉलिटिक्स से है| इनके पिता मनोरंजन गोस्वामी एक रिटायर कर्नल थे| वो भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य भी थे और उन्होंने बीजेपी की और से गुवाहाटी सीट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था|
अर्नब के दादा एक लॉयर थे और भारतीय जनसंघ से जुड़े हुए थे| इनके अंकल दिनेश गोस्वामी वीपी सिंह सरकार में एक छोटे समय के लिए केंद्रीय कानून मंत्री भी रह चुके है|
अर्नब गोस्वामी के नाना गौरी शंकर भट्टाचार्य असम में कई सालों तक विपक्ष के नेता रहे थे और इनके मामा मौजूदा समय में बीजेपी से जुड़े हुए है और असम विधान सभा के सदस्य है जबकि इनकी बहन भारतीय रक्षा छेत्र से ही जुडी है|
अर्नब की शादी सम्यब्रता रे से हुयी है, इन दोनों का प्रेम विवाह हुआ है| सम्यब्रता रे गोस्वामी भी एक पत्रकार और न्यूज़ प्रोडूसर है और रिपब्लिक टीवी की सह मालिक भी है| सम्यब्रता आनंद बाज़ार पत्रिका (ABP) ,तहलका जैसे प्रिंट मीडिया जर्नल से जुडी रही है|
अर्नब और सम्यब्रता गोस्वामी का एक बेटा भी है जिसका नाम चे गोस्वामी (Che Goswami) है, इन्होने अपने बेटे का नाम क्रांतिकारी चे गुएवारा (Che Guevara) के ऊपर रखा है|
Arnab Goswami Career | अर्नब गोस्वामी का करियर
अर्नब गोस्वामी ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत कोलकाता से द टेलीग्राफ समाचार पत्र से की जोकि थोड़े समय के लिए थी| एक साल से भी कम समय तक यहाँ काम करने के बाद अर्नब ने ये जॉब छोड़ दी और दिल्ली शिफ्ट हो गए|
दिल्ली में अर्नब ने एनडीटीवी के साथ बतौर न्यूज़ ब्रॉडकास्टर अपनी पहली जॉब शुरू की और तीन सालों तक न्यूज़ ब्रॉडकास्ट करते रहे| इसके बाद अर्नब एनडीटीवी में अपना खुदका शो न्यूज़ ऑवर को होस्ट करने लगे|
अर्नब ने अपने सहयोगी राजदीप सरदेसाई के साथ न्यूज़ टुनाइट नाम का शो होस्ट किया जो डीडी मेट्रो पर प्रसारित होता था| 2004 में अर्नब को अपने शो न्यूज़ नाईट के लिए एशियन टेलीविज़न अवार्ड्स में बेस्ट न्यूज़ एंकर ऑफ़ एशिया का अवार्ड मिला|
2006 में अर्नब ने एनडीटीवी छोड़ दिया और एक नए चैनल टाइम्स नाउ में एडिटर इन चीफ का पदभार संभाला और द न्यूज़ऑवर नाम का शो होस्ट करने लगे| इसके बाद अर्नब ने फ्रैंकली स्पीकिंग विद अर्नब नाम का शो होस्ट किया|
इस शो में अर्नब ने दलाई लामा,बेनजीर भुट्टो,हिलेरी क्लिंटन,नरेन्द्र मोदी,हामिद करज़ई जैसी कई बड़ी शक्सियतों का इंटरव्यू किया| इसी दौरान 2010 में अर्नब को अपने जर्नलिज्म के लिए रामनाथ गोएंका अवार्ड से भी सम्मानित किया गया|
2016 में अर्नब गोस्वामी ने टाइम्स नाउ को छोड़ दिया और 2017 में अपना खुदका चैनल रिपब्लिक टीवी शुरू किया जिसे एशियानेट द्वारा फण्ड किया जाता है| यहाँ पर अर्नब द डिबेट विद अर्नब और नेशन वांट्स टू नो जैसे शो होस्ट करते है|
Arnab Goswami share in Republic TV | अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक में कितने शेयर है
अर्नब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के 82 प्रतिशत शेयर्स के मालिक है |
Arnab Goswami Controversies | अर्नब गोस्वामी से जुड़े विवाद
- 2017 में BCCL (The Bennett Coleman & Co. Ltd) जिसके पास टाइम्स नाउ का मालिकाना हक़ है उसने अर्नब गोस्वामी पर बौधिक सम्पदा अधिकार के हनन का आरोप लगाया और उनके खिलाफ पुलिस कम्प्लेन दर्ज की|
- 2017 में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने रिपब्लिक टीवी पर उन्हें उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के साथ जोड़ने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया|
- 30 अगस्त 2018 को NBSA (News Broadcasting Standards Authority of India) ने एक रैली के दौरान रिपब्लिक टीवी द्वारा कुछ लोगों पर आपत्ति जनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए चैनल पर माफ़ी मांगने के लिए कहा, हालाकि शिकायत के बाद रिपब्लिक टीवी ने वो वीडियोस अपने चैनल से हटा दिए थे लेकिन उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी|
- 21 अप्रैल 2020 को अर्नब गोस्वामी जब एक डिबेट को होस्ट कर रहे थे तो उन्होंने उसी डिबेट के बीच में पालघर में साधुओं की हत्या मामले में कोई करवाई नहीं होने पर उसके विरोध में एडिटर्स गिल्ड से ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया की उन्होंने इस घटना के खिलाफ कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी|
- 4 नवम्बर 2018 को अर्नब गोस्वामी को मुबई पुलिस ने एक इंटीरियर डिज़ाइनर को आत्म हत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी|
Interesting Facts About Arnab Goswami | अर्नब गोस्वामी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स
- अर्नब गोस्वामी एक सैन्य और पोलिटिकल परिवार से आते है, इनके परिवार में कई सदस्य सेना और कई पोलिटिकल पार्टियों से जुड़े रहे है|
- अर्नब गोस्वामी ने सबसे पहले द टेलीग्राफ अखबार में काम किया था|
- अर्नब ने एक दशक तक एनडीटीवी में काम किया है, वहां वो खुदका शो होस्ट करते थे|
- एक समय में अर्नब और राजदीप सरदेसाई डीडी मेट्रो पर भी एक शो को होस्ट कर चुके है|
- अर्नब गोस्वामी 2002 में Combating Terrorism : The Legal Challenge नाम की एक किताब भी लिख चुके है|
- अर्नब को एशियन न्यूज़ अवार्ड में न्यूज़नाईट के लिए 2003 में बेस्ट न्यूज़ एंकर का अवार्ड मिल चूका है|
- अर्नब को 2010 में पत्रकारिता में योगदान के लिए रामनाथ गोएंका अवार्ड भी मिल चूका है|
- अर्नब ने 2015 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में ओपनिंग बेल बजायी थी वो ऐसा करने वाले पहले पत्रकार बने थे|
- अर्नब असम के महान संगीतकार भूपेन हजारिका को अपना आदर्श मानते है|
- अर्नब गोस्वामी एक बहुत ही प्राइवेट इंसान है, इनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम जानकारी रहती है|ये किसी भी सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है|
- अर्नब के पसंदीदा राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी है|
- अर्नब घुमने फिरने के शौक़ीन है, उन्हें किताबें पढना भी पसंद है|
FAQs on Arnab Goswami Biography in Hindi
अर्नब गोस्वामी कितना कमाते है? Arnab Goswami Salary
अर्नब गोस्वामी की प्रति महीने की सैलरी 1 करोड़ रूपये है|
अर्नब गोस्वामी की कुल आय कितनी है? Arnab Goswami Net Worth
253 करोड़ भारतीय रुपये
अर्नब गोस्वामी की पत्नी कौन है? Arnab Goswami Wife
सम्यब्रता रे गोस्वामी
रिपब्लिक टीवी का मालिक कौन है? Republic TV Owner
अर्नब गोस्वामी (major share), asianet news
अर्नब गोस्वामी के बेटे का क्या नाम है? Arnab Goswami Son
चे गोस्वामी (Che Goswami)
अर्नब गोस्वामी की उम्र क्या है? Arnab Goswami Age
48 (as in 2021)
Related Articles
उम्मीद है आजके इस आर्टिकल Arnab Goswami Biography in Hindi में आपको अर्नब गोस्वामी के जीवन के बारे में काफी जानकारियां मिली होगी जो आप जानना चाह रहे थे| जानकारी पसंद आई हो तो इसे आगे जरुर शेयर करे|